New Year 2023 Yearly Horoscope : कन्या राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा पूरा साल 2023, एक क्लिक में देखें नए वर्ष का राशिफल
New Year 2023 Yearly Horoscope : साल 2022 का अंतिम मास दिसंबर प्रारंभ हो गया है। साथ ही नए साल 2023 का इस महीने के बाद आगाज हो जाएगा। नए साल के शुरू होने से पहले ही सभी लोगों के मन आने वाले साल के बारे में अनेक प्रकार के विचार चलते रहते हैं। लोग ये जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि आने वाला साल उनके लिए कैसा रहेगा।;
New Year 2023 Yearly Horoscope : साल 2022 का अंतिम मास दिसंबर प्रारंभ हो गया है। साथ ही नए साल 2023 का इस महीने के बाद आगाज हो जाएगा। नए साल के शुरू होने से पहले ही सभी लोगों के मन आने वाले साल के बारे में अनेक प्रकार के विचार चलते रहते हैं। लोग ये जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि आने वाला साल उनके लिए कैसा रहेगा। तो आज इसी कड़ी में हम कन्या राशि के लिए वार्षिक राशिफल 2023 के बारे में चर्चा कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं कन्या राशि वालों के कैसा रहेगा साल 2023...
साल 2023 का पहला माह जनवरी कन्या राशि के जातकों के लिए कारोबारी मामलों में फेरबदल के योग बना रहा है। इस महीने परिवार में प्रेम और हर्षोल्लास बना रहेगा। बिगड़े और सभी रूके हुए काम पूरे होंगे। इस महीने आप लोगों के लिए मिले-जुले फल मिलेंगे।
फरवरी के महीने में आप लोग संयम से रहें और फालतू की बातों से ध्यान हटा लें। इस महीने अगर आप किसी विवाद को तूल देंगे तो आपका नुकसान हो सकता है। कारोबार में सोच-विचार कर काम करें। इस दौरान शिक्षा और बिजनेस पर धन खर्च होगा। साथ ही फरवरी के महीने में किसी भी अजनबी महिला या पुरुष से दूर रहें, उससे मित्रता ना करें।
वही साल 2023 का तीसरा महीना आपके लिए मांगलिक सुखों में वृद्धि कराने वाला रहेगा। इस दौरान मित्रों से मिलन के योग बनेंगे। असफलता के दौर में सफलता मिलेगी। इस महीने आपके शत्रु आपके विरूद्ध षडयंत्र कर सकते हैं। परन्तु आपको कानूनी मामलों में विजय अवश्य मिलेगी।
अप्रैल 2023 आपके लिए सामान्य रहेगा और इस महीने आप लोगों को मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। सुख के साधनों में इस माह वृद्धि होगी।
मई 2023 में आप भाग्य के भरोसे ना बैंठे, अपने बल और पौरुष से परिस्थिति का सामना करें और अपने लिए विकास का मार्ग तैयार करें। इस दौरान आपको नए संपर्क से लाभ होगा। क्योंकि इस दौरान समय आपकी प्रतीक्षा कर रहा है।
जून 2023 कन्या राशि वालों के लिए अति उत्तम फलदायी सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको रूके हुए धन की प्राप्ति होगी। वहीं किसी के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण योजना पूरी होगी। शत्रुओं को मात देने के लिए यह महीना उत्तम सिद्ध होगा।
जुलाई के महीने आपके ग्रह आपके अनुकूल रहेंगे और आपको कारोबारी क्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता दिलाएंगे। इस दौरान नए विचारों का उदय होगा, लेकिन इस महीने आप लोगों को यात्राओं से बचना होगा।
अगस्त 2023 का प्रथम सप्ताह आपके लिए अच्छा साबित नहीं होगा। इस दौरान आप मेहनत के बल पर ही सफलता हासिल कर पाएंगे। इस दौरान आपको कोई भय सताएगा। वहीं अगस्त माह के दूसरे सप्ताह से आपको धन लाभ के उत्तम योग बनेंगे। परन्तु इस दौरान आप अपने आहार और व्यवहार का पूर्ण ध्यान रखें।
सितंबर 2023 में ग्रहों की उत्तम स्थिति के चलते आपके मनोस्थिति उत्तम रहेगी और आप उत्साह से लबालब रहेंगे। इस महीने अचानक से धन लाभ हर्ष का कारण बनेगा।
अक्टूबर के महीने में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। भौतिक सुख की वस्तुएं आप खरीद सकते हैं। इस महीने आपको किसी यात्रा से लाभ हो सकता है।
नवंबर के महीने में आपके भाग्य से आपका सितारा चमक सकता है और आप कोई विकास कार्य कर सकते हैं, लेकिन नए संपर्क से आप सतर्क रहें। इस दौरान रोग और कर्ज से आपको निजात मिल सकती है।
साल 2023 का अंतिम महीना दिसंबर आपके लिए शुभ साबित होने वाला है। इस दौरान आपके सितारे बुलंदियों पर होंगे। समय का ध्यान रखें। वहीं दोस्तों के साथ यात्रा पर जाने के अवसर मिलेंगे।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)