Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को करना पड़ सकता है समस्याओं का सामना, जानें रविवार का राशिफल

Today Horoscope 17 September 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन? जानें आपके सितारे क्या कहते हैं? पढ़ें आज का राशिफल...;

Update: 2023-09-16 22:30 GMT

Today Horoscope 17 September 2023: आज भाद्रपद माह (Bhadrapada Month) के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि और दिन रविवार है। तो आइए, जानते हैं कि 17 सितंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आज आपको रिश्तेदारों की ओर से कुछ खुशखबरी सुनने को मिल सकता है। जो जातक सराकारी नौकरी कर रहे हैं, उनको सरकार की ओर से कुछ महंगा गिफ्ट मिलने वाला है। आज आपको सेहत से संबंधित कुछ दिक्कते हो सकती है। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- सफेद रंग

उपाय- हनुमान जी के मंत्र का 11 बार जाप करें, लाभ होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन करियर के मामले में लाभदायक रहेगा। धन के मामले में विस्तार होगा। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में काम करना चाहते हैं, उनको आज सफलता मिल सकती है। किसी बड़े नेता से मुलाकात हो सकती है। सेहत की बात करें तो आज आपकी सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- लाल और सफेद

उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें। साथ ही उनकी विधि-विधान से पूजा करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन बहुत ही शानदार रहेगा। जो जातक पढ़ाई के क्षेत्र में करियर बनाने के बारे में सोच रहा है, उनके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आर्थिक मामलों में शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नीला, और बैंगनी

उपाय- मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आज आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। जो जातक कारोबार कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। सेहत की बात करें तो आज का दिन ठीक रहेगा। पुराने बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- नीला

उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त से हो सकती है। जिससे आपको मिलकर अच्छा महसूस होगा। बदलते मौसम के कारण आज आपकी सेहत में दिक्कत हो सकती है। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नारंगी

उपाय- उगते सूर्य को अर्घ्य देना लाभकारी होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन बहुत ही शानदार रहेगा। आज आपको मानसिक तनाव से छुटकारा मिल सकता है। आर्थिक मामलों में धन का लाभ हो सकता है। धन के लेन-देन से किसी गरीब का भला हो सकता है। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत ठीक रहेगी। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- ग्रे, नीला

उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन बहुत ही खुशियों से भरा रहेगा। आज आपको अचानक धन का लाभ हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। कोई भी कार्य करने से पहले सीनियर से सलाह जरूर लें। आध्यात्मिकता की ओर खिंचाव हो सकता है। सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- ब्राउन

उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आपका भाग्य भरपूर साथ देगा। आज आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ हो सकता है। ज्यादा खर्च बढ़ सकता है। घर में किसी अनजान मेहमान की एंट्री हो सकती है। सेहत की बात करें तो आज आपकी सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- लाल

उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। कारोबार और नौकरी कर रहे जातकों को सफलता मिलेगी। आज आपका फालतू का खर्च हो सकता है। उस पर कंट्रोल करना होगा। वरना आर्थिक तंगी हो सकती है। सेहत की बात करें तो आज आपकी सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- ग्रीन

उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आपको कारोबार में गजब के सफलता मिलेगी। किसी अनजान व्यक्ति से मनमुटाव हो सकता है। अपने वाणी में मधुरता बनाए रखना होगा। सेहत की बात करें तो आज आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- बैंगनी

उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। आज आपके कारोबार में निरंतर लाभ हो सकता है। आज आप किसी जरूरी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगा। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत खराब हो सकती है। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- लाल

उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों की बात करें, तो रविवार का दिन आर्थिक मामलों में ठीक रहेगा। आज आपको किसी कार्य से मानसिक तनाव हो सकता है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको आज सीनियर की ओर से अच्छा तोहफा मिल सकता है। बदलते मौसम के कारण आज आपकी सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ मिलेगा।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags:    

Similar News