Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को करना पड़ सकता है समस्याओं का सामना, जानें शनिवार का राशिफल

Today Horoscope 16 September 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन? जानें आपके सितारे क्या कहते हैं? पढ़ें आज का राशिफल...;

Update: 2023-09-15 23:15 GMT

Today Horoscope 16 September 2023: आज भाद्रपद माह (Bhadrapada Month) के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और दिन शनिवार है। तो आइए, जानते हैं कि 16 सितंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन भाग्यशाली रहेगा। आज आपको अपने व्यवहार से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जो जातक नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उनको आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज आपकी सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- सफेद रंग

उपाय- हनुमान जी के मंत्र का 11 बार जाप करें, लाभ होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन शानदार रहेगा। आज आप अपने कार्यों को पूरा करने में कामयाब होंगे। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। सेहत की बात करें तो आज आपकी सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- लाल और सफेद

उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें। साथ ही उनकी विधि-विधान से पूजा करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की बात करें, तो शनिवार का दिन व्यक्तित्व को निखारने के  लिए बहुत ही बढ़िया दिन हैं। आज आपकr अच्छा व्यक्तित्व समाज में अलग ही पहचान बनाएंगी। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको आज किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत ठीक रहेगी।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नीला, और बैंगनी

उपाय- मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन काम के मामले में शुभ रहेगा। जो जातक कारोबार कर रहे हैं, उनको आज सफलता मिल सकती है। सेहत के मामले में आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आज आपको परिवार की ओर से कुछ नया समाचार मिल सकता है। जिससे आपको अधिक खुशियां मिलेगी। कारोबार के मामले में आज मुनाफे का दिन रहेगा।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- नीला

उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। जो जातक नौकरी रहे हैं उनको आज ऑफिस में किसी कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप अच्छे से निभा पाएंगे। सीनियर का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि हो सकता है। किसी बड़े राजनेताओं से मुलाकात हो सकती है। सेहत की बात करें तो आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नारंगी

उपाय- उगते सूर्य को अर्घ्य देना लाभकारी होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपको परिवार की ओर से कुछ खुशखबरी मिल सकती है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको आज आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। सेहत की बात करें तो आज आपकी सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है। खानपान का ध्यान रखें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- ग्रे, नीला

उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। आज आपके घर में कोई बड़ा कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आज आपको अपनी मेहनत पर भरोसा बनाए रखना होगा। जो जातक कारोबार कर रहे हैं, उनको आज दोगुना मुनाफा हो सकता है। सेहत की बात करें तो आज आपकी सेहत बहुत ही बढ़िया रहेगा। खानपान का ध्यान रखें।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- ब्राउन

उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें, तो शनिवार का दिन तरक्की वाला रहेगा। आज आपके कार्यों में आ रही रुकावटें दूर हो जाएगी। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में कदम रखना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ नहीं है। सेहत की बात करें तो आज का दिन ठीक रहेगा।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- लाल

उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको आज ऑफिस में कार्य करने का नया मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य संबंधित कुछ दिक्कतें हो सकती है। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- ग्रीन

उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन बहुत ही शानदार रहेगा। आज आपके कार्यक्षेत्र में बदलाव देखने को मिल सकता है। आज आपको घर की जिम्मेदारियां निभाने को मिल सकता है। आज आपके जीवन में कई सारे चुनौतियां आ सकती है। जिससे आप अच्छे से हैंडल कर सकेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- बैंगनी

उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। आज का दिन कार्यों से भरपूर रहेगा। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहेगा। आज आपको अपनी कामयाबी हासिल करने में कोई नहीं रोक सकता है। सेहत की बात करें तो आज आपकी सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- लाल

उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।    

मीन राशि

मीन राशि के जातकों की बात करें, तो आज आपको बेहतरीन मौका मिल सकता है। आज आप अपनी इच्छाओं को पूरा करने में कामयाब होंगे। जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। सेहत की बात करें तो आज आपकी सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ मिलेगा।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags:    

Similar News