Vastu Tips: भूलकर भी बेडरूम में ये पांच चीजें कभी ना रखें कपल्स, जिंदगी भर बना रहेगा प्यार

Vastu Tips: हर व्यक्ति का घर उसके सपनों का आशियाना होता है, फिर चाहे वो छोटा हो या बड़ा। अगर आप भी अपने घर में अपने जीवन साथी के साथ खुशी-खुशी रहना चाहते हैं, तो अपने घर में ये 5 चीजें गलती से भी नहीं रखें।;

Update: 2023-09-21 17:05 GMT

Vastu Tips: हर व्यक्ति का घर उसके सपनों का आशियाना होता है, फिर चाहे वो छोटा हो या बड़ा। छोटे बच्चों से लेकर बड़े तक अपने सुनहरे भविष्य के सपने इसी घर की चारदीवारी के अंदर देखते हैं। घर के भीतर रहने वाले परिजन नियमित रूप से अपने घर और जीवन को बेहतर करने की कोशिशों में जुटे होते हैं। हालांकि, ऐसी कुछ जरूरी बातें हैं जिन्हें जाने-अंजाने में करने से लोग अपने सुनहरे भविष्य को पाने के रास्ते में कई मुश्किलें खड़ी कर लेते हैं। अगर आप भी कुछ ऐसा ही कर रहे हैं, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं क्योंकि आज हम आपको बताने जा रहे हैं पांच ऐसी चीजें, जिन्हें भूलकर भी अपने बेडरूम में कभी ना रखें और खुशहाल जिंदगी पाएं।

दुनिया के दूसरे सबसे बड़े माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म, कू ऐप पर मौजूद लेखिका, प्रेरक वक्ता, एस्ट्रो-टैरो विशेषज्ञ, अंकशास्त्री और वास्तु-फेंगशुई सलाहकार मनीषा कौशिक ने अपनी एक कू वीडियो पोस्ट में बेडरूम से जुड़ी गलतियों को दूर करने के जरूरी टिप्स दिए हैं। वह कहती हैं कि अक्सर लोगों को पता ही नहीं होता कि जिन चीजों को वो पसंद करके अपने बेडरूम में जुटा रहे हैं, वो दरअसल उनके जीवन के लिए अच्छी नहीं हैं। यह चीजें लोगों का भाग्य भी खराब करती हैं। तो ऐसे में ये जानना जरूरी है कि कौन सी पांच चीजें कपल्स को अपने बेडरूम में नहीं रखनी चाहिए।

शीशाः आईना यानी शीशा आपके बेडरूम में नहीं होना चाहिए। बहुत सारे वास्तु सलाहाकार बेडरूम में आईना ना लगाने की सलाह देते हैं। हालांकि, इसका सही मतलब यह है कि पहले तो बेडरूम में शीशा ना रखा जाए। और अगर बेडरूम में आईना रखना भी है, तो इस तरह से रखा जाए कि इस पर किसी भी एंगल से बेड नजर नहीं आना चाहिए।

भगवान की तस्वीरें-मूर्तियांः एक दंपत्ति का बेडरूम निजी स्थान होता है। और ऐसे में अगर इस कमरे में हम भगवान की तस्वीरें या मूर्तियां रखेंगे, तो यह उनका अनादर होगा क्योंकि इनकी नियमित पूजा-अर्चना जरूरी होती है। ऐसे में भगवान की मूर्ति-तस्वीरें बेडरूम में नहीं रखनी चाहिए।

पूर्वजों की तस्वीरेंः कभी भी अपने बेडरूम में पूर्वजों की तस्वीरें ना तो दीवारों पर लगाएं और ना ही कहीं रखें। इन्हें भी बेडरूम में रखना शुभ नहीं होता।

ज्यादा लाल रंग का इस्तेमालः अक्सर लोगों ने सुना होता है कि लाल रंग प्रेम से संबंधित होता है, इसलिए कपल अपने बेडरूम में लाल चीजों का ढेर लगा लेते हैं। इनमें चादर, तकिये का कवर, अलमारी, दीवारें, पर्दे, चीजें समेत ना जाने कितनी सारी चीजें शामिल होती हैं। हालांकि, जरूरत से ज्यादा लाल रंग का इस्तेमाल गुस्सा बढ़ाता है और प्रेम में बाधा बनता है। इसलिए बेडरूम में जरूरत से ज्यादा लाल रंग की चीजें इस्तेमाल ना करें और कोशिश करें कि ये लाल चीजें छोटी हों।

चीजों को जोड़े में रखें: लोग अक्सर बेडरूम में सजावट की चीजें रखते हैं। हालांकि, यह जरूर तय करें कि आप जो भी रखें उसे जोड़े में रखें... यानी दो चीजें एक साथ। बेडरूम में बहुत सारी इकलौती चीजें रिश्ते में मतभेद पैदा करती हैं। इसलिए केवल एक गलीचा या एक कुशन या एक कुर्सी/सोफा रखने से भी बचें। इन्हें हमेशा पेयर में रखें और रिश्ते में गर्माहट बढ़ती देखें।

Tags:    

Similar News