Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें शुक्रवार का राशिफल
Today Horoscope 21 july 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन? जानें आपके सितारे क्या कहते हैं? पढ़ें आज का राशिफल...;
Today Horoscope 21 july 2023: आज श्रावण मास (Shravan Maas) के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और दिन शुक्रवार है। तो आइए, जानते हैं आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।
जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज आपका प्रॉपर्टी से संबंधित विवाद सुलझ सकता है। जिससे आपको बहुत ही खुशी होगी, जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें आज सीनियर की ओर से कोई महंगा तोहफा मिल सकता है। जिससे आपको अधिक खुशी महसूस करेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। सेहत अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- लाल व सफेद रंग
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ प्राप्त होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों की बात करें, तो शुक्रवार का दिन बहुत ही शानदार रहेगा। आज आप किसी प्रेम प्रसंग से पड़ सकते हैं, जो जातक राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाने की सोच रहे हैं, उन्हें आज अच्छी सफलता मिल सकती है। अचानक धन का लाभ हो सकता है। बदलते मौसम के कारण आज आपकी सेहत में थोड़ी खराबी हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- लाल
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप विधि पूर्वक करें, लाभ होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपको किसी रिश्तेदारों की ओर से कुछ खास तोहफा मिल सकता है। आज आपको दोस्तों की ओर से सहयोग मिल सकता है। आज आप किसी के बहकावे में आकर कोई फैसला न लें, वरना नुकसान हो सकता है। सेहत अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नीला
उपाय- मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहने वाला है। आज आपका हर एक कार्य पूर्ण हो सकता है, जो भी कार्य करेंगे आज आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। आज आपको जीवनसाथी की ओर से कुछ खुशखबरी मिल सकती है। सेहत अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- नीला
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपका रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। दोस्तों का भरपूर साथ मिलने वाला है। आज आप दोस्तों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। यात्रा मंगलमय रहने वाला है। सेहत का खास ख्याल रखें। इसके साथ ही खानपान का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नारंगी
उपाय- उगते सूर्य को जल अर्घ्य देना लाभकारी होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज आप अपने परिवार के साथ किसी पर्यटन स्थल पर घूमने जा सकते हैं। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें आज सीनियर की ओर से अधिक सहयोग मिलेगा। सेहत अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- ग्रे, नीला
उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन उदासी भरा रहने वाला है। आज आप किसी रिश्तेदारों की सेहत को लेकर थोड़ा उदास रह सकते हैं, जो जातक कारोबार कर रहे हैं, उन्हें आज व्यापार में अधिक मुनाफा हो सकता है। उधार दिया हुआ वापस मिल सकता है। घर में खुशियां बनी रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ब्राउन
उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन सावधानी से भरा रहने वाला है। आज आपको अपनी सेहत का भरपूर ध्यान रखना होगा, जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें आज सफलता मिल सकता है। जिससे घर में खुशियां का माहौल बना रहेगा। सेहत अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लाल
उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आप अपने दोस्तों के साथ किसी पार्टी में जा सकते हैं, जिसमें आपका अधिक धन का खर्च हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें, वरना खराब हो सकती है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- ग्रीन
उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो शुक्रवार का दिन कल से ऊर्जावान रहने वाला है। आज आपकी राशि का स्वामी चंद्रमा बहुत ही खराब चल रहा है, जिसके कारण आज धन को लेकर बेवजह परेशान हो सकते हैं। आज आप धन का सदुपयोग किसी धार्मिक कार्य में कर सकते हैं। जिससे समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ा रहेगा। सेहत अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- बैंगनी
उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आप हर क्षेत्र में पैसे बचाने की कोशिश करेंगे, जिसमें आप कामयाब भी होंगे, जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनकी सेहत आज थोड़ी खराब हो सकती है। शरीर में थकान महसूस हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल
उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन थोड़ा व्यस्त रहने वाला है। आज आपकी सेहत में पहले से अधिक सुधार हो सकता है। आज आप अपनी सेहत से खुश होकर खेलकूद की प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं, जिसमें आप अधिक कामयाब होंगे। सेहत अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
उपाय- लक्ष्मी जी के मंत्र को 11 बार जप करें, लाभ होगा।
-यह राशिफल प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अमरीश पाण्डेय के मुताबिक लिखी गई है। वे बनारस के रहने वाले हैं।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।