Today Horoscope: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें रविवार का राशिफल
Today Horoscope 18 June 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन, जानें आज का राशिफल...;
Today Horoscope 18 June 2023: आज आषाढ़ मास (Ashadha Month) के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और दिन रविवार है। आपका दिन आज कैसा रहने वाला है। इसके लिए आइये जानते हैं आज का राशिफल...
जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कल से उत्तम रहने वाला है। आज आपको पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आज आपके घर में किसी प्रकार का मांगलिक कार्य होने की बातचीत हो सकती है। आज आपके व्यवसाय में काफी धन का लाभ हो सकता है। सेहत अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- लाल व सफेद रंग
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ प्राप्त होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से बेहतर रहने वाला है। आज आपके रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। आज व्यवसाय में काफी अच्छी स्थिति बनी रहेगी। आज आपके मन की हर एक इच्छा पूरी हो सकती है। अपने खानपान का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- लाल
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप विधि पूर्वक करें, लाभ होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको अच्छी नौकरी मिलने का योग प्राप्त हो सकता है। आज रोजगार में धन का लाभ हो सकता है। सेहत अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नीला
उपाय- मंत्रो के साथ सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपका भाग्य भरपूर साथ देगा। आज आपके सभी कार्य सफल होंगे। जो जातक रोजगार करने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहेगा। अपनी सेहत का ख्याल रखें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- नीला
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों की बात करें, तो रविवार का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपको पैतृक संपत्ति से धन का लाभ हो सकता है। आज आपको कहीं से धन का लाभ मिलने वाला है। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आज आपको घरवालों की ओर से धन का मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नारंगी
उपाय- उगते सूर्य को जल अर्घ देना लाभकारी होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रहने वाला है। आज आपके पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आज आप परिवार वालों के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। आज आपके खर्च कुछ ज्यादा हो सकते हैं। बदलते मौसम के कारण सेहत में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- ग्रे, नीला
उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के लिए रविवार का दिन कल से बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपके सभी रुके कार्य पूर्ण हो सकते हैं। जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। अपनी सेहत का खास ख्याल रखें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ब्राउन
उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें, तो रविवार का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। जो जातक राजनीति में करियर बनाने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लाल
उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें ऑफिस में अधिक कार्य करने पड़ सकते हैं। सीनियर का भरपूर सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगा। सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- ग्रीन
उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों के लिए रविवार का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आप दोस्तों के साथ कहीं लंबी यात्रा पर जानें का प्लान बना सकते हैं। ये यात्रा आपके लिए शुभ होंगी। आज आपके वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आज आप धार्मिक कार्य में कुछ पैसे खर्च सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- बैंगनी
उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल के मुकाबले बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपको सरकारी क्षेत्र में लाभ मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कार्यभार अधिक हो सकता है, जिससे आपको मानसिक तनाव हो सकता है। सेहत का खास ख्याल रखें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल
उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों की बात करें, तो रविवार का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपको शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। जो जातक पढ़ाई में ध्यान लगा रहे हैं, उनको सफलता जरूर मिलेगी। आज रिश्तेदार के यहां पार्टी में सम्मिलित हो सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
उपाय- लक्ष्मी जी के मंत्र को 11 बार जप करें, लाभ होगा।
-यह राशिफल प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अमरीश पाण्डेय के मुताबिक है। वे बनारस के रहने वाले हैं।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।