Today Horoscope: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें गुरुवार का राशिफल
Today Horoscope 24 June 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन, जानें आज का राशिफल...;
Today Horoscope 24 June 2023: आज आषाढ़ मास (Ashadha Month) के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और दिन शनिवार है। आपका दिन आज कैसा रहने वाला है। इसके लिए आइए जानते हैं आज का राशिफल...
जानें आज का राशिफल (Today Horoscope
मेष राशि
मेष राशि के जातकों की बात करें, तो शनिवार का दिन खुशियों के साथ बीतने वाला है। आज आपको नौकरी के क्षेत्र में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। आय में वृद्धि के योग भी बन रहे हैं सेहत अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- लाल व सफेद रंग
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ प्राप्त होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन खास रहने वाला है। आज आपके जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। आज जो जातक नौकरी कर रहे हैं उन्हें लाभ हो सकता है। आज आपको किसी क्षेत्र से शुभ संदेश भी आ सकते हैं। सेहत अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- लाल
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप विधि पूर्वक करें, लाभ होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों की बात करें, तो शनिवार का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको व्यवसाय में धन का लाभ हो सकता है। आज परिवार की ओर से धन का लाभ हो सकता है। बदलते मौसम के कारण आज आपकी खराब हो सकती है। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नीला
उपाय- मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन कल से बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आपको जॉब से संबंधित खुशखबरी मिल सकती है। जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। घरवालों की ओर से कुछ नया समाचार मिल सकता है। सेहत अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- नीला
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपके सभी रुके कार्य पूरा हो जाएंगे। धन का लाभ होगा। सेहत अच्छी बनी रहेगी। कारोबार में अचानक मुनाफा हो सकता है। धार्मिक कार्य में मन लगेगा। सामाजिक कार्य में सहयोग कर सकते हैं।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नारंगी
उपाय- उगते सूर्य को जल अर्घ देना लाभकारी होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन प्रसन्नता से भरा रहने वाला है। आज आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आज आपके मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है, क्योंकि आज आपका भाग्य आपके साथ है। निवेश किया हुआ धन से लाभ होगा। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- ग्रे, नीला
उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के लिए शनिवार का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको व्यवसाय में धन का अचानक लाभ हो सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहने वाली है। आज आपके पड़ोसी किसी कार्य में सहायता कर सकते हैं। रुके धनराशि मिल सकती है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ब्राउन
उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन कल से उत्तम रहने वाला है। आज आपको परिवार वालों की ओर से भरपूर सहयोग मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से धन का अचानक लाभ हो सकता है। आज आपके घर में मांगलिक कार्यक्रम से संबंधित बातचीत हो सकती है। सेहत का ख्याल रखें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लाल
उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए शनिवार का दिन सुखद रहने वाला है। आज जो जातक नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं उनको अच्छी नौकरी मिलने की संभावना बन रही है। जो जातक छोटे-मोटे व्यापार कर रहे हैं, उनको मनचाहा धन का लाभ हो सकता है। सेहत खराब हो सकती है, ध्यान रखें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- ग्रीन
उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपके मन की कोई भी इच्छा पूरी हो सकती है। आज जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। आज आपका भाग्य भरपूर साथ देने वाला है। दोस्तों से धन का सहयोग मिल सकता है। सेहत अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- बैंगनी
उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। जो जातक घर दूर रहते हैं उन्हें अपने घर की याद सताएगी। आज आप नए वाहन खरीद सकते हैं। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में काम करना चाहते हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। सेहत अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल
उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन कल से लाभदायक रहने वाला है। आज आपकी सेहत में पहले से बेहतर सुधार हो सकता है। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आज आप अपना मन पसंदीदा कार्य करेंगे, उसमें आपको सफलता मिल सकती है। खानपान का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
उपाय- लक्ष्मी जी के मंत्र को 11 बार जप करें, लाभ होगा।
-यह राशिफल प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अमरीश पाण्डेय के मुताबिक है। वे बनारस के रहने वाले हैं।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।