Today Horoscope: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें शनिवार का राशिफल

Today Horoscope 3 June 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन, जानें आज का राशिफल...;

Update: 2023-06-02 23:00 GMT

Today Horoscope 3 June 2023: आज ज्येष्ठ मास (Jyeshta Month) के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और दिन शनिवार है। आपका दिन आज कैसा रहने वाला है। इसके लिए आइये जानते हैं आपका राशिफल...

जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों के साथ बीतने वाला है। आज वैवाहिक जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी का भरपूर प्यार मिलेगा। यात्रा का योग बन रहा है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। सेहत अच्छी रहने वाली है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों की बात करें, तो शनिवार का दिन कल से बेहतर रहने वाला है। आज आपको परिवार की ओर से भरपूर सहयोग मिलने वाला है। आज आप व्यवसाय में काफी मुनाफा पा सकते हैं, जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनकी कुंडली में पदोन्नती का योग बन रहा है। सेहत अच्छी रहने वाली है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को आज के दिन लाभ मिलने वाला है। आज नौकरी से संबंधित कुछ मुद्दे हल हो सकते हैं। आज आप छोटा सा व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं। मित्रों के साथ मौज मस्ती कर सकते हैं। सेहत बिगड़ सकती है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों की बात करें, तो आज के दिन आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है। आज आप सामाजिक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। जिससे व्यस्तता बढ़ सकती है। आज आपकी सफलता कदम चूमेगी। सेहत अच्छी रहने वाली है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन खुशियों के साथ बीतने वाला है। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। समाज में धार्मिक कार्य करने का मन बना सकते हैं। आज आपको परिवार में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आज आपके घर में कोई नया मेहमान आ सकते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से लाभदायक रहने वाला है। आज आपके घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम होने की बातचीत हो सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। नौकरी कर रहे जातकों की कुंडली में आय की वृद्धि का योग हो बन सकता है।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन कल से बेहतर रहने वाला है। आज आपको व्यापार में धन का अचानक लाभ हो सकता है। मन शांत रहेगा। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। सेहत अच्छी रहने वाली है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें, तो शनिवार का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है, जो जातक नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उनका नौकरी का योग बन सकता है। आज आपको परिवार की ओर से भरपूर साथ मिलेगा। घर में मांगलिक कार्य से संबंधित बातचीत चल सकती है। सेहत अच्छी रहने वाली है।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन कल से बेहतर रहने वाला है। आज आपका रुका हुआ धन मिल सकता है। आज आपका आत्मविश्वास भरपूर रहने वाला है। आज आपका मन धर्म-अध्यात्म की ओर खिंचाव हो सकता है। सेहत अच्छी रहने वाली है।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन सुखद रहने वाला है। आज आप किसी सीनियर अधिकारी से मुलाकात कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। आज आपके शत्रुओं का मनोबल टूट जाएगा। आपका भाग्य भरपूर साथ देने वाला है। आज आपके घर में नए अतिथि का आगमन हो सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कल से बढ़िया रहने वाला है। आज आपकी कुंडली में वाहन, भूमि खरीदने का योग बन रहा है। जल्द ही आपके घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। अचानक घर में नए मेहमान आ सकते हैं। सेहत अच्छी रहने वाली है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन मौज-मस्ती के साथ बीतने वाला है, जो जातक शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनको सफलता मिल सकती है। आज संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। बदलते मौसम के कारण थोड़ी सेहत खराब हो सकती है। ध्यान रखें।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags:    

Similar News