Singh Rashifal 2021: जानिए सिंह राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा वर्ष 2021

Singh Rashifal 2021: कैसा रहेगा सिंह राशि के जातकों के लिए वर्ष 2021। आइए आज जानते हैं सिंह राशि के जातकों का स्वभाव, शिक्षा, करियर, लव लाइफ, आर्थिक स्थिति और उनका स्वास्थ्य आने वाले साल 2021 में कैसा रहेगा।;

Update: 2020-12-28 10:32 GMT

Singh Rashifal 2021: कैसा रहेगा सिंह राशि के जातकों के लिए वर्ष 2021। आइए आज जानते हैं सिंह राशि के जातकों का स्वभाव, शिक्षा, करियर, लव लाइफ, आर्थिक स्थिति और उनका स्वास्थ्य आने वाले साल 2021 में कैसा रहेगा।

Also Read: Kark Rashifal 2021: जानिए कर्क राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा वर्ष 2021

सिंह राशि 2021 लकी चीजें

लकी नंबर : 1,3 और 9।

लकी दिन: रविवार और मंगलवार।

लकी कलर: गोल्डन, ऑरेंज और येलो।

लकी स्टोन: रूबी।

Also Read: Shubh vivah muhurat 2021: साल 2021 में विवाह के लिए ये तिथियां हैं शुभ, आप कर सकते हैं इन दिनों में अपनी शादी

सिंह राशि के लोगों का स्वभाव

सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। जिस कारण इस राशि के लोग मजबूत, आत्म विश्वासी और साहसी गुणों से संपन्न होते हैं। किसी अन्य व्यक्ति के अधीन रहकर कार्य करना इन्हें पसंद नहीं होता है। इस राशि के लोग अपनी ऊर्जा और उत्साह के बल पर बहुत कुछ हासिल करने की क्षमता रखते हैं। कठिन से कठिन परिस्थिति में भी ये लोग अपना धैर्य नहीं खोलते, और अपनी बुद्धि और विवेक से ये लोग जल्दी ही हल निकाल लेते हैं। ये लोग अकेले चलने में नहीं बल्कि सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं। ये लोग एकदम साफ बोलते हैं। और स्वभाव से ये लोग छिपे रूस्तम होते हैं। ये जातक अपनी खुशी और गम जल्दी ही किसी से शेयर नहीं करते। ये लोग जब प्रेम के रिश्ते में आ जाते हैं तो इनका स्वभाव काफी सीरियस हो जाता है। इन्हें एक ऐसे पार्टनर की तलाश रहती है जोकि बिना कुछ बोले ही इनकी भावनाओं को समझ सकें।

सिंह राशि 2021 शिक्षा

राशिफल 2021 के अनुसार छात्रों के लिए यह वर्ष काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस वर्ष छात्रों के लिए प्रगति के नए रास्ते खुलेंगे। छात्र भविष्य के लिए अच्छी योजना बनाकर चलेंगे। इस साल निर्णय लेने की आपकी क्षमता आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी। उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को इस साल मनचाहे कॉलेज में एडमिशन मिल सकता है। छात्र आलस्य त्यागकर कुछ नया सीखने की कोशिश करें। इससे आपकी बौद्धिक क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ेगा। लेकिन जरुरत से अधिक आत्मविश्वास आपको नुकसान पहुंचा सकता है। आप लोग जैसी मेहनत करेंगे उसी के अनुसार आपको परिणाम मिलेंगे। इसलिए मेहनत करते रहें। क्योंकि आपकी मेहनत ही आपके आज और कल दोनों को सुनहरा बना देगी। कुल मिलाकर इस वर्ष छात्र अपने कौशल और मेहनत के बल पर मनचाहा फल प्राप्त कर सकते हैं।

सिंह राशि 2021 नौकरी-व्यवसाय

राशिफल 2021 के अनुसार नौकरी और व्यवसाय के मामले में यह वर्ष आपके लिए शानदार रहेगा। आप अपनी कार्यकुशलता और साहस से बेहतरीन कामयाबी हासिल करेंगे। कार्यरत जातकों को वर्कप्लेस में अपने कार्यों से पहचान मिलेगी। और वरिष्ठ अधिकारी भी आपकी प्रतिभा को पहचानेंगे। काम के सिलसिले में आपकी यात्रा के प्रबल योग बनते नजर आ रहे हैं। वे जातक जो जॉब सर्च कर रहे हैं उन्हें अपनी योग्यता और अनुभव के बलपर मनपसंद नौकरी मिलने की संभावना है। लेकिन आप लोग भाग्य के भरोसे ना बैठें। और अपने प्रयास जारी रखें। जो जातक व्यापार के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें भी अपने प्रयासों से कामयाबी हासिल होगी। हालांकि उन्हें कई मामलों में सावधानी भी बरतनी होगी। इस वर्ष इनकम में वृद्धि होने की भी अपार संभावना है। कुल मिलाकर करियर के मामले में यह वर्ष आपको अच्छे संकेत दे रहा है।

सिंह राशि 2021 प्रेम-विवाह

राशिफल 2021 के अनुसार प्रेम और वैवाहिक मामलों में यह वर्ष आपके लिए काफी खास रहने वाला है। वे जातक जो रिलेशनशिप में हैं उनके रिश्ते की डोर पहले से अधिक मजबूत होगी। आप दोनों के आपस का मजबूत बांड आपके लव रिलेशन को और मजबूत करेगा। इस साल प्रेम में पड़े जातकों को भी प्रेम-विवाह की सौगात मिलने का भी सौभाग्य बनता नजर आ रहा है। शादीशुदा जातकों के लिए भी वर्ष 2021 अच्छा रहने के संकेत हैं। जीवनसाथी कुछ महत्वपूर्ण फैसलों में आपकी सलाह लेना जरुरी समझेंगे। आपने वैवाहिक जीवन में मधुरता बनाए रखने के लिए आप अपने पार्टनर को भरपूर समय दें। इस समय अपने रिश्ते में विश्वास बनाए रखें। कुल मिलाकर प्रेम और वैवाहिक मामलों के लिए यह वर्ष बढ़िया रहेगा।

सिंह राशि 2021 पारिवारिक जीवन

राशिफल 2021 के अनुसार पारिवारिक मामलों में यह वर्ष आपके लिए खुशनुमा रहेगा। इस वर्ष परिवार में खुशियों का माहौल बार-बार बनता रहेगा। और आप भी सब लोगों को खुश रखने का पूरा प्रयास करेंगे। परिजनों का सहयोग आपको आत्मविश्वास से भर देगा। और आप सभी महत्वपूर्ण निर्णय उनसे साझा करेंगे। वर्ष के शुरूआती समय में परिवार में किसी मांगलिक कार्य के आयोजन के संकेत मिल रहे हैं। सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होने से भी परिवार में खुशी का माहौल रह सकता है। पारिवारिक सहयोग से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। कुल मिलाकर परिवारिक मामलों में भी यह वर्ष आपके लिए उत्तम रहने की संभावना है।

सिंह राशि 2021 आर्थिक स्थिति

आर्थिक राशिफल 2021 के अनुसार यह साल आर्थिक मामलों में आपके लिए सोच समझकर आगे बढ़ने वाला रहेगा। इस साल आप अपनी आमदनी और अपने परिवार के सहयोग से धन अर्जित कर पाने में सफल रहेंगे। धन संबंधित लाभ तो आपको होंगे ही लेकिन हल्के -फुल्के खर्चे भी होंगे। इसलिए अनावश्यक खर्चे अपनी सुख-सुविधाओं पर करने से बचें। और धन की बचत करें। इस वर्ष यदि आप धन का कोई बड़ा निवेश करने की सोच रहे हैं तो सोच समझकर ही कदम उठाएं। कुल मिलाकर आर्थिक रुप से भी यह वर्ष आपके लिए एवरेज रहेगा।

सिंह राशि 2021 स्वास्थ्य

राशिफल 2021 के अनुसार यह वर्ष आपके लिए अच्छा रहने वाला है। लेकिन नए साल में सेहत से जुड़ी कोई समस्या ना हो ऐसे में जरुरत है कि आप पहले से ही अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। अच्छी बात यह है कि इस वर्ष मानसिक और शारीरिक रुप से आप सेहतमंद बने रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचने के लिए आप तली-भुनी और मशालेदार चीजों के सेवन करने से परहेज करें। और मानसिक शांति के लिए रोजाना ध्यान और योग करें। कुल मिलाकर सेहत के लिहाज से भी यह वर्ष आपके लिए उत्तम रहने वाला है।

Tags:    

Similar News