Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें बुधवार का राशिफल
Today Horoscope 9 August 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन? जानें आपके सितारे क्या कहते हैं? पढ़ें आज का राशिफल...;
Today Horoscope 9 August 2023: आज श्रावण मास (Shravan Maas) के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और दिन बुधवार है। तो आइए, जानते हैं आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।
जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। आज आप किसी कार्य से बाहर की यात्रा सकते हैं। यह यात्रा आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाली है। आज आपको परिवार वालों की ओर से दोगुनी खुशी मिलेगी। पैतृक संपत्ति से धन का लाभ हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- सफेद रंग
उपाय- हनुमान जी के मंत्र का 11 बार जाप करें, लाभ होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों की बात करें, तो बुधवार का दिन सुखद रहने वाला है। आज आपको राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। किसी बड़े नेता से मुलाकात हो सकती है। आज आपको रिश्तेदारों की ओर से शुभ संदेश मिल सकता है, लेकिन बदलते मौसम के कारण आज आपकी सेहत में थोड़ी दिक्कत हो सकती है। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल और सफेद
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें। साथ ही गायत्री माता की विधि-विधान से पूजा करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप अपने परिवार के साथ कहीं धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। यात्रा मंगलमय रहने वाली रहने वाली है। आज आप किसी कार्य में व्यस्त रह सकते हैं। जिससे आपको थोड़ी थकान हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नीला, और बैंगनी
उपाय- सूर्य मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। जिससे आपको मिलकर अधिक खुशी का अहसास होगा। आज आपको कारोबार में मनचाहा धन की प्राप्ति हो सकती है। जिससे आपका मन अंदर ही अंदर प्रसन्न हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। इसके साथ ही खानपान का भी ध्यान रखें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- नीला
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानी भरा रहेगा। आज आप किसी पारिवारिक विवाद में फंस सकते हैं, जिससे कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। इसके साथ ही आपका मानसिक संतुलन खराब हो सकता है। आज दोस्तों के साथ मिलकर मौज-मस्ती करें, तभी आपका मन हल्का होगा। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नारंगी
उपाय- उगते सूर्य को अर्घ्य देना लाभकारी होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन खुशियों के साथ बीतने वाला है। आज आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। दिन मौज-मस्ती के साथ बीतने वाला है। आज आपको ससुराल से अच्छा तोहफा मिल सकता है। पत्नी से थोड़ा विवाद भी हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- ग्रे, नीला
उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के लिए बुधवार का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है, जो जातक नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उनको आज नौकरी मिल सकती है। जिससे आपका मन अधिक प्रसन्न रहेगा। घर में खुशियां बनी रहेगी। आज आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ब्राउन
उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन सुखद रहने वाला है। आज आपको करियर के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है, जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनको आज शुभ संदेश मिल सकते हैं। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आज आप धार्मिक कार्यों में थोड़ा व्यस्त रहेंगे, जिससे आपको थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लाल
उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आज आप किसी कार्य को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं, लेकिन जो जातक कारोबार कर रहे हैं, उनको आज अच्छे लाभ की प्राप्ति हो सकती है। बदलते मौसम के कारण आज आपकी सेहत में थोड़ी दिक्कत हो सकती है। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- ग्रीन
उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपको घरवालों की ओर से कोई शुभ संदेश मिल सकता है। राजनीति के क्षेत्र में कामयाबी मिल सकती है। अपने परिवार का ध्यान रखें। इसके साथ ही स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- बैंगनी
उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन थोड़ा परेशानी भरा रहेगा। आज आपकी किसी पहचान के व्यक्ति की सेहत अचानक खराब हो सकती है, जिससे आप बहुत ही अधिक चिंतित हो सकते हैं। मन थोड़ा बेचैन हो सकता है। सेहत के साथ खान-पान का भी ध्यान रखें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल
उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन मौज-मस्ती के साथ बीतने वाला है। आज आप किसी बात को लेकर मन ही मन प्रसन्न हो सकते हैं, जो जातक अधिक धन की प्राप्ति करना चाहते हैं, उनको आज अचानक कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। सेहत भी बिल्कुल अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ मिलेगा।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।