New Year 2023 Yearly Horoscope : कुंभ राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा साल 2023, जानें...
New Year 2023 Yearly Horoscope : साल 2023 अब प्रारंभ होने ही जा रहा है। ऐसे में सभी लोगों के मन में साल 2023 का वार्षिक राशिफल जानने की इच्छा बनी रहती है। तो आइए जानते हैं साल 2023 कुंभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।;
New Year 2023 Yearly Horoscope : साल 2023 अब प्रारंभ होने ही जा रहा है। ऐसे में सभी लोगों के मन में साल 2023 का वार्षिक राशिफल जानने की इच्छा बनी रहती है। तो आइए जानते हैं साल 2023 कुंभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।
नए साल 2023 के प्रथम माह जनवरी में कुंभ राशि के जातकों के धन में खूब वृद्धि होगी। इनका बैंक बैलेंस बढ़ेगा। कार्यों में जमकर सफलता मिलेगी। दांपत्य और पारिवारिक सुख का आनंद लेंगे।
फरवरी माह में कुंभ राशि के लोग कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं। इन्हें उच्चाधिकारियों का इस महीने पूरा समर्थन प्राप्त होगा और संबंध मधुर बने रहेंगे। वहीं ये लोग किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं।
मार्च का महीना इन लोगों के लिए कारोबार के लिहाज से मध्यम रहेगा। कारोबार में कोई नया समझौता कर सकते हैं। किसी प्रतियोगिता में उत्तम रहेंगे, लेकिन इस दौरान प्रतिस्पर्धा से बचने का प्रयास करें। इस दौरान कानूनी विवाद में समझौता हो सकता है।
अप्रैल माह में काम ठीक से नहीं चल पाएगा, जिसके कारण आपको विरोध का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपके केवल अधूरे आश्वासन ही मिलेंगे। यात्रा का संयोग बन सकता है। साथ ही आपके यश, सुख और समृद्धि में वृद्धि का योग बनेगा।
मई माह में कुंभ राशि के जातकों के बिगड़े काम बनेंगे। मेहनत के कारण आपके भाग्य के सितारे चमक जाएंगे। साझेदारी में कारोबार का विचार बना सकते हैं।
जून के महीने में आपके घर-परिवार में खुशियां छायी रहेंगी। जमीन और वाहन आदि के लेनदेन से लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पुराने विवाद सुलझ जाएंगे।
जुलाई 2023 में आप जमकर मेहनत करेंगे, जिसके कारण आमदनी में वृद्धि होगी और किस्मत के सितारे चमक जाएंगे। भौतिक सुख के साधन एकत्रित करेंगे और इस महीने कई शुभ समाचार आपको मिल सकते हैं।
अगस्त माह में बनते-बिगड़ते परिवेश में आपको नए आयाम मिलेंगे। साहित्य और संगीत में आपकी रूचि बढ़ेगी। रोग और कर्ज आदि से आपको राहत मिलेगी। घर-गृहस्थी में रौनक बढ़ेगी।
सितंबर माह आपके लिए अच्छा धन लाभ वाला सिद्ध हो सकता है। मंगलोत्सव में जाने का मौका मिलेगा। वहीं इस महीने किसी अशुभ समाचार से आपका मन दुखी हो सकता है।
अक्टूबर माह में आप जो भी कार्य करेंगे, उसी में आपको सफलता मिलेगी। इस दौरान भाग्य आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। भूमि और वाहन आदि से आपको लाभ मिलेगा। मेहमानों के आने से घर में रौनक बनी रहेगी।
नवंबर माह में आमदनी बढ़ेगी और धन लाभ के कई सोर्स आपको मिल सकते हैं। पाठन-पठन, गीत-संगीत में रूचि बढ़ेगी। पारिवारिक सुख में बढ़ोत्तरी होगी।
वहीं साल 2023 के अंतिम महीने दिसंबर में आपका उधारी का पैसा मिल सकता है। राजनीतिक लाभ मिलेगा। साथ ही कानूनी मामलों में आपको विजय मिलेगी।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)