Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें शनिवार का राशिफल
Today Horoscope 22 july 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन? जानें आपके सितारे क्या कहते हैं? पढ़ें आज का राशिफल...;
Today Horoscope 22 july 2023: आज श्रावण मास (Shravan Maas) के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और दिन शनिवार है। तो आइए, जानते हैं आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।
जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कल से अच्छा रहने वाला है। आज आप बहुत ही थका हुआ महसूस करेंगे। आज आप अपनी थकान को दूर करने के लिए किसी पार्टी या रेस्टोरेंट में खाना खाने जा सकते हैं। जिससे आप अपनी उदासी दूर हो सकती है। आज शाम आप अपने परिवार के साथ खूब मस्ती करने वाले हैं। सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- लाल व सफेद रंग
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ प्राप्त होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों की बात करें, तो शनिवार का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज आप किसी बात को लेकर दिमाग खराब हो सकता है, जिसके चलते आप काफी परेशान हो सकते हैं। आज आप दोस्तों के साथ कहीं लंबी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं, जिससे आपका मन हल्का होगा। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें आज किसी बात को लेकर सीनियर से डांट सुनना पड़ सकता है। सेहत अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- लाल
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप विधि पूर्वक करें, लाभ होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों की बात करें, तो शनिवार का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी बात को लेकर थोड़ा गुस्सा हो सकते हैं। अपने वाणी पर निंयत्रण रखें। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें किसी क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नीला
उपाय- मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आप किसी बड़े तनाव से मुक्ति पा सकते हैं, जिससे आपका मन शांत और प्रसन्न भी रहेगा। आज आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। जो जातक घर से दूर रह कर पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें आज सफलता मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- नीला
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप छोटी-छोटी बातों को लेकर चिंता में पड़ सकते हैं, जिससे आज आपको मानसिक तनाव हो सकता है। सेहत अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नारंगी
उपाय- उगते सूर्य को जल अर्घ्य देना लाभकारी होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन मौज-मस्ती के साथ बीतने वाला है। आज आप अपने परिवार के साथ किसी पिकनिक पर या कहीं बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं। आज आपके बच्चे अधिक प्रसन्न रहेंगे। आज रात आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी कैंडल लाइट डिनर पर सकते हैं। पारिवारिक प्रेम बना रहेगा। सेहत अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- ग्रे, नीला
उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी परेशानी से मुक्ति पा सकते हैं। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन पर आज किसी बात को लेकर दबाव बन सकता है। हो सकता है नौकरी खतरे में भी आ सकती है, अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ब्राउन
उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन थोड़ा परेशानी भरा रह सकता है। जो जातक घर से दूर रहकर नौकरी कर रहे हैं, उन्हें आज नौकरी में परेशानी हो सकती है। घर आने की नौबत आ सकती है। जो जातक व्यापार कर रहे हैं, उन्हें आज अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। सेहत ठीक-ठाक रहने वाली है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लाल
उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आप दोस्तों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। यह यात्रा आपके लिए अति शुभ रहने वाली है। आज आप सामाजिक कार्यों में अधिक व्यस्त रह सकते हैं, जिससे आपको आगे जाकर समाज में मान-सम्मान मिल सकता है। सेहत अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- ग्रीन
उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो शनिवार का दिन कुशल-मंगल रहने वाला है। जो जातक आज नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, उन्हें कुछ दिनों के लिए रोक दें, वरना हानि हो सकती है। आज आपको पिछले व्यापार से धन का अचानक लाभ हो सकता है। सेहत अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- बैंगनी
उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपको किसी रिश्तेदार के घर पर मेहमान के तौर पर बुलाया जा सकता है। आपका वहां पर अधिक मान-सम्मान मिल सकता है, जिससे आप अधिक प्रसन्न होंगे। सेहत अच्छी रहने वाली है। खानपान का भी ध्यान रखें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल
उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन थोड़ा अच्छा रहेगा। जो जातक लंबे समय से बीमार चल रहे हैं, उन्हें आज अपनी बीमारी से निजात मिल सकती है। स्वास्थ्य में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। खानपान का ध्यान रखें। साथ ही अपनी दिनचर्या में भी बदलाव लाएं। तभी आपको अपनी सेहत में निजात मिल सकती है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
उपाय- लक्ष्मी जी के मंत्र को 11 बार जप करें, लाभ होगा।
-यह राशिफल प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अमरीश पाण्डेय के मुताबिक लिखी गई है। वे बनारस के रहने वाले हैं।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।