Today Horoscope: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें सोमवार का राशिफल
Today Horoscope 19 June 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन, जानें आज का राशिफल...;
Today Horoscope 19 June 2023: आज आषाढ़ मास (Ashadha Month) के शुक्ल पक्ष के प्रतिपदा तिथि और दिन सोमवार है। आपका दिन आज कैसा रहने वाला है। इसके लिए आइये जानते हैं आज का राशिफल...
जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)
मेष राशि
मेष राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। आज आपको परिवार की ओर से कुछ खुशखबरी मिल सकती है। जो जातक बाहर में नौकरी कर रहे हैं, उनके घर की याद सताएगी। घर में मांगलिक कार्य को लेकर बातचीत हो सकती है। जल्द ही घर में कोई मांगलिक या धार्मिक कार्य हो सकते हैं। सेहत अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- लाल व सफेद रंग
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ प्राप्त होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको व्यवसाय में धन का मनचाहा लाभ हो सकता है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। किसी क्षेत्र से शुभ संदेश मिल सकता है, जिससे आप काफी खुश नजर आएंगे। आज जीवनसाथी के साथ कहीं धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आपकी ये यात्रा मंगलमय रहेगी। अपनी सेहत का खास ख्याल रखें।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- लाल
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप विधि पूर्वक करें, लाभ होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से बेहतर रहेगा। जो जातक कारोबार करने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। आज आपका हर एक कार्य पूर्ण होगा। आपका भाग्य भरपूर साथ देगा। आपका रुका हुआ धन जल्द ही वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। सेहत अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नीला
उपाय- मंत्रो के साथ सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं उनके स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। आज नई नौकरी के लिए शुभ संदेश मिल सकता है। जिससे आप बहुत ही अधिक खुश होंगे। आज आपका मन धार्मिक कार्य में लग सकता है। हो सकता है कुछ धन भी खर्च कर सकते हैं। धार्मिक कार्य करने से मन को शांति मिलेगी। सेहत अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- नीला
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज रिश्तेदारों की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज आप किसी दोस्त की शादी में जाने का प्लान बना सकते हैं। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन थोड़ा संघर्षपूर्ण रहेगा। आज कार्य को लेकर थोड़ा अधिक दबाव बन सकता है। बदलते मौसम के कारण सेहत खराब हो सकती है। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नारंगी
उपाय- उगते सूर्य को जल अर्घ देना लाभकारी होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। बच्चों के साथ कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं। जो जातक कार्य कर रहे हैं, उनकी आय में वृद्धि हो सकती है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। आज आपके घर में कोई मेहमान आ सकते हैं। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। घर के सभी सदस्यों की सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- ग्रे, नीला
उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल के मुकाबले बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपको पैतृक संपत्ति से धन का लाभ हो सकता है। घर में मांगलिक कार्य करने के बारे में बातचीत हो सकती है। अगले कुछ महीनों में घर में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्य हो सकते हैं। परिवार में खुशियां बनी रहेगी। सेहत अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ब्राउन
उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनके स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। जल्द ही आपको दूसरी नौकरी मिल सकती है। जो जातक कारोबार कर रहे हैं, उनके कारोबार में अचानक धन का लाभ हो सकता है। आज आप किसी दोस्त के साथ पार्टी करने के बारे में सोच सकते हैं। सेहत अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लाल
उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए सोमवार का दिन मिलाजुला रहने वाला है। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए सोमवार का दिन बहुत ही शुभ होगा। आज आपको बड़े नेता से मिलने का मौका मिल सकता है। घरवालों का भरपूर साथ मिलेगा। आपके परिवार में खुशियां बनी रहेगी। सेहत अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- ग्रीन
उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। आज आप दोस्तों के साथ मौज-मस्ती कर सकते हैं। कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आज आपका खर्च अधिक हो सकता है। सतर्क रहे, वरना आर्थिक तंगी झेलना पड़ सकता है। घर में किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है। आज आपके वैवाहिक जीवन में नया मोड़ आ सकता है, जिससे आप काफी खुश रहेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- बैंगनी
उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों की बात करें, तो सोमवार का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आप सामाजिक कार्य में आगे बढ़ सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बना रहेगा। पिता जी की ओर से कुछ महंगे तोहफा मिल सकता है। जो जातक सरकारी नौकरी कर रहे हैं, उन्हें सरकारी क्षेत्र से मनचाहा लाभ मिल सकता है। अपनी सेहत का ख्याल रखें। इसके साथ ही खानपान पर भी खास ध्यान रखें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल
उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आप कार्य से संबंधित विदेश की यात्रा पर जा सकते हैं। ये यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेगा। कार्य में मनचाहा धन का लाभ होगा। जो जातक नौकरी रहे हैं, उनकी आय में दोगुना मुनाफा हो सकता है। सीनियर का भरपूर सहयोग मिलेगा। सेहत पहले से बेहतर रहेगी। धीरे-धीरे सुधार आएगा। सेहत संबंधित समस्या जल्द ही ठीक हो जाएगी।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
उपाय- लक्ष्मी जी के मंत्र को 11 बार जप करें, लाभ होगा।
-यह राशिफल प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अमरीश पाण्डेय के मुताबिक है। वे बनारस के रहने वाले हैं।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।