Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें मंगलवार का राशिफल
Today Horoscope 1 August 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन? जानें आपके सितारे क्या कहते हैं? पढ़ें आज का राशिफल...;
Today Horoscope 1 August 2023: आज श्रावण मास (Shravan Maas) के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और दिन मंगलवार है। आइए, जानते हैं आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।
जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन कल से अच्छा रहने वाला है। आज आपको नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा और आय में वृद्धि भी होगी। इसके कारण आप काफी प्रसन्नता महसूस करेंगे। घर में खुशियां बनी रहेगी। आज आप परिवार के साथ कहीं लंबी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। यात्रा मंगलमय रहेगी। अपना और अपने परिवार का ख्याल रखें। सेहत अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- सफेद रंग
उपाय- हनुमान जी के मंत्र का 11 बार जाप करें, लाभ होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, वे आज कार्य के संबंध से कहीं बाहर की यात्रा कर सकते हैं। यह यात्रा आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाली है। इस यात्रा में किसी अनजान व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है, जो आपके भविष्य में काम आ सकती है। बदलते मौसम के कारण आज आपकी सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल और सफेद
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें। साथ ही गायत्री माता की विधि-विधान से पूजा करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों की बात करें, तो मंगलवार का दिन कल से बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं, जिससे आपको तनाव भी हो सकता है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको आज सीनियर का सहयोग मिल सकता है। सेहत अच्छी रहने वाली है। अपनी दिनचर्या का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नीला, और बैंगनी
उपाय- सूर्य मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानी भरा रहेगा। आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। किसी को कठोर वचन न बोलें, वर्ना बड़ा कार्य रूक सकता है। आज आप किसी कार्य में जल्दबाजी न करें, वरना हानि हो सकती है। अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखें, वरना आज आपकी सेहत में थोड़ी दिक्कत आ सकती है। अपना ध्यान रखें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- नीला
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी धार्मिक कार्य में व्यस्त रह सकते हैं, जिससे आपको थोड़ी थकान हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। आज कोर्ट से जुड़ा कोई मामला सुलझ सकता है। आप अपने व्यवहार के कारण समाज में मान-सम्मान पा सकते हैं। घरवालों की ओर से कोई अच्छा तोहफा मिल सकता है। अपनी दिनचर्या पर ध्यान रखें, साथ ही खानपान का भी ख्याल रखें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नारंगी
उपाय- उगते सूर्य को अर्घ्य देना लाभकारी होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से बेहतर रहेगा। आज आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने के लिए जा सकते हैं, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। आज आप अपने घर में धार्मिक कार्य संपन्न करा सकते हैं, जिसकी वजह से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आपका कीमती सामान चोरी हो सकता है। अपने सभी घरेलू सामान का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- ग्रे, नीला
उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के लिए मंगलवार का दिन थोड़ा कष्टदायक रहने वाला है। आज आपको अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखनी होगी। किसी से कटु वचन में न बात करें, वर्ना विवाद हो सकता है। आज प्रॉपर्टी संबंधित कोई विवाद कोर्ट-कचहरी तक पहुंच सकता है। इससे आपको आर्थिक हानि हो सकती है। अपनी सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ब्राउन
उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन ठीक रहेगा। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ हैं। आज किसी बड़े नेता से आपकी मुलाकात हो सकती है। जिससे भविष्य में इसका फायदा मिल सकता है। आज का दिन व्यापार करने वाले जातकों के लिए बहुत ही बढ़िया है। आज अचानक व्यापार में लाभ मिल सकता है। सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लाल
उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों को मंगलवार का दिन कल से अच्छा रहने वाला है। आज आपका मन बिल्कुल फ्रेश रहेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। यात्रा मंगलमय रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। घर में मांगलिक कार्य होने का प्लान बन सकता है, जिससे घर में रौनक की स्थिति बनी रहेगी। सेहत का ध्यान रखें, वरना खराब हो सकती है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- ग्रीन
उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन सुखद रहने वाला है। आज आप किसी बात को लेकर मन ही मन प्रसन्न हो सकते हैं। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें आज सीनियर की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। किसी भी कार्य को करने में मन लगाएं, सम्मान मिलेगा। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में कामयाबी हासिल करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। किसी बड़े नेता की ओर से बुलावा आ सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- बैंगनी
उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपको पैतृक संपत्ति से धन का लाभ मिल सकता है। आज आप पैतृक व्यवसाय में निवेश कर सकते हैं, जिससे आगे चलकर आपको अधिक लाभ मिल सकता है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। बदलते मौसम के कारण आज आपकी सेहत में थोड़ी खराबी हो सकती है। अपना और अपनी सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल
उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों की बात करें, तो मंगलवार का दिन कल से अच्छा रहने वाला है। आज आप कोई नया वाहन खरीदने का प्लान बना सकते हैं। आज आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्य को लेकर बातचीत हो सकती है। घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। दिन मौज-मस्ती के साथ बीतने वाला है। सेहत का ध्यान रखें, थोड़ी थकान हो सकती है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ मिलेगा।
-यह राशिफल प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अमरीश पाण्डेय के मुताबिक लिखी गई है। वे बनारस के रहने वाले हैं।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।