Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें शुक्रवार का राशिफल
Today Horoscope 28 july 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन? जानें आपके सितारे क्या कहते हैं? पढ़ें आज का राशिफल...;
Today Horoscope 28 july 2023: आज श्रावण मास (Shravan Maas) के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और दिन शुक्रवार है। आइए जानते हैं आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।
जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मस्ती के साथ बीतने वाला है। आज आपकी सेहत में पहले से अधिक सुधार हो सकता है। जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें आज अच्छी नौकरी मिल सकती है। आय भी अच्छी रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। सेहत अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- लाल व सफेद रंग
उपाय- लक्ष्मी जी के मंत्र का 11 बार जप करें, लाभ होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपका सारा रुका हुआ कार्य पूरा होगा, जिससे आप बहुत खुश रहेंगे। जो जातक आर्थिक तंगी से जुझ रहे हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया हैं, उन्हें अचानक कहीं से धन का लाभ हो सकता है। सेहत अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- लाल
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप विधि पूर्वक करें, लाभ होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों की बात करें, तो शुक्रवार का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपको व्यापार में कोई नया पार्टनर मिल सकता है, जिससे आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। नए-नए प्रोजेक्ट पर कार्य हो सकते हैं। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिससे आप अधिक प्रसन्नता महसूस कर सकते हैं। थोड़ी थकान भी हो सकती है। सेहत अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नीला
उपाय- मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आज आपको व्यापार में मनचाहा मुनाफा हो सकता है। दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहेगा। आज किसी बड़े नेता से मिल सकते हैं, जिससे आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आज आपकी सेहत में पहले से अधिक सुधार हो सकती है। अपने खानपान का ध्यान रखें, अपनी दिनचर्या पर भी ध्यान रखें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- नीला
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। आज आपको परिवार की ओर से कुछ खुशखबरी मिल सकती है। जो जातक शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं, उन्हें आज शिक्षक द्वारा भरपूर सहयोग मिलेगा। आज कुछ नया उपहार मिल सकता है। सेहत भी ठीक-ठाक रहने वाली है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नारंगी
उपाय- उगते सूर्य को अर्घ्य देना लाभकारी होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों की बात करें, तो शुक्रवार का दिन शानदार रहेगा। जो जातक आज कुछ नया कार्य करने की शुरुआत करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। आज कार्य की शुरुआत करते ही आपको धन का लाभ हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। आज आपके घर में किसी मांगलिक कार्य की शुरुआत हो सकती है, जिससे घर में रौनक बना रहेगा। सेहत अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- ग्रे, नीला
उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन कल से अच्छा रहेगा। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें कार्य के संबंध में कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। कार्य के सिलसिले में बाहर जाना आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आपके कार्यों को देखकर सीनियर प्रसन्न होंगे। आज सीनियर की ओर से कोई महंगा तोहफा मिल सकता है। आज आप किसी बात को लेकर मन ही मन प्रसन्न हो सकते हैं। सेहत अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ब्राउन
उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें, तो शुक्रवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आप किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। ज्यादा किसी बात को लेकर न सोचें, वरना मानसिक तनाव का कारण बन सकता है। आज आपके शरीर में कहीं पर दर्द जैसी समस्या हो सकती है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है। व्यापार में हल्का-फुल्का धन की हानि भी हो सकती है। इस बात को लेकर मन परेशान रहेगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लाल
उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। जो जातक बिजनेस के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आज आप दोस्तों के साथ कहीं यात्रा पर जाने का विचार बना सकते हैं। यात्रा मंगलमय होगी। सेहत भी ठीक-ठाक रहने वाली है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- ग्रीन
उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। आज आप अपने परिवार के साथ कहीं धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। यह यात्रा आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगी। आपको जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलने वाला है। सेहत भी ठीक-ठाक रहेगी।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- बैंगनी
उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन खुशियों भरा रहने वाला है। आज आपको किसी क्षेत्र से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन बहुत खुश रहेगा। कानूनी मामलों से छुटकारा मिल सकता है। व्यापार में उन्नति हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। सेहत भी ठीक-ठाक रहने वाली है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल
उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं, इससे आपको मानसिक तनाव भी हो सकता है। परिवार में थोड़ा अनबन भी हो सकता है। बदलते मौसम के कारण आपकी सेहत खराब हो सकती है। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ मिलेगा।
-यह राशिफल प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अमरीश पाण्डेय के मुताबिक लिखी गई है। वे बनारस के रहने वाले हैं।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।