Today Horoscope: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें गुरुवार का राशिफल
Today Horoscope 8 June 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन, जानें आज का राशिफल...;
Today Horoscope 8 June 2023: आज आषाढ़ मास (Ashadha Month) के कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि और दिन गुरुवार है। आपका दिन आज कैसा रहने वाला है। इसके लिए आइये जानते हैं आपका राशिफल...
जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज आपको सामाजिक कार्य में शामिल होने का मौका मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको नौकरी मिलने की संभावना बन रही है। आज आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। सेहत का खासकर ध्यान रखें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। आज नौकरी करने वालों के लिए खुशहाल भरा दिन साबित हो सकता है। पदोन्नति हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहने वाली है। आज जो जातक संपत्ति खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, आज खरीद सकते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज अविवाहित लोगों को लव प्रपोजल मिल सकता है। आज आपकी महत्वाकांक्षाएं बढ़ सकती है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको नई जिम्मेदारियां जल्द ही मिलने वाली है। आज आपको किसी अच्छे जगह से इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। आज आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिसे आप अच्छे तरीके से पूरा कर सकेंगे। सेहत अच्छी रहने वाली है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन कल की अपेक्षा बेहतर रहने वाला है। आज आपका भाग्य भरपूर साथ देगा। सभी कार्य आसानी से पूर्ण होगा। आपके प्रतिद्वंद्वी नुकसान पहुंचाने के बारे में सोच सकते हैं, लेकिन आपके कार्य में कोई बाधा नहीं आ सकती है। पारिवारिक माहौल बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपको धन का लाभ हो सकता है। सेहत अच्छी रहने वाली है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपको अपने लिए कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। ऑफिस में कार्य करने वाले लोगों को आज कार्य का ज्यादा दबाव बन सकता है। मानसिक तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों की बात करें, तो गुरुवार का दिन अधिकांश योजनाएं क्रियान्वित होंगी। आज आप योजनाओं को सफल बनाने के लिए किसी दोस्त का सहायता ले सकते हैं। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको आगे बढ़ने का भरपूर मौका मिलेगा। आय में वृद्धि होगा। नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिसे आप बड़े ही सहजता से कर सकेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें और ध्यान रखें।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के लिए गुरुवार का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपकी मुलाकात किसी अजनबी से हो सकती है, जो आपके लिए लाभ पूर्ण होगा। कारोबार में उतार-चढाव की स्थिति बन सकती है। आज आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। सेहत का विशेष ध्यान रखें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। आपको किसी कार्य को लेकर मानसिक तनाव भी हो सकता है। घरवालों की ओर से सहानुभूति मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में कार्य का दबाव बन सकता है। जो जातक पढ़ाई के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए गुरुवार का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। सेहत अच्छी रहेगी।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए गुरुवार का दिन सुखद रहने वाला है। आज आपके घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। मांगलिक कार्य को लेकर बातचीत हो सकती है। रचनात्मक कार्य में मन लगेगा। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको सीनियर का सहयोग मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन शुभ परिणामदायक रहेगा। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। इस क्षेत्र में आपको उपलब्धि हासिल मिल सकती है। बदलते मौसम के कारण आज आपकी सेहत में बदलाव देखने को मिल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन बेहतर रहने वाला है। आज आप रोजगार करने के बारे में योजना बना सकते हैं। जो जातक पहले से नौकरी कर रहे हैं, उनकी आय में वृद्धि हो सकती है। आज आप करियर को लेकर सीरियस हो सकते हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। सेहत अच्छी रहने वाली है।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपको दोस्तों की ओर से कुछ आर्थिक सहायता मिल सकती है। आज आप किसी कार्य को लेकर परेशान हो सकते हैं, लेकिन ये परेशानी जल्द ही दूर जाएगी। अपनी सेहत का ध्यान रखें, खराब हो सकती है।
- यह राशिफल प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अमरीश पाण्डेय के मुताबिक है। वे बनारस के रहने वाले हैं।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।