New Year 2023 Yearly Horoscope : मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023, जानें...

New Year 2023 Yearly Horoscope : साल 2023 का आगाज अब होने ही जा रहा है। ऐसे में सभी लोगों के मन में साल 2023 का वार्षिक राशिफल जानने की इच्छा बनी रहती है। तो आइए जानते हैं साल 2023 मकर राशि के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।;

Update: 2022-12-20 02:07 GMT

New Year 2023 Yearly Horoscope : साल 2023 का आगाज अब होने ही जा रहा है। ऐसे में सभी लोगों के मन में साल 2023 का वार्षिक राशिफल जानने की इच्छा बनी रहती है। तो आइए जानते हैं साल 2023 मकर राशि के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।

मकर राशि के जातकों के लिए साल 2023 के पहले माह जनवरी में कई नए आयाम मिलेंगे। संगीत में क्षेत्र में आपकी रूचि बढ़ेगी। वहीं जनवरी मास में आपको रोग और कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है। इस दौरान आपके घर-गृहस्थी में चहल-पहल बढ़ेगी।

साल 2023 के दूसरे माह फरवरी में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। परन्तु इस समय आप अपने ईष्ट-मित्र को साथ और घर-परिवार के लोगों के बीच सामंजस्य बिठाने का पर्यत्न करें, वरना बात खराब हो सकती है। किसी प्रतिकूल समाचार से आपका मन दुखी हो सकता है।

मार्च 2023 में भाग्य को आपकी प्रतीक्षा है, इस दौरान आप जो भी काम आरंभ करेंगे, उसमें आपको लाभ जरुर मिलेगा। इस दौरान मेहमानों के आगमन से दिल को सकून मिलेगा और साथ ही कानूनी विवादों का आपको हल मिल जाएगा।

अप्रैल के महीने में आप घर-गृहस्थी की चीजें खरीद सकते हैं। इस महीने आपके नए काम बनेंगे और आपको यश मिलेगा।

मई के महीने में आप किसी योजना को मित्रों के सहयोग से पूरा कर पाएंगे। किसी यात्रा पर आपको जाना पड़ सकता है और जमीन आदि की खरीद-फरोख्त आप कर सकते हैं।

जून के महीने में आपके पड़ोसियों से झगड़े होने की संभावना बन रही है। वहीं आप सहयोगियों के संग इस दौरान मौज-मस्ती भी कर सकते हैं। इस महीने आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और किसी के साथ प्रेम का चक्कर चल सकता है।

जुलाई 2023 में आपके लिए परिस्थितियां सामान्य बनी रहेंगी। इस महीने आपके मित्र भी आपका सहयोग नहीं कर पाएंगे। परिवारिक सुख मिलेगा और कोई यात्रा आनंददायक सिद्ध हो सकती है।

अगस्त माह में आपको आपेक्षित सफलता हाथ लगेगी। इस दौरान आपका बैंक-बैलेंस बढ़ सकता है। सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी। दापंत्य सुख का आनंद लेंगे।

सितंबर के महीने में मकर राशि के लोग कहीं घूमने जा सकते हैं। इस दौरान आपको अध्यात्मिक सुख मिल सकता है। उच्चाधिकारियों से आपके संबंध मधुर रहेंगे जोकि लाभ का कारण बन सकते हैं। इस महीने कोई नया प्रोजेक्ट प्रारंभ हो सकता है।

अक्टूबर 2023 में आपको दुविधा पूर्ण समय से गुजरना पड़ सकता है। इस दौरान आपको लाभ तो मिलेगा, किन्तु उसमें देरी हो सकती है। मित्रों के साथ किसी यात्रा पर आ सकते हैं।

नवंबर का महीना आपके लिए विशेषताओं से भरा रहेगा। इस महीने आपको अचानक से धन प्राप्त हो सकता है। साथ ही बढ़ते हुए उत्तरदायित्व आपको संभालने पड़ सकते हैं। वहीं आप इस महीने धार्मिक यात्राएं कर सकते हैं।

साल के अंतिम महीने दिसंबर में व्यर्थ के खर्चे बढ़ सकते हैं और आपको बेकार के झमेलों का सामना करना पड़ सकता है। बढ़ती जिम्मेदारियों से भागना आपके लिए सरल नहीं होगा। वहीं अतीत के अनुसंधान से आपको लाभ मिलेगा।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags:    

Similar News