New Year 2023 Yearly Horoscope : साल 2023 में वृश्चिक राशि के लोग करियर, पैसा और प्रेम के मामले में होंगे मशहूर या नहीं, जानें नए साल का राशिफल

New Year 2023 Yearly Horoscope : साल 2022 अब समापन की ओर अग्रसर है और वहीं अब नए साल 2023 की शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में सभी लोगों में अपने करियर, पैसा और प्रेम जीवन आदि को लेकर यह जानने की उत्कंठा बनी रहती है कि, आने वाला साल उनके लिए कैसा साबित होगा। तो आइए जानते हैं वृश्चिक राशि के लिए साल 2023 के करियर, आर्थिक, स्वास्थ्य और प्रेम राशिफल के बारे में...;

Update: 2022-12-09 03:43 GMT

New Year 2023 Yearly Horoscope : साल 2022 अब समापन की ओर अग्रसर है और वहीं अब नए साल 2023 की शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में सभी लोगों में अपने करियर, पैसा और प्रेम जीवन आदि को लेकर यह जानने की उत्कंठा बनी रहती है कि, आने वाला साल उनके लिए कैसा साबित होगा। तो आइए जानते हैं वृश्चिक राशि के लिए साल 2023 के करियर, आर्थिक, स्वास्थ्य और प्रेम राशिफल के बारे में...

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए साल 2023 की शुरूआत अच्छी नहीं होगी। नए साल के पहले महीना जनवरी के दौरान आपके कारोबार में रूकावट आ सकती है। वहीं इस दौरान मित्र सहयोग करें और नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह माह अच्छा सिद्ध होगा।

फरवरी 2023 में आपका कोई नया काम बन सकता है। इस दौरान आपको पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। तथा दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। साथ ही इस महीने आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

मार्च के महीने में आपको व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ सकती है। वहीं मित्रों के सहयोग से आपके काम बनेंगे। कानूनी मामलें में उलझ सकते हैं, लेकिन गृहस्थ जीवन में प्रेम और समरसता बनी रहेगी।

अप्रैल 2023 में आपके लिए ग्रह गोचर धन आगमन के योग बना सकते हैं। साथ ही इस दौरान आपको वाणी और अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा। इस दौरान छोटी-मोटी दिक्कतों के साथ ही स्वास्थ्य भी प्रतिकूल बना रहेगा।

मई के महीने में आप व्यवसायिक सामंजस्य स्थापित करने में सफल रहेंगे। परन्तु इस दौरान भी आपको उतार-चढ़ाव के दौर से गुजरना पड़ सकता है। इस समय आपके उत्साह में वृद्धि होगी।

जून 2023 आपके लिए इस वर्ष सुखदायी महीनों में से एक रहेगा। इस दौरान आत्मविश्वास बढ़ेगा। कारोबार में परिजनों का सहयोग मिलेगा। परन्तु इस महीने आपको परिजनों के साथ विवादों से दूर रहना होगा।

वहीं जुलाई माह में आपको धार्मिक अनुष्ठान आदि से मानसिक संतुष्टि मिलेगी। इस महीने आपको धोखेबाज लोगों से दूर रहने की जरुरत है। वहीं राज-समाज में आपको सम्मान मिलेगा।

अगस्त 2023 में आपके हर्षोल्लास में कोई क्षणिक विषाद हो सकता है। इस महीने में आपकी नई योजनाएं सफल रहेंगी। साथ ही किसी तीर्थयात्रा पर जा सकते हैं।

सितंबर के महीने में आप जोड़-तोड़ के द्वारा अपने काम निकालने में सफल रहेंगे। इस दौरान आपको मानसिक शांति मिलेगी। आपकी लग्न और मेहनत से इस महीने आपका सितारा बुलंदियों पर पहुंच सकता है।

वहीं साल 2023 के दसवें माह अक्टूबर में कारोबारी तरक्की के कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में प्रेम बना रहेगा। इस दौरान आपके वैवाहिक सुख में वृद्धि होगी।

वहीं नवंबर माह में वृश्चिक राशि के जातकों की शारीरिक और कारोबारी परेशानियां बढ़ने के योग बन रहे हैं। इस दौरान स्थान परिवर्तन से ही विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकते हैं।

वहीं साल 2023 का अंतिम मास दिसंबर आपके लिए विदेश यात्रा के योग बना रहा है। इस दौरान आपको कार्य में सहयोग मिलेगा। वहीं बिजनेस में कोई नया समझौता हो सकता है। इस महीने आपको संघर्ष अधिक करना होगा।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।) 

Tags:    

Similar News