New Year 2023 Yearly Horoscope : मीन राशि वाले जातकों के लिए साल 2023 रहेगा कितना लकी, जानें...
New Year 2023 Yearly Horoscope : नया साल 2023 अब प्रारंभ होने ही वाला है। लोगों ने नए साल के जश्न की तैयारियां भी आरंभ कर दीं हैं। सभी राशि के लोग नया साल शुरू होने से पहले ही आने वाले साल के बारे में जानने के लिए भी इच्छुक रहते हैं कि, आने वाला साल उनके लिए कैसा रहेगा। तो आइए जानते हैं मीन राशि के जातकों के लिए नए साल 2023 का वार्षिक राशिफल।;
New Year 2023 Yearly Horoscope : नया साल 2023 अब प्रारंभ होने ही वाला है। लोगों ने नए साल के जश्न की तैयारियां भी आरंभ कर दीं हैं। सभी राशि के लोग नया साल शुरू होने से पहले ही आने वाले साल के बारे में जानने के लिए भी इच्छुक रहते हैं कि, आने वाला साल उनके लिए कैसा रहेगा। तो आइए जानते हैं मीन राशि के जातकों के लिए नए साल 2023 का वार्षिक राशिफल।
नये साल के पहले माह जनवरी में मीन राशि के जातकों को दौड़धूप बहुत अधिक रहेगी। जिसके कारण सेहत खराब होने की संभावना रहेगी। आप लोगों की कोई सोची-समझी योजना कारगर रहेगी। चल और अचल संपत्ति बढ़ सकती है। इस दौरान कानूनी मामलों में आपको विजय मिलेगी।
वहीं फरवरी माह आपके लिए बहुत ही अधिक उपयोगी सिद्ध हो सकता है। इस महीने आप उपयोगी वस्तुएं खरीद सकते हैं। इस माह आपके नए काम बनने की संभावना अधिक रहेगी। आपको भरपूर यश मिल सकता है और साथ ही कानूनी मामलों में आपको विजय हासिल हो सकती है।
नए साल के तीसरे महीने में आपको घर-गृहस्थी की ओर से खुशी और आनंद की अनुभूति होगी। आपकी निराशा आशा में बदल सकती है। इस दौरान आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं मार्च के महीने में आपको अधिक लाभ की उम्मीद प्रबल रहेगी। साथ ही इच्छित वस्तुओं का लाभ भी आपको प्राप्त होगा।
अप्रैल के महीने में आपको राजनैतिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान आपके धन में वृद्धि होने के संकेत मिल रहे हैं। आपका मन सामाजिक कार्यों में लगेगा।
मई 2023 में आपके बिजनेस और कारोबार की कोई नई रूपरेखा तैयार होगी। मेहनत अधिक करेंगे, जिसके कारण सेहत का ख्याल नहीं रख पाएंगे। इस दौरान गीत-संगीत में आपकी रूचि बढ़ सकती है। इस महीने आपके घर संबंधी सभी समस्याओं का निदान हो सकता है। यात्रा से लाभ होगा।
जून के महीने में आपको अचानक से धन की प्राप्ति के योग बन सकते हैं। इस माह का अधिकतर समय हंसी-मजाक में व्यतीत हो जाएगा। इस दौरान आपका किसी के साथ साझे में कारोबार करने का मन बनेगा।
जुलाई 2023 में जनसंपर्क करके लाभ उठाने में कामयाब रहेंगे। इस दौरान कहीं से कोई शुभ समाचार मिलेगा और आप अपने कर्तव्य का पालन करने में सफल रहेंगे। वहीं नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह महीना पदोन्नति करा सकता है। जिसके कारण परिवार में खुशी का माहौल बनेगा।
अगस्त के महीने में आपके ऊपर आशा और निराशा के भाव हावी रहेंगे। इस दौरान मित्रों से भी आपको मदद नहीं मिल पाएगी, बेकार के खर्च बढ़ सकते हैं। इस महीने अपनी वाणी को मधुर बनाएं और अधिकारियों से घनिष्ठता ना करें। साथ ही सेहत का ध्यान रखें।
सितंबर माह आपके लिए खुशियों का माह साबित हो सकता है। इस दौरान आपकी सभी योजनाएं फलीभूत होंगी। घर में नए मेहमान के आने से खुशी होगी। इस दौरान की गई यात्रा लाभकारी सिद्ध हो सकती है।
अक्टूबर मास आपके लिए ग्रह चाल के कारण बहुत ही मध्यम रहेगा। इस दौरान आपको कारोबार में भी समझौता करना पड़ सकता है। किसी कानूनी मामले में आप फंस सकते हैं, जोकि बाद में सुलझ जाएगा।
नवंबर 2023 में आपके लिए भौतिक विकास में कारगर सिद्ध होगा। इस दौरान कोई नया समझौता आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस माह में मित्रों और दोस्तों के संग खूब मटगस्ती कर सकते हैं। वहीं आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरुरत है।
वहीं साल के अंतिम माह दिसंबर में आप जो भी काम करेंगे, आपको उसी में सफलता मिलेगी। घर के खर्चों में वृद्धि होगी। परिवार का इस महीने पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही आपके भौतिक सुखों में भी वृद्धि का योग बन रहा है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)