Today Horoscope: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें शनिवार का राशिफल

Today Horoscope 17 June 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन, जानें आज का राशिफल...;

Update: 2023-06-16 22:30 GMT

Today Horoscope 17 June 2023: आज आषाढ़ मास (Ashadha Month) के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और दिन शनिवार है। आपका दिन आज कैसा रहने वाला है। इसके लिए आइये जानते हैं आज का राशिफल...

जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)

मेष राशि

मेष राशि के जातकों की बात करें, तो शनिवार का दिन लाभदायक रहने वाला है। आज आपके कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। किसी उच्च अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे, लेकिन परिवार के वरिष्ठ सदस्य के साथ मत भिन्नता हो सकती है। पुत्र संबंधित कुछ चिंताए परेशान कर सकती हैं। सेहत ठीक-ठाक रहेगी।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- लाल व सफेद रंग

उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ प्राप्त होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज वृषभ राशि के दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए शनि की वक्री कार्यक्षेत्र में विस्तार आएंगे। आज आपको शारीरिक थकान हो सकती है। परिवार में किसी कारणवश चिंता का विषय बन सकता है। जमीन-जायदाद संबंधित विवाद का हल हो सकते हैं। स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- लाल

उपाय-  गायत्री मंत्र का जाप विधि पूर्वक करें, लाभ होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन शुभ होगा। आज आपका मन धर्म अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। आज आपका हर एक निर्णय पूरा होगा। धार्मिक कार्य में मन लगेगा। किसी रोमांटिक जगह पर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। धन का लाभ होगा। आज आपकी सेहत में पहले से सुधार आएगा। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नीला

उपाय- मंत्रो के साथ सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन कल से बढ़िया रहने वाला है। आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा। आज आपके कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं, इससे बचें। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हो सकते हैं। ये विवाद अधिक गहरा हो सकता है। धन का अचानक लाभ हो सकता है। अपनी सेहत का खास ख्याल रखें।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- नीला

उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों की बात करें, तो शनिवार का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आप व्यवसाय में मनचाहा धन का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको उच्च अधिकारियों के द्वारा सुख संदेश की प्राप्ति हो सकती है। आज आपको नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। अपनी सेहत का खास ख्याल रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नारंगी

उपाय- उगते सूर्य को जल अर्घ देना लाभकारी होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से फलदायक रहने वाला है। आज आपको भाई, बहनों का भरपूर सहयोग मिल सकता है। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। आज आप काफी खुश नजर आएंगे। जीवनसाथी के साथ कुछ नया कार्य शुरू कर सकते हैं, जिससे मनचाहा लाभ होगा। आपकी सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- ग्रे, नीला

उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपको शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है। जो जातक बिजनेस की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए शनिवार का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आज आपको दोस्तों की ओर से नए-नए कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहने वाली है। सेहत अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- ब्राउन

उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आप समाज की भलाई के लिए कोई कार्य कर सकते हैं। आज आपके किसी रिश्तेदार की वजह से परिवार में बहस हो सकती है। जो छात्र विदेश में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, उनको नए-नए शिक्षा अवसर प्राप्त होगा। आज आपकी सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- लाल

उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए शनिवार का दिन खास रहने वाला है। आज आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आपके मित्रों की सहायता से कुछ नए स्रोत प्राप्त कर सकते हैं। आज आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। बदलते मौसम के कारण आज आपकी सेहत थोड़ी बहुत खराब हो सकती है। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- ग्रीन

उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको परिवार वालों का भरपूर साथ मिलेगा। आज आपको थोड़ा मानसिक तनाव हो सकता है। इसके लिए आपको धार्मिक कार्यक्रमों में समय व्यतीत करना पड़ेगा, जिससे आपका मन शांत हो सकता है। अपनी सेहत पर विशेष ध्यान दें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- बैंगनी

उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कल से उत्तम रहने वाला है। आज आपको मन की कोई भी इच्छा पूरी होगी। आज आपको माता-पिता की ओर से भरपूर साथ मिलेगा। आज आप किसी रिश्तेदार के यहां जाने का प्लान बना सकते हैं। आज आपका भाग्य भरपूर साथ देगा। सेहत अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- लाल

उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों की बात करें, तो शनिवार का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आज दोस्तों के साथ फिल्म देखने की योजना बना सकते हैं। जिस जातक की आर्थिक स्थिति खराब है, ठीक हो सकती है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनकी आय में वृद्धि होने की संभावना बन रही है।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

उपाय- लक्ष्मी जी के मंत्र को 11 बार जप करें, लाभ होगा।

-यह राशिफल प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अमरीश पाण्डेय के मुताबिक है। वे बनारस के रहने वाले हैं।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags:    

Similar News