Today Horoscope: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें सोमवार का राशिफल

Today Horoscope 5 June 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन, जानें आज का राशिफल...;

Update: 2023-06-04 18:45 GMT

Today Horoscope 5 June 2023: आज आषाढ़ मास (Ashadha Month) के कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि और दिन सोमवार है। आपका दिन आज कैसा रहने वाला है। इसके लिए आइये जानते हैं आपका राशिफल...

जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है, जो जातक घर से दूर हैं, उन्हें अपने परिवार की याद सता सकती है, जो व्यक्ति पढ़ाई के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, आज का दिन उनके लिए अति शुभ है। आज आप कारोबार के क्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे। अचानक धन का लाभ होगा। सेहत अच्छी रहने वाली है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों की बात करें, तो सोमवार का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज आपको परिवार वालों का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। आज आप परिवार के साथ पार्टी पर जा सकते हैं। दोस्तों से मेल-मिलाप हो सकता है। आज आप किसी खास इंसान से मुलाकात कर सकते हैं। सेहत अच्छी रहने वाली है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कल से उत्तम रहने वाला है। आज आपको किसी न किसी क्षेत्र से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आपका रूका हुआ काम पूरा हो सकता है। घरवालों का भरपूर साथ मिलेगा। बदलते मौसम के कारण आज आपकी सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। ध्यान रखें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपको समाज में कार्य करने का मौका मिलेगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में तरक्की के नए मार्ग खुल सकते हैं। सेहत अच्छी रहने वाली है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन सुखद रहने वाला है। आज आपके मन की इच्छा पूरी होगी। रुका हुआ कार्य जल्द पूरा होगा। बदलते मौसम के कारण सेहत खराब हो सकती है। खानपान का खास ख्याल रखें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन बहुत ही मस्ती के साथ बीतने वाला है। आपके गृहस्थ जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आज आपका मन धार्मिक कार्य की ओर जा सकता है। किसी कीर्तन में सम्मिलित हो सकते हैं। सेहत अच्छी रहने वाली है। मन प्रसन्न रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से सुखद रहने वाला है, जो जातक व्यवसाय के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं, उनको भरपूर मौका मिलने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। सेहत में बदलाव देखने को मिल सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको किसी सामाजिक कार्य से लाभ प्राप्त हो सकता है। आज दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। दोस्तों का भरपूर साथ मिलने वाला है। उधार धन आज वापस मिलने की संभावना बन रही है। सेहत का ख्याल रखें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए सोमवार का दिन खुशियों के साथ बीतने वाला है। आज आपको किसी वरिष्ठ अधिकारी के साथ कार्य करने का मौका मिल सकता है। अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखना होगा। भविष्य में लाभ होगा। आज से आपके गृहस्थ जीवन में खुशियों का एक नया मोड़ आ सकता है।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से बेहतर रहने वाला है, जो जातक नौकरी की तलाश में इधर उधर भटक रहे हैं, उनको मनचाहा नौकरी मिलने की संभावना बन रही है। आय में बढ़ोतरी होगी। सेहत का ख्याल रखें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज उनके पैतृक संपत्ति से धन का लाभ हो सकता है। परिवार की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन होने की योजना बन सकती है। सेहत का खास ख्याल रखें, बिगड़ सकती है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों की बात करें, तो सोमवार का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपको किसी क्षेत्र से शुभ समाचार मिल सकती है। आज आपके रुके हुए कार्य पूरे होने का संभावना बन रहा है। दोस्तों का भरपूर साथ मिलने वाला है। जीवनसाथी का भरपूर प्यार मिलेगा। सेहत का ख्याल रखें।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags:    

Similar News