Today Horoscope: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें शुक्रवार का राशिफल

Today Horoscope 16 June 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन, जानें आज का राशिफल...;

Update: 2023-06-15 23:30 GMT

Today Horoscope 16 June 2023: आज आषाढ़ मास (Ashadha Month) के कृष्ण पक्ष की त्रोयदशी तिथि और दिन शुक्रवार है। आपका दिन आज कैसा रहने वाला है। इसके लिए आइये जानते हैं आज का राशिफल...

जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज जो जातक राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आज आपको परिवार की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें। अपने खानपान का ध्यान रखें। 

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- ग्रे रंग

उपाय- मां लक्ष्मी जी की पूजा करें और उनके मंत्र का जाप करें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों की बात करें, तो शुक्रवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपकी सेहत में पहले से अधिक सुधार हो सकता है। आज आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। आज आपके रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं, जो जातक कारोबार कर रहे हैं, उनको आज अचानक धन का लाभ हो सकता है। सेहत अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- ग्रे, नीला

उपाय-  माता लक्ष्मी की पूजा करने से व्यवसाय में लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन काफी अच्छा रहेगा। आज आपको रिश्तेदारों की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज आप काफी खुश रहेंगे, जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको नौकरी में थोड़ी बहुत परेशानी आ सकती है, लेकिन जल्द ही खत्म हो जाएगी। आज आपकी सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

उपाय- मां लक्ष्मी की पूजा करें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से ठीक रहने वाला है। आज आपको व्यवसाय में धन का लाभ हो सकता है, जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनके पद में अचनाक वृद्धि हो सकती है। आज आप घरवालों और रिश्तेदारों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। यात्रा मंगलमय रहेगी। सेहत का खास ध्यान रखें।

शुभ अंक- 1

शुभ रंग- लाल

उपाय- तुलसी को नियमित जल चढ़ाएं और पूजा करें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपको बड़े भाई की ओर से कुछ उपहार मिल सकता है। जिससे आप अधिक प्रसन्न होंगे। आज आपकी किसी खास शख्स से मुलाकत हो सकती है, जिससे मिलकर आप खुश होंगे। पुरानी बातें साझा करेंगे। आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- सफेद

उपाय- सूर्य देव को नियमित जल अर्पित करें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों की बात करें, तो शुक्रवार का दिन सुखद रहने वाला है। आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा, जो जातक शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनको आज भरपूर मौका मिलेगा, जो जातक बेरोजगार हैं, उनको नौकरी मिलने की संभावना बन रही है। अपनी सेहत का ख्याल रखें।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- ग्रे

उपाय- घर में श्रीयंत्र स्थापित करें

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपकी धन से संबंधित सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी, जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको नौकरी में तरक्की के कई अवसर प्राप्त होंगे। बदलते मौसम के कारण आज आपकी सेहत में बदलाव देखने को मिल सकता है। खानपान का खास ख्याल रखें।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- ब्राउन

उपाय- छोटे बच्चों को कुछ उपहार स्वरूप भेंट करें और गरीबों को भोजन कराएं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। आज उच्च अधिकारियों के द्वारा कुछ शुभ समाचार मिल सकता है। आज आप किसी दोस्तों के कहे में आकर धन का निवेश कर सकते हैं, जिससे आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। रिश्तेदारों के यहां पार्टी में जाने का प्लान बन सकता है। सेहत अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- पर्पल

उपाय- लोहे के बर्तनों का दान किसी भी गरीब व्यक्ति को करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन कल से बढ़िया रहने वाला है। आज आपके घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं, जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनकी नौकरी में तरक्की हो सकती है। आज आप नए व्यवसाय करने के बारे में सोच सकते हैं, जो आपके लिए शुभ होगा। सेहत अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- हरा

उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज आपका दिन कल से बढ़िया रहेगा। आज आपको मित्रों का भरपूर साथ मिलेगा, जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनकी आय में वृद्धि हो सकती है। आज आप किसी धार्मिक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं, कुछ धन का खर्च भी हो सकता है। मन को शांति मिलेगी। सेहत अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- बैंगनी

उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कल से ठीक-ठाक रहेगा। आज आप किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं, जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें तरक्की में कई अवसर मिलेंगे। सीनियर का भरपूर साथ मिलेगा। सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है। अपने खानपान का ध्यान रखें।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- लाल

उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों की बात करें, तो शुक्रवार का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपकी सेहत में बहुत अधिक सुधार देखने को मिल सकता है। आज अपने आप को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। मन शांत रहेगा। धार्मिक कार्य में मन लगा रहेगा।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

उपाय- लक्ष्मी जी के मंत्र को 11 बार जप करें, लाभ होगा।

-यह राशिफल प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अमरीश पाण्डेय के मुताबिक है। वह बनारस के रहने वाले हैं।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags:    

Similar News