Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें बुधवार का राशिफल

Today Horoscope 19 july 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन? जानें आपके सितारे क्या कहते हैं? पढ़ें, आज का राशिफल...;

Update: 2023-07-18 23:45 GMT

Today Horoscope 19 july 2023: आज श्रावण मास (Shravan Maas) के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और दिन बुधवार है। तो आइए, जानते हैं आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।

जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है, जो जातक व्यापार कर रहे हैं, उन्हें आज व्यापार में अच्छा-खासा मुनाफा हो सकता है। अचानक धनलाभ होने से परिवार वालों में खुशियां बनी रहेगी, जो जातक घर से दूर हैं, उन्हें आज घर की याद सताएगी। सेहत अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- लाल व सफेद रंग

उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ प्राप्त होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन सुखद रहने वाला है। आज आपके घर में कोई धार्मिक उत्सव या कार्यक्रम हो सकता है। रिश्तेदारों से घर भरा रहने वाला है। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। जातक को अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाए रखना होगा। सेहत का भी ख्याल रखना होगा। वरना खराब हो सकती है।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- लाल

उपाय- गायत्री मंत्र का जाप विधि पूर्वक करें, लाभ होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की बात करें, तो बुधवार का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आज आपका कार्य समय से पहले पूर्ण हो सकता है। आज के दिन आपके लिए अति शुभ साबित होगा, जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको आज सीनियर द्वारा कुछ अच्छा उपहार मिल सकता है। आज आप अत्यधिक खुशी महसूस करेंगे।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नीला

उपाय- मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन कल से बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपको आर्थिक स्थिति में मजबूती मिल सकती है, जो जातक धन को कमाने की इच्छा व्यक्त कर रहे हैं, उन्हें आज अधिक मौका मिल सकता है। सेहत अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- नीला

उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन विशेष रूप से अच्छा रहने वाला है। आज आप धार्मिक कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं। कार्य की वजह से आज थोड़ी बहुत थकान हो सकती है। आज आपके रुके हुए कार्य समय से पहले पूरे हो जाएंगे। अगर कोई जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको आज नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। सेहत अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नारंगी

उपाय- उगते सूर्य को जल अर्घ्य देना लाभकारी होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों की बात करें, तो बुधवार का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आप जिस कार्य में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, आज सभी कार्य पूर्ण हो जाएंगे। आज आपकी सफलता पर परिवार वाले अधिक खुश होंगे, जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें सीनियर का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज सैलरी से संबंधित बातचीत हो सकती है। आय में वृद्धि हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- ग्रे, नीला

उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहने वाला है। यदि आज आप अपने भविष्य के लिए कई योजनाएं बना रहे हैं, तो आपके लिए लाभ पूर्ण रहने वाला है। आज आपका धार्मिक कार्यों की ओर अधिक खिंचाव हो सकता है। घर में पूजा-पाठ से संबंधित हवन हो सकता है। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- ब्राउन

उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें, तो बुधवार का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज आप किसी विशेष कार्य को कर सकते हैं, उसमें आपको सफलता मिल सकती है। आज आपको अपने आलस को त्याग करना पड़ सकता है। तभी आपका कोई कार्य पूर्ण हो सकता है। सेहत अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- लाल

उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको निजी जिंदगी में धैर्य बनाए रखना होगा। धार्मिक कार्यों में लगाव हो सकता है। भविष्य के लिए कोई नई योजनाएं बना सकते हैं। बदलते मौसम के कारण आज आपकी सेहत में थोड़ा बदलाव हो सकता है। सेहत खराब हो सकती है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- ग्रीन

उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपकी मेहनत और लगन रंग लाएगी। कार्य सफल होगा। मन शांत रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। यात्रा मंगलमय रहेगी। धार्मिक कार्य की ओर झुकाव हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- बैंगनी

उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपको अपने बुद्धि और विवेक से कार्य करना होगा, तभी आपको सफलता मिल सकती है। आज आपके परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। घर में किसी अनजान मेहमान का आगमन हो सकता है, जो आपके लिए हमेशा यादगार रहने वाला है। सेहत अच्छी रहेगी।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- लाल

उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों की बात करें, तो बुधवार का दिन कल से मुकाबले बेहतर रहेगा, जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें किसी कार्य से संबंधित यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज आपके निजी व्यवसाय में धन का लाभ हो सकता है। आज आप नए घर, वाहन जैसे भौतिक सुखों का आनंद ले सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें, वरना खराब हो सकती है।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

उपाय- लक्ष्मी जी के मंत्र को 11 बार जप करें, लाभ होगा।

-यह राशिफल प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अमरीश पाण्डेय के मुताबिक लिखी गई है। वे बनारस के रहने वाले हैं।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags:    

Similar News