Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को करना पड़ सकता है समस्याओं का सामना, जानें शुक्रवार का राशिफल
Today Horoscope 22 September 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन? जानें आपके सितारे क्या कहते हैं? पढ़ें आज का राशिफल...;
Today Horoscope 22 September 2023: आज भाद्रपद माह (Bhadrapada Month) के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और दिन शुक्रवार है। तो आइए, जानते हैं कि 22 सितंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।
जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन बाकी दिनों की तुलना में बहुत ही अच्छा रहेगा। आज आप दोस्तों के साथ मिलकर नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिससे आपको अधिक फायदे हो सकता है। आज आपको शारीरिक समस्याएं से थोड़ी परेशान कर सकती है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको आज अच्छा समाचार मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- सफेद रंग
उपाय- हनुमान जी के मंत्र का 11 बार जाप करें, लाभ होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन धन संबंधित मामलों में बहुत ही अच्छा रहेगा। जो जातक राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उनको जनता का समर्थन मिल सकता है। कार्य की बात करें, तो आज आप अपने कार्यों को अच्छे से कर सकते हैं। आज आपके लिए कोई उपहार लेकर आ सकता है, जिससे आप अधिक प्रसन्न होंगे। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत बिल्कुल ही अच्छी रहने वाली है। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल और सफेद
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें। साथ ही उनकी विधि-विधान से पूजा करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा कमजोर रहने वाला है। जो जातक घूमने-फिरने के शौकीन हैं, वे महत्वपूर्ण जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नीला, और बैंगनी
उपाय- मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा ठीक रहेगा। आज आपके जीवन में उतार-चढ़ाव हो सकता है। जो जातक प्रॉपर्टी का काम कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज भूमि, मकान या दुकान में निवेश करने से पहले थोड़ा सोच विचार जरूर कर लें। जो जातक नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उनको आज अच्छी जगह नौकरी मिल सकती है। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत में थोड़ी दिक्कत हो सकती है। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- नीला
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन किसी से वाद-विवाद हो सकता है। आज आप किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं, जिसके कारण आपको मानसिक तनाव भी हो सकता है। सेहत की बात करें, तो आज आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नारंगी
उपाय- उगते सूर्य को अर्घ्य देना लाभकारी होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन मान-सम्मान में वृद्धि होगा। आज आपके अंदर मेल-जोल की भावना बढ़ सकता है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको आज ऑफिस में सीनियर से सम्मान मिल सकता है। आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाए रखना होगा। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत बिल्कुल ही अच्छी रहने वाली है। खानपान का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- ग्रे, नीला
उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों का आज का दिन कई समस्याओं से भरा रह सकता है। जो जातक कारोबार कर रहे हैं, उनको आज बिजनेस में घाटा लग सकता है। आज आपका मन किसी बात को लेकर परेशान हो सकता है। पारिवारिक माहौल भी ठीक नहीं रहेगा। बदलते मौसम के कारण आज आपकी सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ब्राउन
उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन कल से कुछ कमजोर रहेगा। आड आप बिना सोचे समझे किसी पर न चिल्लाएं। आज आपकी आर्थिक स्थिति कल से बेहतर रहेगी। परिवार में खुशियों का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत बिल्कुल ही अच्छी रहने वाली है। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लाल
उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने दोस्तों से हो सकती है। जो जातक कारोबार रहे हैं, उनको आज कुछ खुशखबरी मिल सकती है। आज आपके फंसे हुए पैसे मिल सकते हैं। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको आज अच्छी जगह नौकरी मिल सकती है। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत बिलकुल अच्छी रहने वाली है। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- ग्रीन
उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आज आपको अपने कार्यों पर भरोसा बनाए रखना होगा। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको आज सीनियर का सहयोग मिल सकता है। मौसम बदलने के कारण आज आपकी सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। खानपान का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- बैंगनी
उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। जो जातक शेयर मार्केट में निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल
उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको अधिक खुशियां मिल सकती है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ मिलेगा।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।