Numerology 2021: मूलांक -3 के लिए कैसा होगा नया साल 2021, जानिए...

Numerology 2021: आने वाला साल 2021 बुध का साल होगा। यदि आपका जन्म किसी महीने की 3,12, 21, 30 तारीख हो हुआ हो तो आपका मूलांक तीन होगा। अंकशास्त्र में 3 नंबर बृहस्पति का होता है। तीन नंबर शिक्षक, प्रशिक्षक, अध्यापक, सलाहकार, वैचारिक क्षमता, ज्ञान, विज्ञान, विद्या, शिक्षा ग्रहण करना, बुद्धिमता, लंबी दूरी की यात्रा नैतिकता, धारणा, सिद्धांत, धर्म, न्याय, शिल्पकार, वास्तुकार, धन-धान्य आदि को चिन्हित करता है। अंक शास्त्र में 5 नंबर जोकि साल 2021 का मूलांक है। और यह अंक बुध ग्रह का अंक होता है।;

Update: 2020-12-28 10:36 GMT

Numerology 2021: आने वाला साल 2021 बुध का साल होगा। यदि आपका जन्म किसी महीने की 3,12, 21, 30 तारीख हो हुआ हो तो आपका मूलांक तीन होगा। अंकशास्त्र में 3 नंबर बृहस्पति का होता है। तीन नंबर शिक्षक, प्रशिक्षक, अध्यापक, सलाहकार, वैचारिक क्षमता, ज्ञान, विज्ञान, विद्या, शिक्षा ग्रहण करना, बुद्धिमता, लंबी दूरी की यात्रा नैतिकता, धारणा, सिद्धांत, धर्म, न्याय, शिल्पकार, वास्तुकार, धन-धान्य आदि को चिन्हित करता है। अंक शास्त्र में 5 नंबर जोकि साल 2021 का मूलांक है। और यह अंक बुध ग्रह का अंक होता है। 5 नंबर पुत्र, राजकुमार, बालक, बुद्धि, व्यापार, वाणी, युवा, पढ़ाई, भावुक या विवेक, तार्किक क्षमता, संचार आदि को चिन्हित करता है। बुद्धि और बुद्धिमता का सीधा और गहरा संबंध है। गुरू शिक्षा देने वाले होते हैं। तथा बुध अर्थात शिष्य शिक्षा ग्रहण करने वाले इसलिए इन दोनों का अटूट संबंध होता है। गुरू के बिना शिष्य का कोई महत्व नहीं होता है। तथा शिष्य के बिना गुरू का कोई अर्थ नहीं होता। इसलिए शिष्य रुपी पुत्र अथवा राजकुमार कभी गुरू के खिलाफ नहीं जाएगा। तथा ना ही गुरू कभी अपने शिष्य का बुरा करना चाहेंगे। बल्कि ये दोनों एक दूसरे के पूरक ही होंगे। कोई अपवाद अवश्य निकल सकता है। परंतु अधिकांश परिस्थितियों में दोनों एक-दूसरे के लिए अच्छे ही सिद्ध होंगे। तो आइए जानते हैं साल 2021 में कैसा रहेगा इनका करियर, आर्थिक स्थिति, लव लाइफ और स्वास्थ्य।

Also Read: Numerology 2021: मूलांक -2 के लिए कैसा होगा नया साल 2021, जानिए...


मूलांक -3 करियर

इस साल करियर के मामले में कुछ रंग-बिरंगे अनुभव आपको होने वाले हैं। मूलांक -3 के जातक आप जैसा चाहेंगे वैसा ही ये साल 2021 आपको अवसर देने वाला है। आप अपने सहयोगियों की मदद और सहयोग से सफलता की सीढ़ियां चढ़ते और आगे बढ़ते चले जाएंगे। अगर आपके पास नौकरी नहीं है तो आप अप्रैल तक का इंतजार कीजिए। अप्रैल में आपके भाग्य का सितारा जगमगाने वाला है और आपको नौकरी का मनचाहा ऑफर मिल सकता है। अगर आप इस समय नए बिजनेस के विषय में सोच रहे हैं तो अगस्त में आप अपने बिजनेस को रफ्तार दे सकते हैं।

Also Read: मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय, धन के रूप में होगा उनका आगमन


मूलांक -3 आर्थिक स्थिति

साल 2021 आपकी धन संबंधी समस्या का अंत हो सकता है और यह आने वाला साल आपको आपके हिस्से का धन दिलाने में आपकी मदद कर सकता है। साल 2021 में आपका रूका धन तो आपके पास आएगा ही लेकिन आपको कहीं से अचल संपत्ति से संबंधिति धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं। अगर आप शेयर मार्केट में दिलचस्पी रखते हैं तो साल 2021 में शेयर मार्केट में किया गया निवेश आपके लिए लाभकारी हो सकता है। साल 2021 में आपके द्वारा घर खरीदने के भी संयोग बन रहे हैं।।


मूलांक-3 लव लाइफ

मूलांक-3 के जातक इस साल एक बेहतरीन रोमांटिक लाइफ टाइम और अपने पार्टनर के साथ व्यतीत करने वाले हैं। आप भूतकाल की बातों को नजरंदाज करके साल 2021 में नए तरीके से जिंदगी एजॉय कीजिए। अगर आप लंबे समय से किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं तो इस साल भी शादी के लिए जल्दबाजी ना दिखाएं।


मूलांक-3 स्वास्थ्य

मूलांक-3 के जातकों का स्वास्थ्य इस साल अच्छा रहने की उम्मीद है। इस साल आप योग, व्यायाम और ध्यान आदि पर ध्यान दें और इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लें तो आपके लिए उत्तम रहेगा। इस साल आप अपने वजन को कंट्रोल करें। और बाहर का खाना खाने से परहेज करें। नियमित योग और वॉक से आप अपना स्वास्थ्य फिट रख सकते हैं। इस साल आपको कोई बड़ी परेशानी होने के संकेत नहीं हैं।

मूलांक-3 शुभ अंक

3, 12, 21 तथा 30

मूलांक-3 शुभ कलर

बैंगनी, नीला, लाल, गुलाबी

मूलांक-1 शुभ दिन

शुक्रवार व मंगलवार

Tags:    

Similar News