Kumbh Sankranti 2022 Horoscope: कुंभ संक्रांति से आपको क्या मिल सकता है, जानें सूर्यदेव आपको मान-सम्मान, धन-वैभव देंगे या नहीं
Kumbh Sankranti 2022 Horoscope: 13 फरवरी 2022 को भगवान सूर्यनारायन मकर राशि छोड़कर कुंभ राशि में प्रवेश करने वाले है। पंचांग के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो उसका शुभ-अशुभ प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। तथा वह ग्रह सभी राशि के जातकों को प्रभावित करता है। तो आइए जानते हैं विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास के अनुसार सूर्य के कुंभ राशि में जाने पर सभी राशियों पर क्या होगा प्रभाव।;
Kumbh Sankranti 2022 Horoscope: 13 फरवरी 2022 को भगवान सूर्यनारायन मकर राशि छोड़कर कुंभ राशि में प्रवेश करने वाले है। पंचांग के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो उसका शुभ-अशुभ प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। तथा वह ग्रह सभी राशि के जातकों को प्रभावित करता है। तो आइए जानते हैं विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास के अनुसार सूर्य के कुंभ राशि में जाने पर सभी राशियों पर क्या होगा प्रभाव।
मेष
इस दौरान आप अपने अंदर छुपे हुए गुणों को दूसरों के सामने भी लेकर आएंगे। पेशेवर रूप से आपको अपने व्यवसाय और नौकरी के प्रति ईमानदार प्रयासों के लिए पदोन्नति मिलने की भी संभावना है।
वृषभ
इस समय अवधि के दौरान आपको जीवन के कई क्षेत्रों में सुधार करने और चमकने का मौका हासिल होगा। इस दौरान आपको अपने कार्य क्षेत्र में पूर्ण अधिकार हासिल होगा।
मिथुन
इस अवधि में आपके व्यवसाय में आप अच्छा प्रदर्शन और उससे अच्छा मुनाफा कमाने में कामयाब रहेंगे। नई परियोजनाओं को सफलतापूर्वक संभालने में सक्षम रहेंगे।
कर्क
कुछ वित्तीय परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही प्रबल आशंका है कि इस दौरान आपसे आपका कोई कीमती सामान खो जाए। किसी भी तरह की अनावश्यक चीजों से बचें।
सिंह
आपको अपने व्यवसाय और करियर में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़े। आपका व्यवसाय उतना लाभदायक ना साबित हो जितनी आप उम्मीद कर रहे हों।
कन्या
इस दौरान शत्रु आप से लड़ने का विचार भी नहीं करेंगे। जो जातक सरकारी नौकरी के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें इस अवधि में लाभ मिलेगा।
तुला
आपने कोई निवेश किया है तो उससे आपको शुभ परिणाम प्राप्त होगा। करियर की दृष्टि से आपके करियर में इस दौरान अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।
वृश्चिक
कुछ घरेलू समस्याएं होने की आशंका है। इस दौरान आपको भावनात्मक चुनौतियों का सामना करना पड़े।
धनु
भाग्य किस्मत और आध्यात्मिकता के नवम भाव पर सूर्य की दृष्टि आपके भाग्य को मजबूत बनाएगी आपके करियर में वृद्धि करेगी।
मकर
आर्थिक पक्ष बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं रहने वाला है। आपका वाद विवाद या गलतफहमी होने की प्रबल आशंका है।
कुंभ
सू्र्य के इस गोचर के बाद कुंभ राशि के जातकों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। आप कोई भी बड़ा और गलत निर्णय ले सकते हैं। आने वाले समय में आपको परेशान कर सकता है।
मीन
आर्थिक रूप से समय अनुकूल रहेगा। आपको कुछ अनियोजित खर्चों का सामना करना पड़ सकता है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)