ये है दुनिया का सबसे बड़ा पाप, व्यक्ति के सभी पुण्यों को कर देता है नष्ट

दुनिया का सबसे बड़ा पाप क्या है अगर यह प्रश्न आपसे कोई व्यक्ति पूछे तो आप क्या जबाव देंगे। जब किसी भी व्यक्ति के सामने बात पाप और पुण्य की आ जाए तो व्यक्ति पुण्य को करने से पीछे नहीं हटता है।;

Update: 2020-12-13 03:08 GMT

दुनिया का सबसे बड़ा पाप क्या है अगर यह प्रश्न आपसे कोई व्यक्ति पूछे तो आप क्या जबाव देंगे। जब किसी भी व्यक्ति के सामने बात पाप और पुण्य की आ जाए तो व्यक्ति पुण्य को करने से पीछे नहीं हटता है। और यह बात भी सत्य है कि पाप करने से भी कोई व्यक्ति पीछे नहीं हटता है। जहां लोग पुण्य करते हैं तो वहां वहीं लोग एक ऐसा पाप भी कर देते हैं जो आपके सभी पुण्यों के फल को नष्ट कर देता है। यहां तक कि उस व्यक्ति के पापों की सजा उस जन्म में और अगले जन्म में भी सहनी पड़ती है। इस संसार में अलग-अलग तरीके के लोग होते हैं, कुछ लोग बुरे होते हैं, जो जिंदगी भर पाप ही करते रहते हैं। तो वहीं कुछ लोग बहुत अच्छे होते हैं, जोकि कभी भी पाप करने के विषय में सोचते तक नहीं हैं। और अच्छे कर्म ही करते रहते हैं। तो आइए जानते हैं कि संसार में सबसे बड़ा पाप कौनसा है।

Also Read: Solar Eclipse December 2020: सूर्य ग्रहण के दिन ऐसे पाएं अपने दुश्मन से छुटकारा, जानिए...

भगवान श्रीकृष्ण ने कहा था कि संसार का सबसे बड़ा महापाप किसी औरत की इज्जत से खेलना है। जो व्यक्ति किसी औरत की इज्जत से खेलता है वह इस दुनिया का सबसे बड़ा पाप करता है। विज्ञान के अनुसार नारी शक्ति ऐसी शक्ति है जिसका अंदाजा लगाना बहुत ही मुश्किल है। नारी को संसार में सबसे ज्यादा पूजनीय माना गया है। नारी का अपमान पूरे ब्रह्मांड को बर्बाद कर देने के बराबर होता है। संसार में नारी हर रूप में अपने बच्चे का पालन-पोषण करती है। जिसे हम प्यार की भाषा में मां कहते हैं। यही नारी पुरूष को हर रूप में दर्शन देती है। कभी मां के रूप में तो कभी बहन के रूप में। इस संसार को नारी ही चलाती है। नारी को कष्ट देने वाला व्यक्ति करोड़ों पापों का भोगी बनता है।

Also Read :tula Rashifal 2021: जानिए तुला राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा वर्ष 2021

वहीं भगवान श्रीकृष्ण ने भगवद्गीता में कहा है कि जो व्यक्ति नारी की इज्जत करता है उसे इस जन्म में और अगले जन्म में कई करोड़ पुण्य हासिल होते हैं। वहीं जो लोग नारी की इज्जत से खेलते हैं, उनके साथ गंदा काम करते हैं, तो वहां पूरी मानवता पाप की भागीदार हो जाती है। और वह समाज भी उस कामी व्यक्ति के साथ कलंकित हो जाता है। इसलिए संसार का सबसे बड़ा पाप नारी का अपमान करना माना जाता है। इसलिए ऐसा करने से बचें और नारी की सदैव इज्जत करें।      

Tags:    

Similar News