Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें रविवार का राशिफल
Today Horoscope 6 August 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन? जानें आपके सितारे क्या कहते हैं? पढ़ें आज का राशिफल...;
Today Horoscope 6 August 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन? जानें आपके सितारे क्या कहते हैं? पढ़ें आज का राशिफल...
जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा सा परेशानी वाला रहेगा। आपका मन आज खर्चों की दृष्टि से परेशान हो सकता है। आज के दिन आपको आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। यदि आपने अपने किसी भी पार्टनर के साथ व्यापार किया है, तो उस व्यापार में तरक्की मिल सकती है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहने वाला है। आज के दिन आपका आत्मविश्वास देखकर परिवार हैरान हो सकता है। साथ ही आपकी आर्थिक परेशानियां भी दूर होंगी। समाज में सभी लोग आपके काम की सराहना करेंगे। वहीं, प्रेमी जातकों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों का आज का दिन ठीक-ठाक ही रहने वाला है। अगर आपने किसी को अपने पैसा दे रखा है, तो वो पैसा फंस सकता है। आपके आर्थिक मामले पूरी तरह से उलझ सकते हैं। खर्चा अधिक हो सकता है। साथ ही व्यर्थ कामों में पैसे खर्च करने से आपको बचना चाहिए।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों का आज का दिन थोड़ा सा मिलाजुला रहने वाला है। आज के दिन किसी धार्मिक कार्य के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। वहीं, आप धार्मिक कार्य में परिवार को भी साथ लेकर जा सकते हैं। आपका नौकरी में ट्रांसफर भी हो सकता है। इसके साथ ही आपको आज थकान भी महसूस हो सकती है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थिति भी ठीक रहेगी। परिवार में आज तनाव भी बना रहेगा। अपनी वाणी पर संयम रखें। आपकी कठोर वाणी के चलते दांपत्य जीवन में कोई बड़ा मतभेद हो सकता है, जिससे आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद ही भाग्यशाली रहने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में आपको किसी भी बड़े अधिकारियों से मान-सम्मान भी मिल सकता है। आपके पद में भी बढ़ोतरी हो सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। परिवार के साथ आप कहीं पिकनिक का प्लान कर सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज के दिन आप व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर भी जा सकते हैं। साथ ही यात्रा आपके लिए बहुत ही सुखद रहेगी। वहीं, प्रेम प्रसंग के लोगों का भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपका प्रेमी आपको प्रपोज भी कर सकता है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज के दिन आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में भी जुड़े हुए लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप अपना ज्यादा समय परिवार के साथ बिताएंगे।
धनु राशि
धनु राशि वालों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आज के दिन नए-नए कार्य के अवसर भी मिल सकते हैं। भविष्य में किसी कार्य को लेकर आप योजना भी बना सकते हैं, जिसमें आपको लाभ की प्राप्ति होगी। यदि आपने कोई बीमा ले रखा है, तो आपको थोड़ी सावधानी बरतनी है। व्यापार के क्षेत्र में आपका व्यापार सामान्य स्थिति में चलेगा।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए आज का बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपका भाग्य पूरा-पूरा साथ देगा। आपको धन अर्जित करने के लिए साधन भी मिलेंगे। आपको आपके परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपके स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। संतान की ओर से किसी चीज को लेकर आप परेशान रहेंगे।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों का आज का दिन थोड़ा सा परेशानी रहने वाला है। अपने कार्य क्षेत्र में छोटी-मोटी बातों पर कोई प्रतिक्रिया न दें, तो ठीक है। अन्यथा आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। व्यापार करने वाले लोगों का आज का दिन थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को आज का दिन थोड़ा सामान्य रहने वाला है। आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति भी ठीक होगी। नौकरी करने वालों को भी आज का दिन बेहद ही अच्छा रहेगा। कार्य में किसी सहयोगी का साथ मिल सकता है। आपके अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे।
-यह राशिफल प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अमरीश पाण्डेय के मुताबिक लिखी गई है। वे बनारस के रहने वाले हैं।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।