Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को करना पड़ सकता है समस्याओं का सामना, जानें गुरुवार का राशिफल

Today Horoscope 21 September 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन? जानें आपके सितारे क्या कहते हैं? पढ़ें आज का राशिफल...;

Update: 2023-09-20 23:00 GMT

Today Horoscope 21 September 2023: आज भाद्रपद माह (Bhadrapada Month) के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और दिन गुरुवार है। तो आइए, जानते हैं कि 21 सितंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको कहीं से अशुभ समाचार मिल सकता है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं उनको आज सावधानी से रहना होगा। सीनियर से डांट सुनने को मिल सकता है। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- सफेद रंग

उपाय- हनुमान जी के मंत्र का 11 बार जाप करें, लाभ होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से बहादुरी वाला रहेगा। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- लाल और सफेद

उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें। साथ ही उनकी विधि-विधान से पूजा करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन थोड़ा सा थकावट वाला रहेगा। आज आप किसी सामाजिक कार्य में व्यस्त रह सकते हैं। मौसम बदलने के कारण आज आपकी सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। आज आपको अपनी वाणी पर मधुरता बनाए रखनी होगी। वरना किसी से वाद-विवाद हो सकता है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नीला, और बैंगनी

उपाय- मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन कल से खास रहेगा। आज आपके स्वास्थ्य में पहले से अधिक सुधार हो सकता है। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त से हो सकती है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। यात्रा मंगलमय रहेगा।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- नीला

उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन कल से बहुत ही अच्छा रहेगा। जो जातक नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उनको आज अच्छी जगह नौकरी मिल सकती है। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत बिल्कुल अच्छी रहेगी। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नारंगी

उपाय- उगते सूर्य को अर्घ्य देना लाभकारी होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन बहुत ही प्रसन्नता पूर्वक बीत सकता है। आज शाम तक कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकता है। आज आपकी मुलाकात किसी नए दोस्त से हो सकती है। घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत बिल्कुल ही ठीक-ठाक रहेगी।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- ग्रे, नीला

उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों का आज का दिन कल से शानदार रहेगा। आज आपका मन रचनात्मक क्रियाओं में लग सकता है। आज आपका भाग्य भरपूर साथ देगा। आज आपका सारा रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। नौकरी कर रहे हैं, जातकों को आज खुशखबरी मिल सकती है। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत बिल्कुल ही ठीक-ठाक रहेगी।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- ब्राउन

उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानी वाला रह सकता है। आज आपका कार्य किसी कार्य के कारण बिगड़ सकता है। आज आपके घर में थोड़ी परेशानी रह सकती है। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- लाल

उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन कल से अच्छा रहेगा। आज आपको अपने आप में कुछ बेहतर करना होगा, तभी आप आगे बढ़ पाएंगे। आज आपकी मेहनत और कामयाबी दोनों रंग ला सकती है। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- ग्रीन

उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौती वाला रहेगा। आज आपको अपने कार्य में किसी प्रकार की चुनौती आ सकती है, जिसमें आप पास हो सकते हैं। जो जातक कारोबार कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन संघर्ष से भरा रहेगा। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- बैंगनी

उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। आज आपकी मुलाकात किसी अनजान दोस्त से हो सकता है, जिससे आपको मिलकर बहुत ही खुशी का अहसास होगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- लाल

उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन कल से ज्यादा मेहनत वाला रहेगा। आज आपको किसी कार्य में भरपूर योगदान देना होगा। तभी वह कार्य अच्छे से पूर्ण हो पाएगा। जो जातक सामाजिक कार्य करने में व्यस्त हैं, उनको आज थोड़ी थकावट हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ मिलेगा।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags:    

Similar News