Today Horoscope: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें शुक्रवार का राशिफल
Today Horoscope 2 June 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन, जानें आज का राशिफल...;
Today Horoscope 2 June 2023: आज ज्येष्ठ मास (Jyeshta Month) के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और दिन शुक्रवार है। आपका दिन आज कैसा रहने वाला है। इसके लिए आइये जानते हैं आपका राशिफल...
जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)
मेष राशि
मेष राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज जो जातक व्यवसाय कर रहे हैं, उनको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। जो भी कार्य करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। आज आपका भाग्य भरपूर साथ देगा। बदलते मौसम के कारण आपकी सेहत खराब हो सकती है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से बेहतर रहने वाला है। रिश्तेदारों की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। आज जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको नौकरी मिल सकती है। आज आप किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। एक छोटी सी यात्रा का पर जाने का योग बन रहा है। ये यात्रा आपके लिए सुखद रहने वाली है। आज परिवार वालों का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। आज आपके घर में किसी मेहमान का आगमन भी हो सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों की बात करें, तो शुक्रवार का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपको जीवनसाथी की ओर से भरपूर साथ मिलने वाला है। आज जो जातक नौकरी कर रहे हैं उनके पद में उन्नति हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। सीनियर का सहयोग मिलेगा। सेहत अच्छी रहने वाली है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन कल से बढ़िया रहने वाला है। आज आपको व्यवसाय के क्षेत्र में सुखद समाचार मिल सकता है। व्यवसाय में धन का मनचाहा लाभ हो सकता है। सेहत अच्छी रहने वाली है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों की बात करें, तो शुक्रवार का दिन कल से ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको व्यापार में अच्छा खासा धन का लाभ हो सकता है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। आज आप किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं, ये यात्रा सुखद रहेगी। यात्रा के दौरान किसी नए दोस्त से मुलाकात हो सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपको नौकरी में अचानक पद परिवर्तन हो सकता है। धार्मिक संबंधित कार्य करने का मौका मिलेगा। आज आपकी सेहत ठीक रहने वाली है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें, तो शुक्रवार का दिन उत्तम रहने वाला है। आज आपको समाज से संबंधित कोई कार्य करने का मौका मिल सकता है। आज आप परिवार के साथ मस्ती कर सकते हैं, जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको कार्य में थोड़ा दबाव बन सकता है। बदलते मौसम के कारण सेहत खराब हो सकती है।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको परिवार की ओर से भरपूर साथ रहने वाला है। आज आपको भाई, बहन की खुशियों के लिए कुछ त्याग करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति थोड़ी खराब हो सकती है। घर में कोई धार्मिक कार्य होने की संभावना बन सकती है।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो शुक्रवार का दिन कल से मौज मस्ती के साथ बीतने वाला है। आज आपको व्यवसाय में मनचाहा धन की प्राप्ति हो सकती है। बदलते मौसम के कारण सेहत खराब हो सकती है। खानपान पर ध्यान रखें। बड़ों की सलाह मानें, जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनके पद में उन्नति हो सकती है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है, जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको जॉब में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आज आपको सीनियर का सहयोग मिल सकता है। घर में पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है, जो जातक राजनीति में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनको सफलता मिल सकती है। आज अपने आप को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। सेहत अच्छी रहने वाली है।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।