Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें गुरुवार का राशिफल

Today Horoscope 07 September 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन? जानें आपके सितारे क्या कहते हैं? पढ़ें आज का राशिफल...;

Update: 2023-09-07 00:00 GMT

Today Horoscope 07 September 2023: आज भाद्रपद माह (Bhadrapada Month) के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और दिन गुरुवार है। तो आइए, जानते हैं आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।

जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानी वाला रहेगा। आज आपका मन किसी बात को लेकर परेशान हो सकता है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनकी नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। आज आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- सफेद रंग

उपाय- हनुमान जी के मंत्र का 11 बार जाप करें, लाभ होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों की बात करें, तो गुरुवार के दिन धैर्यशीलता बनाए रखना होगा। आज आपको कारोबार में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आज आपका आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। अपनों की सहायता से कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। सेहत का साथ ही खान-पान का भी ध्यान रखें।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- लाल और सफेद

उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें। साथ ही उनकी विधि-विधान से पूजा करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की बात करें, तो आज के दिन संयम बनाए रखना होगा। आज आपको किसी पर व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचना होगा। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको सीनियर का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। आज आपकी मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी। जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं, उनकी पढ़ाई में व्यवधान आ सकते हैं। सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नीला, और बैंगनी

उपाय- मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। आज आपको नौकरी में तरक्की के कई सारे मौके मिलेंगे। आय में वृद्धि हो सकती है। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है, जिससे आपको मिलकर खुशी का अहसास हो सकता है। भाई-बहनों की ओर से आपको कुछ नया तोहफा मिल सकता है। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- नीला

उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों का आज का दिन थोड़ा परेशानी वाला रहेगा। आज आपको संपत्ति से संबंधित कुछ समस्याएं हो सकती हैं। आर्थिक तंगी भी हो सकती है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनकी नौकरी में दिक्कत आ सकती है। बॉस से डांट सुनने को मिल सकती है। बदलते मौसम के कारण आज आपकी सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नारंगी

उपाय- उगते सूर्य को अर्घ्य देना लाभकारी होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों की बात करें, तो गुरुवार का दिन मन प्रसन्न रहेगा। आज आपकी पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। आपके दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनके पद में वृद्धि हो सकती है। आज आपके अंदर आत्मविश्वास भरपूर रहने वाला है। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत बिल्कुल अच्छी रहेगी। अपनी दिनचर्या का ध्यान रखें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- ग्रे, नीला

उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों को आज के संयम बनाए रखना होगा। आज आपको परिवार की ओर से कुछ खुशखबरी मिल सकती है। आज आपके खर्चों में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। आज आपकी सेहत की बात करें, तो थोड़ी खराब हो सकती है। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- ब्राउन

उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें, तो गुरुवार का दिन शैक्षिक और बौद्धिक कार्यों में सफलता दिलाने वाला है। आज आपकी समाज में मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। जो जातक कारोबार कर रहे हैं, उनके कारोबार में दोगुने की वृद्धि हो सकती है। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- लाल

उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मन को कंट्रोल करके रखना होगा। आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। किसी से बिना बात के बहस न करें, वरना भारी नुकसान हो सकता है। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। मौसमी बुखार हो सकता है। अपना ध्यान रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- ग्रीन

उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से अच्छा रहेगा। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनकी नौकरी में दिक्कत हो सकती है। आज अफसरों से व्यर्थ में वाद-विवाद हो सकते हैं। आज आप परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। ये यात्रा आपके लिए बहुत ही लाभदायक होगी। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में कदम रखना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- बैंगनी

उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन आत्मविश्वास में कमी आएगी, लेकिन वाणी में मधुरता रहेगी। जो जातक सामाजिक कार्यों में ज्यादा व्यस्त रहते हैं, उनको आज समाज में सम्मान मिल सकता है। पड़ोसी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। सेहत संबंधित समस्याएं होगी। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- लाल

उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों की बात करें, तो गुरुवार का दिन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आज आपका जीवन सुखमय रहेगा। वाहन, घर जैसे सुख में वृद्धि हो सकती है। अपनी वाणी में सौम्यता बनाए रखनी होगी। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें कार्य के संबंध में कहीं दूर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ मिलेगा।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags:    

Similar News