Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें शुक्रवार का राशिफल

Today Horoscope 08 September 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन? जानें आपके सितारे क्या कहते हैं? पढ़ें आज का राशिफल...;

Update: 2023-09-07 09:26 GMT

Today Horoscope 08 September 2023: आज भाद्रपद माह (Bhadrapada Month) के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और दिन शुक्रवार है। तो आइए, जानते हैं कि 7 सितंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। 

जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कल से अच्छा रहेगा। आज आपको परिवार की ओर से कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिसे निभाने में आप सक्षम रहेंगे। आज आप किसी भी कार्य को व्यवस्थित ढंग से करेंगे। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें आज सावधानी से रहना होगा। किसी प्रकार की घटना हो सकती है। आज व्यापार में धन का निवेश करना आपके लिए थोड़ा परेशानी वाला रहेगा। सेहत की बात करें तो आज आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- सफेद रंग

उपाय- हनुमान जी के मंत्र का 11 बार जाप करें, लाभ होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों की बात करें, तो शुक्रवार का दिन कल से थोड़ा अच्छा रहेगा। आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण करना होगा। आज आपको किसी बात को लेकर मन में थोड़ी उदासी छा सकती है। मन परेशान रहेगा। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन ठीक नहीं है। सेहत की बात करें तो आज आपकी सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- लाल और सफेद

उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें। साथ ही उनकी विधि-विधान से पूजा करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की बात करें, तो आज के दिन कल से थोड़ा सावधानीपूर्वक रहना होगा। किसी व्यक्ति से वाद-विवाद हो सकता है, जिसके कारण आप सारा दिन परेशान रहेंगे। सेहत को लेकर किसी प्रकार की कोई लापरवाही न बरतें वरना आपकी सेहत जल्द ही बिगड़ सकती है। आज आप किसी बात को लेकर मन ही मन परेशान रहेंगे। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको सीनियर का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नीला, और बैंगनी

उपाय- मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आपका रुका हुआ सारा कार्य संपन्न होगा। जो जातक कारोबार कर रहे हैं, उनको आज बहुत ही ज्यादा मुनाफा हो सकता है। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- नीला

उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों का शुक्रवार का दिन कल से अच्छा रहेगा। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको आज पद में उन्नति हो सकती है। आय में दोगुने की वृद्धि हो सकती है। किसी बात को लेकर मन ही मन प्रसन्न रहेंगे। घर में खुशियां बनी रहेगी। परिवार वालों के साथ कहीं धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। यात्रा मंगलमय रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नारंगी

उपाय- उगते सूर्य को अर्घ्य देना लाभकारी होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन प्रसन्नता के साथ बीतेगा। आज आपको जीवनसाथी की ओर से कुछ खुशखबरी मिल सकती है। आज किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको मिलकर अधिक प्रसन्नता होगी। आपके घर की खुशियों में वह व्यक्ति शामिल सकता है। सेहत की बात करें तो आज आपकी सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है। अपनी दिनचर्या को सही तरीके से बनाएं रखें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- ग्रे, नीला

उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों को आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज आपको मन में पॉजिटिव थिंकिंग भरी रहेगी। आज आपका मन शांत रहेगा, जिसके कारण मानसिक तनाव कम रहेगा। आज आप परिवार के लिए कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जिससे परिवार को भला होगा। आज आपको जीवन को बेहतर बनाने के लिए सुंदरकांड का पाठ कर सकते हैं। सेहत संबंधित सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- ब्राउन

उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आपको व्यापार में किसी प्रकार का मुनाफा हो सकता है। आज आप व्यापार में किसी पार्टनर का सहयोग मिल सकता है। इससे आपको और अधिक सफलता मिलेगी। आज आपको किसी क्षेत्र में अचानक धन का लाभ हो सकता है। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें, खराब हो सकता है।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- लाल

उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन थोड़ी समस्या से भरा रह सकता है। आज जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनकी नौकरी में दिक्कत हो सकती है। आज आपके परिवार में किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है, जिसके कारण आज आपका मन परेशान रहेगा। अपनी भी सेहत का ध्यान रखें, वरना खराब हो सकता है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- ग्रीन

उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो शुक्रवार का दिन लाभकारी रहेगा। आज आपका भाग्योदय हो सकता है। किसी क्षेत्र से खुशखबरी मिल सकता है। जो जातक नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उनको आज अच्छी जगह नौकरी मिल सकती है। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। अपने खानपान का खास ख्याल रखें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- बैंगनी

उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन कल से बढ़िया रहेगा। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहेगा। आज आपको किसी रिश्तेदार की ओर से कुछ खुशखबरी मिल सकती है। बदलते मौसम के कारण आज आपकी सेहत में कुछ बदलाव देखने को मिल सकती है। मौसमी बुखार हो सकते हैं। शरीर को थकान भी महसूस होगा। सेहत का खास ख्याल रखें।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- लाल

उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों की बात करें, तो बहुत ही शानदार रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त से हो सकती है, जिससे मिलकर आपको खुशी का अहसास होगा। आज आप दोस्तों के साथ कहीं धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। यात्रा के दौरान आपको थकान हो सकता है। सेहत में बदलाव देखने को मिल सकती है। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ मिलेगा।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags:    

Similar News