Today Horoscope: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें मंगलवार का राशिफल

Today Horoscope 20 June 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन, जानें आज का राशिफल...;

Update: 2023-06-19 23:30 GMT

Today Horoscope 20 June 2023: आज आषाढ़ मास (Ashadha Month) के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और दिन मंगलवार है। आपका दिन आज कैसा रहने वाला है। इसके लिए आइये जानते हैं आज का राशिफल...

जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपकी कोई इच्छा पूरी होगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेमिका की सेहत में सुधार होगा। आज आपको ससुराल पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें जॉब में तरक्की के अवसर मिलेंगे। सेहत अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- लाल व सफेद रंग

उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ प्राप्त होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज व्यापार में रुका कार्य पूर्ण हो सकता है। नए कारोबार करने के बारे में योजना बना सकते हैं। ये योजना कामयाब होगी। यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। ये यात्रा लाभदायक रहेगी। आज आप नए-नए लोगों से संपर्क बना सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- लाल

उपाय- गायत्री मंत्र का जाप विधि पूर्वक करें, लाभ होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपकी सेहत में पहले से अधिक सुधार हो सकता है, जो जातक घर से दूर हैं, उन्हें घर की याद आ सकती है। आज जीवनसाथी के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। अपने खानपान का ध्यान रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नीला

उपाय- मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन सुखद रहने वाला है। आज आप अपने आप को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज आपके सभी रुके कार्य पूरे होंगे। दूसरों की मदद करने से पीछे न हटें। आज आप सामाजिक कार्य में सहयोग कर सकते हैं, जो लोग व्यवसाय कर रहे हैं, उन्हें अधिक लाभ हो सकता है। सेहत अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- नीला

उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपके किसी प्रॉपर्टी से संबंधित रुके कार्य पूर्ण हो सकते हैं, जो जातक जॉब कर रहे हैं, उनको और अधिक सफलता मिल सकती है। व्यवसाय में नए कार्य करने पड़ सकते हैं। सेहत का खास ख्याल रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नारंगी

उपाय- उगते सूर्य को जल अर्घ देना लाभकारी होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों की बात करें, तो मंगलवार का दिन लाभदायक रहने वाला है, जो जातक जॉब कर रहे हैं, उनको कल किसी दूसरे व्यक्ति के कारण परेशानी हो सकती है। जॉब में थोड़ी तनाव की स्थिति भी बन सकती है। प्रमोशन की बात चल सकती है। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- ग्रे, नीला

उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपका रुका हुआ कार्य संपन्न होगा, जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको सीनियर का भरपूर साथ मिलेगा। आर्थिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होने की संभावना बन रही है। सेहत अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- ब्राउन

उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आप अच्छी शिक्षा के लिए सोच सकते हैं। आज आपको पैतृक संपत्ति से धन का अचानक लाभ हो सकता है। माता-पिता की ओर से भरपूर सहयोग मिलने वाला है, जो जातक कार्य कर रहे हैं, उनको थोड़ा मानसिक तनाव हो सकता है। ज्यादा टेंशन न लें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- लाल

उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए मंगलवार का दिन कल के मुकाबले बेहतर रहने वाला है, जो जातक सरकारी क्षेत्र में काम कर रहे हैं, उनको लाभ मिलने वाला है। प्राइवेट नौकरी कर रहे जातकों का धन फंस सकता है। किसी दोस्त से सहायता मिल सकती है। नई नौकरी के ऑफर भी मिल सकते हैं। सेहत अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- ग्रीन

उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन सुखद रहने वाला है। आज आपको परिवार की ओर से भरपूर सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति से धन का लाभ होगा। आज आपका एक-एक पैसा अटका हुआ वापस मिल सकता है। आज आपके ऊपर चल रही कानूनी कार्यवाही समाप्त हो सकती है। सेहत अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- बैंगनी

उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज जो जातक व्यवसाय कर रहे हैं, उनको अचानक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आज दोस्तों की ओर से धन का अचानक लाभ हो सकता है। सेहत अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- लाल

उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है, जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको अच्छी जगह नौकरी मिल सकती है। संतान की ओर से कुछ खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहना वाला है।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

उपाय- लक्ष्मी जी के मंत्र को 11 बार जप करें, लाभ होगा।

-यह राशिफल प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अमरीश पाण्डेय के मुताबिक है। वे बनारस के रहने वाले हैं।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags:    

Similar News