Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें मंगलवार का राशिफल

Today Horoscope 12 September 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन? जानें आपके सितारे क्या कहते हैं? पढ़ें आज का राशिफल...;

Update: 2023-09-12 00:00 GMT

Today Horoscope 12 September 2023: आज भाद्रपद माह (Bhadrapada Month) के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और दिन मंगलवार है। तो आइए, जानते हैं कि 12 सितंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन बहुत ही तरक्की दिलाने वाला रहेगा। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज आपका पूरा फोकस सुख-सुविधाओं पर रहेगा। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाने के बारे में सोच रहे हैं, आज का दिन उनके लिए शुभ नहीं है। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत बिल्कुल ठीक रहेगी। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- सफेद रंग

उपाय- हनुमान जी के मंत्र का 11 बार जाप करें, लाभ होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से बहुत ही खुशनुमा रहने वाला है। आज आपके परिवार के किसी सदस्य की ओर से कुछ नई सूचना सुनने को मिल सकती है। बदलते मौसम के कारण आज आपकी सेहत में थोड़ी दिक्कत हो सकती है। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- लाल और सफेद

उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें। साथ ही उनकी विधि-विधान से पूजा करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की बात करें, तो मंगलवार का दिन कुछ नए प्रयासों में रूचि बढ़ाने वाला रहेगा। आज आप अपनी खुशियों को दूसरों के साथ साझा कर सकते हैं। आज आपकी सारी आर्थिक परेशानी खत्म हो जाएगी। आज आपको शासन और सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत में पहले से अधिक सुधार देखने को मिल सकता है। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नीला, और बैंगनी

उपाय- मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन कल से सुखद रहने वाला है। आज आपके घर में किसी का आगमन हो सकता है, जिसके कारण आज धन का खर्च हो सकता है। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज किसी नेता से मुलाकात हो सकती है। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है। खानपान का ध्यान रखें।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- नीला

उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन आनंदमय रहने वाला है। आज आपकी मुलाकात किसी नए दोस्त से हो सकती है। जिससे आपको अधिक खुशी का अहसास हो सकता है। आज आपको अपने लक्ष्यों पर फोकस बना कर चलना होगा, तभी वह काम पूरा हो सकता है, वरना बिगड़ सकता है। आज आपका डुबा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नारंगी

उपाय- उगते सूर्य को अर्घ्य देना लाभकारी होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपको कारोबार के मामले में अधिक मुनाफा हो सकता है। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाने के बारे में सोच रहे हैं, उनको आज कई सारे मौका मिल सकते हैं। बदलते मौसम के कारण आज आपकी सेहत बिगड़ सकती है। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- ग्रे, नीला

उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन भाग्य की दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज आप अपने लक्ष्यों को हासिल करने में कामयाब होंगे। आज आपको परिवार की ओर से भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आज दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगा। सेहत ठीक रहेगी।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- ब्राउन

उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन स्वास्थ्य के लिए थोड़ा ठीक नहीं रहेगा। आज आपको सेहत संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। जिससे आपको हल्की कमजोरी हो सकती है। आज आपका किसी दोस्त या पड़ोसी से वाद-विवाद हो सकता है। आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- लाल

उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज आपको अपने कार्यों के प्रति ईमानदार रहना है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको सीनियर का भरपूर सहयोग मिलेगा। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत में पहले से अधिक सुधार हो सकता है। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- ग्रीन

उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो मंगलवार का दिन खुशियों से भरा रहेगा। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, वे अपने कार्यों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत में थोड़ी बहुत दिक्कत हो सकती है। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- बैंगनी

उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में करियर बना रहे हैं, उन्हें आज के दिन बहुत ही संभल कर चलना होगा। आज आपको रिश्तेदारों की ओर से कुछ खुशखबरी मिल सकती है। सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- लाल

उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों की बात करें, तो मंगलवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपकी किसी अनजान से कहासुनी हो सकती है। आज आपको अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखनी होगी। जो जातक पढ़ाई के क्षेत्र में करियर बनाने के बारे में सोच रहे हैं, उनको आज बहुत ही शानदार मौका मिल सकता है। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत ठीक रहेगी।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ मिलेगा।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags:    

Similar News