Today Horoscope: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें सोमवार का राशिफल

Today Horoscope 12 June 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन, जानें आज का राशिफल...;

Update: 2023-06-11 23:30 GMT

Today Horoscope 12 June 2023: आज आषाढ़ मास (Ashadha Month) के कृष्ण पक्ष नवमी तिथि 10:35 AM तक उपरांत दशमी और दिन सोमवार है। आपका दिन आज कैसा रहने वाला है। इसके लिए आइये जानते हैं आपका राशिफल...

जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है, जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको आज नौकरी मिलने की संभावना बन रही है। आज आपकी मन की इच्छा पूरी हो सकती है। सेहत अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- ब्राउन

उपाय- घर में मंगल यंत्र लाएं, बिजनेस में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों की बात करें, तो सोमवार का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपका रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। आज रिश्तेदारों की ओर से खुशखबरी मिलने वाली है, जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनकी आय में वृद्धि होने की बात हो सकती है। सेहत अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- हरा

उपाय- ॐ बुं बुधाय नमः मंत्र का जाप करें, व्यवसाय में लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कल से सुखद रहने वाला है। आज आप परिवार वालों के साथ मिलकर पार्टी कर सकते हैं। आज आपकी मुलाकात किसी खास इंसान से हो सकती है, जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको कार्य को लेकर थोड़ी थकावट हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- गुलाबी

उपाय- मां दुर्गा को लाल फूल चढ़ाएं।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों की बात करें, तो सोमवार का दिन कल से बेहतर रहेगा। आज आप अपने दिन की शुरुआत योग, ध्यान से कर सकते हैं। ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज आप अपने आप में ऊर्जावान महसूस करेंगे, जो जातक बेरोजगार हैं, उन्हें जॉब मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- ब्लू

उपाय- तुलसी को नियमित जल चढ़ायें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन कल से ठीक-ठाक रहेगा। आज आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आज आपका दिन मौज मस्ती के साथ बीतने वाला है। परिवार में खुशियां बनी रहेगी। आज आपके घर में नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सेहत का ख्याल रखना होगा, वरना खराब हो सकती है।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- ग्रे

उपाय- सूर्य को नियमित जल अर्पित करें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन लाभदायक रहेगा। आज आप परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। आज आपकी सेहत बिल्कुल ठीक रहेगी। जीवनसाथी की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने की जरूरत है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- सिल्वर

उपाय- घर से बेकार की चीजों को बाहर करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज व्यवसाय में अचानक धन का लाभ हो सकता है, जिससे आप काफी खुश होंगे। आज आपका रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। आज धन अधिक खर्च भी हो सकता है। सेहत का ख्याल रखें।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- ब्राउन

उपाय- छोटे बच्चों को कुछ उपहार स्वरूप भेंट करें। 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आपका हर काम पूरा होगा, क्योंकि आज आपका भाग्य आपके साथ है। आज किसी रिश्तेदार की ओर से पार्टी का संदेश आ सकता है। आज आपके घर में मांगलिक कार्यक्रम को लेकर बातचीत चल सकती है। जल्द ही घर में धार्मिक कार्य होने वाले हैं। सेहत अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- पर्पल

उपाय- लोहे के बर्तनों का दान किसी भी गरीब व्यक्ति को करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। आज आपके पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आज आपको अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखनी होगी। किसी वरिष्ठ अधिकारी से मुलाकात हो सकती है। माता-पिता की ओर से धन का सहयोग मिलेगा। बदलते मौसम के कारण सेहत में बदलाव हो सकती है। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- हरा

उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए। 

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन मस्ती के साथ बीतने वाला है। आज आप दोस्तों के साथ कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। व्यवसाय में अचानक धन का लाभ हो सकता है। परिवार वालों का भरपूर साथ मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। खानपान का खास ध्यान रखें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- बैंगनी

उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कल से बढ़िया रहने वाला है। आज आप किसी कार्य को लेकर यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। कारोबार कर रहे जातकों को व्यापार में अच्छा खासा धन का लाभ होगा। आज पैतृक कारोबार से धन का लाभ होगा। पुराने कर्ज सब खत्म हो जाएंगे। अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- लाल

उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों की बात करें, तो सोमवार का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपको परिवार वालों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आपका भाग्य भरपूर साथ देगा। आज जो भी कार्य करने के बारे में सोचेंगे सारे पूरे होंगे। आज आप किसी कार्य को लेकर मन ही मन खुश रहेंगे। स्वास्थ्य बिल्कुल अच्छा रहने वाली है।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- भूरा

उपाय- ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः इस मंत्र को 11 बार जप करें

-यह राशिफल प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अमरीश पाण्डेय के मुताबिक है। वह बनारस के रहने वाले हैं।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags:    

Similar News