Janmashtami 2021 : भगवान श्रीकृष्ण को बहुत प्रिय हैं इन राशियों के लोग, एक क्लिक में जानें क्या आप भी हैं इनमें शामिल

Janmashtami 2021 : ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का जिक्र किया गया है। ज्योतिष के अनुसार सभी 12 राशियों के आधार पर उस राशि के जातक के भविष्य, स्वभाव और उसके बारे सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त हो जाती है। ज्योतिष के मुताबिक कुछ राशि के लोगों पर भगवान श्रीकृष्ण हर समय नजर बनाए रहते हैं और उन पर विशेष कृपा करते है।;

Update: 2021-08-28 08:39 GMT

Janmashtami 2021 : ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का जिक्र किया गया है। ज्योतिष के अनुसार सभी 12 राशियों के आधार पर उस राशि के जातक के भविष्य, स्वभाव और उसके बारे सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त हो जाती है। ज्योतिष के मुताबिक कुछ राशि के लोगों पर भगवान श्रीकृष्ण हर समय नजर बनाए रहते हैं और उन पर विशेष कृपा करते है। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, भगवान श्रीकृष्ण को विष्णु भगवान का आठवां अवतार कहा जाता है। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म द्वापर युग में भाद्रपद मास में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। इसीलिए प्रतिवर्ष भाद्रपद मास में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। वैष्णव लोग इस दिन को बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। इस साल 30 अगस्त 2021, दिन सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। तो आइए, जानते हैं कि, वे कौनसी राशि के लोग हैं जिन पर भगवान श्रीकृष्ण की विशेष कृपा रहती है।

ये भी पढ़ें : Janmashtami 2021: जन्माष्टमी पूजा में जरूर शामिल करें ये पांच चीजें, जानें इसका महत्व

वृष राशि

ज्योतिष के अनुसार कान्हा जी को वृष राशि प्रिय होती है। भगवान कृष्ण की कृपा से इन लोगों को कार्यों में सफलता शीघ्र ही प्राप्त हो जाती है। वृष राशि के जातकों को प्रतिदिन कान्हा जी का सुमिरन और ध्यान करना चाहिए।

मिथुन राशि

ज्योतिष के अनुसार, वैसे तो भगवान श्रीकृष्ण सभी लोगों से प्रेम करते हैं, लेकिन मिथुन राशि के लोग भी उनको कम प्रिय नहीं हैं। भगवान श्रीकृष्ण इस राशि के लोगों की सहज ही सभी इच्छाओं को पूरा करते हैं और इनके सभी कार्यों का विशेष ध्यान रखते हैं।

कर्क राशि

ज्योतिष के अनुसार कर्क राशि के जातकों पर भगवान कृष्ण इतने अधिक मेहरबान रहते हैं कि, इन लोगों को किसी भी कार्य में हाथ डालते ही सफलता प्राप्त हो जाती है। इस राशि के लोगों को भगवान श्रीकृष्ण के साथ-साथ श्री राधारानी का ध्यान और भजन-सुमिरन करना चाहिए।

सिंह राशि

सिंह राशि तो सवयं भगवान श्रीकृष्ण की अपनी राशि भी है। इसीलिए वे इस राशि के लोगों पर विशेष कृपा करते हैं। सिंह राशि के लोग काफी मेहनती होते हैं और भगवान कृष्ण इन लोगों को इनकी मेहनत का फल जरूर देते हैं।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों पर भगवान श्रीकृष्ण विशेष कृपा करते हैं। इसीलिए इस राशि के लोगों को जीवन में सभी तरह के सुख प्राप्त होते हैं। तुला राशि के जातकों को समाज में उचित मान- सम्मान कान्हा जी की कृपा से ही मिलता है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags:    

Similar News