Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें गुरुवार का राशिफल

Today Horoscope 27 july 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन? जानें आपके सितारे क्या कहते हैं? पढ़ें आज का राशिफल...;

Update: 2023-07-27 00:00 GMT

Today Horoscope 27 july 2023: आज श्रावण मास (Shravan Maas) के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और दिन गुरुवार है, तो आइए जानते हैं आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।

जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन थोड़ा कठिन रहने वाला है। आज आप कुछ नया खरीदने के बारे में सोच सकते हैं, लेकिन ये फैसला आपके लिए गलत साबित होगा। अगर आज आप कहीं यात्रा पर जाने के बारे में प्लान बना रहे हैं, तो उसे टाल दें। आज आपकी सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। साथ ही खानपान का भी ध्यान रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- लाल व सफेद रंग

उपाय- लक्ष्मी जी के मंत्र को 11 बार जप करें, लाभ होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से अच्छा रहेगा। आज आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है। आय के नए साधन मिल सकते हैं, लाभ की प्राप्ति होगी। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें। इसके साथ ही अपनी दिनचर्या पर भी ध्यान रखें।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- लाल

उपाय- गायत्री मंत्र का जाप विधि पूर्वक करें, लाभ होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की बात करें, तो गुरुवार का दिन कल से बढ़िया रहने वाला है। आज आपके स्वास्थ्य में पहले से अधिक सुधार आ सकता है, जो जातक व्यापार कर रहे हैं, उन्हें आज व्यापार में मनचाहा धन का लाभ हो सकता है। आज दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। खानपान का ध्यान रखें, वरना सेहत फिर से खराब हो सकती है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नीला

उपाय- मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा कष्टदायक रहने वाला है। आज आप किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने के बारे में सोच रहे हैं, तो उसे अभी रोक दें। यह समय आपके लिए अच्छा नहीं है। कार्य में हानि हो सकती है, जो जातक पहले से व्यापार कर रहे हैं, आज उनके व्यापार में उतार-चढ़ाव आ सकता है। बदलते मौसम के कारण आज आपकी सेहत में थोड़ी बहुत दिक्कत भी हो सकती है, इसलिए अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। इसके साथ ही खानपान का भी ध्यान रखें।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- नीला

उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन थोड़ा ठीक रहेगा। आज आपको अपने आप पर संयम बनाए रखना होगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी से अभद्र भाषा का प्रयोग न करें। आज आपकी आर्थिक स्थिति कल की अपेक्षा ठीक रहेगी। अपने कार्यों पर अधिक ध्यान दें, वरना लेने के देने पड़ सकते हैं। सेहत का खास ध्यान दें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नारंगी

उपाय- उगते सूर्य को जल अर्घ्य देना लाभकारी होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों की बात करें, तो गुरुवार का दिन कल से बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने पार्टनर के साथ किसी नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। इस व्यापार में आपको अधिक आर्थिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आज आप परिवार के साथ कुछ पल मस्ती के व्यतीत करेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। सेहत भी ठीक-ठाक रहने वाली है।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- ग्रे, नीला

उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज आपको व्यापार में धन का अचानक लाभ हो सकता है। आज आपको व्यापार में दोस्तों की वजह से कोई नई डील मिल सकती है। जिससे आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक माहौल में खुशियां बनी रहेगी। सेहत ठीक-ठाक रहेगी।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- ब्राउन

उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें, तो गुरुवार का दिन थोड़ा परेशानी से भरा रहने वाला है। व्यापार कर रहे जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा कष्टदायक रहेगा। व्यापार में ज्यादा धन निवेश करने से बचें। वरना हानि हो सकती है। आज सतर्कता से कार्य करें, नहीं तो बाद में पश्चाताप करना पड़ सकता है।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- लाल

उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन कल से ठीक रहेगा, जो जातक राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनकी आज किसी बड़े नेता से मुलाकात हो सकती है, जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें आज अचानक खुशखबरी मिल सकती है। सेहत का खास ख्याल रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- ग्रीन

उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपका कोई पुराना रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है, जिससे आज आप अधिक खुश रहेंगे। आज आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। जिससे आपका पूरा दिन मौज-मस्ती के साथ बितेगा। सेहत अच्छी रहेगी। खानपान का ध्यान रखें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- बैंगनी

उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी बात को लेकर मन ही मन प्रसन्न हो सकते हैं। आज आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। बाहर घूमने से आपका मन खुश होगा, मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- लाल

उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से ठीक-ठाक रहेगा। आज आपका रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। आज आपको किसी परेशानी से मुक्ति मिल सकती है, जो जातक लंबे समय से बीमार चल रहे हैं, उनकी सेहत में आज पहले से अधिक सुधार हो सकता है। अपनी दिनचर्या पर ध्यान रखें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ प्राप्त होगा।

-यह राशिफल प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अमरीश पाण्डेय के मुताबिक लिखी गई है। वे बनारस के रहने वाले हैं।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags:    

Similar News