Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें शनिवार का राशिफल
Today Horoscope 12 August 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन? जानें आपके सितारे क्या कहते हैं? पढ़ें आज का राशिफल...;
Today Horoscope 12 August 2023: आज श्रावण मास (Shravan Maas) के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और दिन शनिवार है। तो आइए, जानते हैं आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।
जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन अच्छा रहेगा। आज आपका मन धार्मिक और अध्यात्मिक विचारों से जुड़ा रहेगा। आज आपके घर में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है, जिसको देखकर आप अधिक प्रसन्न होंगे। सारा दिन उनकी आवभगत में बीत सकता है। जो जातक कारोबार कर रहे हैं, उनको आज मुनाफा हो सकता है। बदलते मौसम के कारण आज आपकी सेहत में सुधार देखने को मिल सकती है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- सफेद रंग
उपाय- हनुमान जी के मंत्र का 11 बार जाप करें, लाभ होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपको नौकरी के सिलसिले में कहीं बाहर की यात्रा करनी पड़ सकती है। जो जातक पहले से नौकरी कर रहे हैं, उनको आज कार्य की अधिकता के कारण तनाव हो सकता है। आज अधिकारी से आपकी बहस हो सकती है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। ज्यादा किसी बात का तनाव न लें, वर्ना मानसिक स्थिति खराब हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल और सफेद
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें। साथ ही गायत्री माता की विधि-विधान से पूजा करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन खास रहने वाला है। आज आपके घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। घर में मौज-मस्ती का माहौल बना रहेगा। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें पदोन्नति मिल सकती है। आज आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। आज का दिन बहुत ही खुशियों के साथ बीतने वाला है। आज आपकी सेहत में पहले से अधिक सुधार हो सकता है। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नीला, और बैंगनी
उपाय- सूर्य मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आप किसी कार्य के संबंध में घर से दूर जा सकते हैं। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आज आप किसी बात को लेकर मन ही मन खुश हो सकते हैं। सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- नीला
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन कल से थोड़ा ठीक रहेगा। आज परिवार की ओर से आपको कोई विशेष कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है। आप उस जिम्मेदारी को अच्छे से निभा पाएंगे। आज आपकी मुलाकात किसी विशेष व्यक्ति से हो सकती है, जिसे देखकर आप अधिक उत्साहित होंगे। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नारंगी
उपाय- उगते सूर्य को अर्घ्य देना लाभकारी होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। आज आपके स्वास्थ्य में थोड़ी दिक्कत हो सकती है। यदि आप कहीं बाहर जाने के बारे में प्लान बना रहे हैं तो उसे रोक दें, वर्ना सेहत में और खराब हो सकती है। अपने खानपान का खास ख्याल रखें। साथ ही दिनचर्या पर भी ध्यान दें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- ग्रे, नीला
उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के लिए शनिवार का दिन कल से बढ़िया रहेगा। लंबे समय से चली आ रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आज आपके घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। जो जातक शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आज कहीं से आपको शुभ समाचार मिल सकता है। अपनी दिनचर्या में बदलाव लाए, फायदेमंद रहेगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ब्राउन
उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपको अपने किसी परिचित से कार्य में सहयोग मिल सकता है, जिससे आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। जो जातक कारोबार कर रहे हैं, उनको आज उन्नति के कई सारे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लाल
उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन कल से सुखद रहेगा। आज आपका मन किसी बात को लेकर बहुत ही ज्यादा प्रसन्न हो सकता है। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है, जिससे आपको खुशियों का एहसास होगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- ग्रीन
उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपको कारोबार में अधिक मुनाफा हो सकता है। आज घरवालों की ओर से कोई शुभ संदेश प्राप्त हो सकता है। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज आपके किसी कीमती सामान की चोरी हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें, वर्ना खराब हो सकती है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- बैंगनी
उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ी परेशानी वाला रह सकता है। आज आपके घर में किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है, जिससे आप अधिक परेशान होंगे। आज का दिन भाग-दौड़ वाला रह सकता है। अपने मन को काबू में रखें। किसी बात पर अधिक परेशान न हो, वर्ना मानसिक संतुलन खराब हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल
उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों की बात करें, तो शनिवार का दिन कल से बहुत ही अच्छा रहेगा। आज आपके घर में मांगलिक कार्य के संबंध में बातचीत हो सकती है। जो जातक अभी तक अविवाहित है, उनके लिए आज रिश्ता के लिए कोई संदेश आ सकता है। बदलते मौसम के कारण आज आपकी सेहत में थोड़ी दिक्कत हो सकती है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ मिलेगा।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।