Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को करना पड़ सकता है समस्याओं का सामना, जानें मंगलवार का राशिफल
Today Horoscope 19 September 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन? जानें आपके सितारे क्या कहते हैं? पढ़ें आज का राशिफल...;
Today Horoscope 19 September 2023: आज भाद्रपद माह (Bhadrapada Month) के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और दिन मंगलवार है। तो आइए, जानते हैं कि 19 सितंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।
जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन बहुत ही शानदार रहेगा। आज आपको नौकरी से संबंधित कुछ अच्छा समाचार मिल सकता है। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में पढ़ाई करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। सेहत की बात करें तो आज आपकी सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- सफेद रंग
उपाय- हनुमान जी के मंत्र का 11 बार जाप करें, लाभ होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपको कारोबार के क्षेत्र में दोगुने की वृद्धि हो सकती है। कार्य से संबंधित कहीं दूर का यात्रा करना पड़ सकता है। जो जातक पढ़ाई के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल और सफेद
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें। साथ ही उनकी विधि-विधान से पूजा करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों की बात करें, तो मंगलवार का दिन बढ़िया रहेगा। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको आज ऑफिस में बड़ा जिम्मेदारी मिल सकती है। आज आपको ऑफिस के कार्य से कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है। खानपान का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नीला, और बैंगनी
उपाय- मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन कल से शानदार रहेगा। आज आपको कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। घरवालों में खुशियां बनी रहेगी। जो जातक कारोबार कर रहे है, उनको आज अच्छा खासा धन का लाभ हो सकता है। रिश्तेदारों की ओर से कुछ खुशखबरी मिल सकती है। सेहत की बात करें तो आज आपकी सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है। खानपान का खास ख्याल रखें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- नीला
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले लोगों के लिए मंगलवार का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आप किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। मन में बेचैनी हो सकती है। जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको आज आपको अच्छी नौकरी मिल सकती है। घरवालों में खुशियां बनी रहेगी। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत बिल्कुल अच्छी रहेगी।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नारंगी
उपाय- उगते सूर्य को अर्घ्य देना लाभकारी होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए भी आज का दिन कल से ठीक-ठाक रहेगा। आज आपको कई क्षेत्रों से धन का लाभ हो सकता है। घरवालों का भरपूर सहयोग मिलेगा। कारोबार कर रहे जातकों की बात करे तो आज किसी नए कार्य करने का मौका मिल सकता है। बदलते मौसम के कारण आज आपकी सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- ग्रे, नीला
उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों का आज का दिन कल से बढ़िया रहेगा। आज आपको चारों ओर से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जिससे आप सुनकर अधिक खुशी महसूस करेंगे। जो जातक नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उनको आज अच्छी नौकरी मिल सकती है। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है। खानपान का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ब्राउन
उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आज आप किसी सामाजिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। आज आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है। दोस्तों का भरपूर सहयोग मिल सकता है। आज आपके घर में अचानक किसी मेहमान की एंट्री हो सकती है। आज आपको थोड़ा थकान हो सकता है। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लाल
उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। आज आप किसी कार्य में व्यस्त रह सकते हैं, जिससे कारण थोड़ा थकान हो सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी खराब हो सकती है। घरवालों से ड़ाटं सुनने को मिल सकता है। जिससे आप थोड़ा गुस्सा होंगे। अपनी वाणी पर संयम रखें। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत बिल्कुल अच्छी रहेगी। खानपान का ध्यान रखें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- ग्रीन
उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन कल के मुकाबले बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आपको कारोबार में दोगुने का मुनाफा हो सकता है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनकी सैलरी में आज वृद्धि हो सकती है। सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- बैंगनी
उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपके स्वास्थ्य में थोड़ी दिक्कत हो सकती है। मौसमी बीमारियों के कारण थोड़ी समस्याएं हो सकती है। सेहत खराब होने के तुरंत ही बाद डॉक्टर को दिखाएं। सेहत थोड़ी बिगड़ सकती है। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल
उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कल से थोड़ा परेशान वाला रहेगा। आज आप किसी पुराने दोस्त से मिल सकते हैं। जिससे आपको अधिक खुशी महसूस होंगे। आज आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। सेहत बिल्कुल अच्छी रहेगी। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ मिलेगा।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।