Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें बुधवार का राशिफल
Today Horoscope 26 july 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन? जानें आपके सितारे क्या कहते हैं? पढ़ें आज का राशिफल...;
Today Horoscope 26 july 2023: आज श्रावण मास (Shravan Maas) के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और दिन बुधवार है, तो आइए जानते हैं आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।
जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन कल से अच्छा रहने वाला है। नौकरी करने वाले जातकों को आज ऑफिस में कार्यों को लेकर मान-सम्मान मिल सकता है। आज आपके कार्यों से सीनियर अधिक प्रसन्न होंगे, जिससे आपके पद में उन्नति हो सकती है। सेहत अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- लाल व सफेद रंग
उपाय- लक्ष्मी जी के मंत्र को 11 बार जप करें, लाभ होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको परिवार की अधिक जिम्मेदारी उठाने पड़ सकती है, जिससे आप अधिक व्यस्त रहेंगे। जिसके कारण आज आपको मानसिक तनाव भी हो सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी अच्छी रहेगी। अपनी सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- लाल
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप विधि पूर्वक करें, लाभ होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों की बात करें, तो बुधवार का दिन कल से अच्छा रहने वाला है। आज आपके कार्यों की क्षमता देखते हुए और आपकी मेहनत को देखकर परिवार वाले बहुत अधिक खुश होंगे। आज आप कोई सामाजिक कार्य करने के बारे में सोच सकते हैं। जिससे समाज में मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। सेहत अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नीला
उपाय- मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत शानदार रहने वाला है। आज आप कोई नया कारोबार करने के बारे में सोच सकते हैं। जिससे आपको इसमें अधिक मुनाफा हो सकता है, जो जातक राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहेगा। आज किसी बड़े नेता से मुलाकात हो सकती है। सेहत ठीक-ठाक रहने वाली है। खानपान का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- नीला
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन थोड़ा सा ठीक रहेगा। आज आपकी सेहत में पहले से अधिक सुधार देखने को मिल सकता है, इसलिए आप सभी चिंताओं को छोड़कर अपनी खुशियों पर ध्यान रखें, जो जातक शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो आज उनको कोई सफलता मिल सकती है। अपने खानपान का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नारंगी
उपाय- उगते सूर्य को जल अर्घ्य देना लाभकारी होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से बेहतर रहने वाला है। आज आप किसी बात को लेकर मन ही मन खुश हो सकते हैं। आज आप परिवार के साथ खुशी के पल व्यतीत करेंगे। आज आपको अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है। सेहत अच्छी रहने वाला है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- ग्रे, नीला
उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन कल से अच्छा रहने वाला है। आज आपको जमीन-जायदाद से संबंधित कुछ विवाद हो सकते हैं। कोर्ट कचहरी का मामला भी हो सकता है, जो जातक कारोबार करने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। बदलते मौसम के कारण आज आपकी सेहत थोड़ी बिगड़ सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ब्राउन
उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन थोड़ा परेशानी वाला रह सकता है। आज आप किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। इन परेशानियों की वजह से आज आपको मानसिक तनाव हो सकता है। जिससे आप भयंकर बीमारी का शिकार हो सकते हैं। अपना ध्यान रखें। ज्यादा तनाव न लें। खानपान का प्रोपर ध्यान दें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लाल
उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए बुधवार का दिन कुछ ठीक नहीं रहने वाला है। आज आपके साथ किसी प्रकार की अनहोनी होने का संभावना हो सकती है। आज आपको ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है। अपने मन को कंट्रोल में रखें। सेहत का भी ध्यान अच्छे से रखें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- ग्रीन
उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो बुधवार का दिन कल से बेहतर रहने वाला है, जो जातक व्यापार कर रहे हैं, उन्हें आज अचानक व्यापार में वृद्धि हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। मन शांत रखें, वरना तनाव भी हो सकता है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- बैंगनी
उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपको व्यापार में कोई भी व्यक्ति पीछा नहीं छोड़ सकता है। अपने निजी दोस्तों से व्यापार में बड़ा लाभ हो सकता है। आज दोस्तों के साथ किसी नए प्रोजेक्ट पर कार्य करने के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें, वरना खराब हो सकती है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल
उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों की बात करें, तो बुधवार का दिन बड़ा ही परेशानी वाला रहेगा। आज परिवार के किसी सदस्य की सेहत बहुत अधिक खराब हो सकती है। जिससे सेहत को लेकर आप अधिक परेशान हो सकते हैं। मन को थोड़ा शांत रखें। किसी को बिना कुछ सोचे समझे न बोलें, यानी अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। खानपान का भी ध्यान रखें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ प्राप्त होगा।
-यह राशिफल प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अमरीश पाण्डेय के मुताबिक लिखी गई है। वे बनारस के रहने वाले हैं।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।