Today Horoscope: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें शनिवार का राशिफल

Today Horoscope 10 June 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन, जानें आज का राशिफल...;

Update: 2023-06-09 22:30 GMT

Today Horoscope 10 June 2023: आज आषाढ़ मास (Ashadha Month) के कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि और दिन शनिवार है। आपका दिन आज कैसा रहने वाला है। इसके लिए आइये जानते हैं आपका राशिफल...

जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे, जिसके कारण रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। आज जो जातक खेल के क्षेत्र में करियर बनाने की सोच रहे हैं, उनको सफलता मिलेगी। आज परिवार की ओर से कुछ खुशखबरी मिल सकती है। सेहत का ख्याल रखें, बिगड़ सकती है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों की बात करें, तो शनिवार का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। जो जातक बाहर में नौकरी कर रहे हैं, उनको अपने परिवार की याद आएगी। आपको बच्चों की ओर से कुछ खुशखबरी मिल सकती है। आज आप अपने आप को काफी तरोताजा महसूस करेंगे। आज आप एकांत रहने के बारे में सोच सकते हैं, जिससे आपका मन शांत रहेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। आज आप दोस्तों के साथ मौज-मस्ती के साथ व्यतीत करेंगे। आज आप अपने जिंदगी में कुछ अच्छा महसूस करेंगे। आज वैवाहिक जीवन में एक अलग मोड़ आ सकता है। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपका व्यवसाय में काफी मुनाफा हो सकता है। कार्य को लेकर नई-नई योजना बना सकते हैं। आज आपको ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। घरवालों की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। धन का अचानक लाभ होगा। स्वास्थ्य बिल्कुल अच्छा रहेगा। खर्चे बढ़ सकते हैं। अपने आप पर ध्यान रखें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन कल के मुकाबले बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपको शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। रोजगार के क्षेत्र में अच्छा खासा धन का लाभ हो सकता है। आज आपका रुका हुआ धन मिल सकता है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है। खानपान का ध्यान रखें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपके परिवार में खुशियों का माहौल  बना रहेगा। बच्चों को शॉपिंग पर ले जाने का प्लान बना सकते हैं। आज आप सामाजिक कार्य की ओर ज्यादा ध्यान देंगे, जिससे आपको समाज में मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से बेहतर रहने वाला है। आज आप किसी  कार्य को लेकर यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज आपका रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। दोस्तों का भरपूर साथ मिलने वाला है। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आप मिलकर बहुत खुश नजर आएंगे। सेहत ठीक-ठाक रहेगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए शनिवार का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपके मन की हर एक इच्छा पूरी हो जाएगी। माता-पिता की ओर से भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आप मित्र और परिवार वालों के साथ कहीं धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। किसी अजनबी से मुलाकात हो सकती है। आज घर में मांगलिक कार्य करने के बारे में चर्चा हो सकती है। सेहत का बिल्कुल ध्यान रखें, वरना खराब हो सकती है। अपनी दिनचर्या पर विशेष ध्यान रखें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन सुखद रहने वाला है। आज आपको कोई अच्छी खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आप काफी खुश नजर आएंगे। आज आपके घर में मेहमान आ सकते हैं। घर में खुशियां बनी रहेंगी। आज किसी परिचित की सहायता से आपका कार्य बन सकता है। घर में मांगलिक कार्य करने के बारे में चर्चा चल सकती है। वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए शनिवार का दिन लाभदायक रहने वाला है। जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको आज नौकरी मिलने की संभावना बन रही है। आज आपको धन संबधित थोड़ी बहुत परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नए व्यवसाय करने के बारे में योजना बना सकते हैं। सेहत ठीक-ठाक रहेगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपके घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य की नौकरी मिल सकती है। जो जातक व्यवसाय करने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ हैं। रोजगार में मुनाफा होगा। बदलते मौसम के कारण आज आपकी सेहत खराब हो सकती है। ध्यान रखें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन कल के मुकाबले सुखद रहने वाला है। आज आपकी सेहत में पहले से सुधार होगा। रिश्तेदारों की ओर से कोई शुभ संदेश मिल सकता है। आज आपको परिवार की ओर से भरपूर साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की करेंगे। आपके कार्यों की तारिफे हर जगह होगी। सीनियर का भरपूर सहयोग मिलेगा। अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें। आगे के लिए अच्छा रहेगा।

- यह राशिफल प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अमरीश पाण्डेय के मुताबिक है। वे बनारस के रहने वाले हैं।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags:    

Similar News