Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें मंगलवार का राशिफल

Today Horoscope 25 july 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन? जानें आपके सितारे क्या कहते हैं? पढ़ें आज का राशिफल...;

Update: 2023-07-25 00:00 GMT

Today Horoscope 25 july 2023: आज श्रावण मास (Shravan Maas) के शुक्ल पक्ष की सप्तमी 03:08 PM तक उसके बाद अष्टमी तिथि और दिन मंगलवार है, तो आइए, जानते हैं आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।

जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन कल के दिन से थोड़ा सामान्य रहने वाला है। आज परिवार में चल रहे विवादों के कारण आपको मानसिक तनाव हो सकता है। आज आपकी सेहत खराब हो सकती है। आपके शरीर में दर्द भी हो सकता है, जिसके कारण आपको अधिक पीड़ा सहन करनी पड़ सकती है। अपने खानपान का ध्यान रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- लाल व सफेद रंग

उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ प्राप्त होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज घर में मेहमान आने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। जिसके साथ आप किसी मनोरंजक स्थान पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज दिन मौज-मस्ती के साथ बीतेगा। घरवालों में खुशियों का माहौल बना रहेगा, जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनकी सैलरी में वृद्धि हो सकती है। सेहत ठीक-ठाक रहेगी।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- लाल

उपाय- गायत्री मंत्र का जाप विधि पूर्वक करें, लाभ होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की बात करें, तो मंगलवार का दिन थोड़ा कष्टदायक रहने वाला है। आज आपके परिवार में या पड़ोस विवाद हो सकता है। जिससे आप परेशान हो सकते हैं। आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। किसी से अपशब्द भरी वाणी का प्रयोग न करें। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आय में वृद्धि होने का योग बन रहा है। सेहत अच्छी रहेगी।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नीला

उपाय- मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपके किसी दोस्त की मदद से रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जो जातक राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आज आपको अचानक व्यापार में धन का लाभ हो सकता है। सेहत अच्छी रहने वाली है। अपने खानपान का ध्यान रखें।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- नीला

उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन कल से बहुत ही अच्छा रहेगा। आज आपका मन किसी बात को लेकर प्रसन्न रहेगा, जो जातक लंबे समय से बीमार चल रहे हैं, उनकी सेहत में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आज आपको मानसिक तनाव कम होगा है। आज आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने की जरूरत है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नारंगी

उपाय- उगते सूर्य को जल अर्घ्य देना लाभकारी होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों की बात करें, तो मंगलवार का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज आपका धार्मिक कार्यों में मन लग सकता है। आज आप किसी मंदिर में पूजा करने के लिए जा सकते हैं, जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें आज कुछ खुशखबरी सुनने को मिल सकते हैं। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। घर में अचानक किसी मेहमान की एंट्री हो सकती है। सेहत अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- ग्रे, नीला

उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा ठीक-ठाक रहेगा, जो जातक व्यापार कर रहे हैं, उन्हें आज अचानक धन का लाभ हो सकता है। आज आपके जीवन में अचानक उतार-चढ़ाव हो सकता है, जिससे आप कुछ समय के लिए परेशान हो सकते हैं। आर्थिक तंगी की भी तोड़ी दिक्कत हो सकती है। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर हो सकता है। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- ब्राउन

उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें, तो मंगलवार का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, जो जातक यात्रा करने के बारे में विचार कर रहे हैं, वे यात्रा पर न जाएं। वरना कोई दुर्घटना हो सकती है। आज आप किसी को पैसे उधार में न दें, अन्यथा आपको धन की हानि हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- लाल

उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। आज आप जिस क्षेत्र में कार्य करेंगे, वे सभी पूरे होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने पुराने दोस्तों से मुलाकात कर सकते हैं। जिससे आप मिलकर खुशी का अहसास करेंगे। घर में धार्मिक कार्य होने का आयोजन हो सकता है। रिश्तेदारों का आवागमन हो सकता है। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- ग्रीन

उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो मंगलवार का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको लंबे समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। जिससे आपको खुशी का अहसास होगा। आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव करने की जरूरत होगी। परिवार वालों का भरपूर सहयोग मिलेगा। अपना ध्यान रखें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- बैंगनी

उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपको किसी क्षेत्र से अचानक धन का लाभ हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा, जो जातक कारोबार कर रहे हैं, उन्हें आज कार्य के सिलसिले में कहीं लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। ये यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। सेहत ठीक-ठाक रहेगी।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- लाल

उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपको पुरानी बीमारी से निजात मिल सकती है। आज आप ऑफिस कार्य से बाहर यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए फलदायक रहेगी। सीनियर का भरपूर सहयोग मिलेगा। सेहत अच्छी रहने वाली है। अपना ख्याल रखें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

उपाय- लक्ष्मी जी के मंत्र को 11 बार जप करें, लाभ होगा।

-यह राशिफल प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अमरीश पाण्डेय के मुताबिक लिखी गई है। वे बनारस के रहने वाले हैं।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags:    

Similar News