Today Horoscope: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें रविवार का राशिफल
Today Horoscope 25 June 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन, जानें आज का राशिफल...;
Today Horoscope 25 June 2023: आज आषाढ़ मास (Ashadha Month) के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और दिन रविवार है। आपका दिन आज कैसा रहने वाला है।
जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)
मेष राशि
मेष राशि के जातकों की बात करें, तो रविवार के दिन घर-परिवार में किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आय में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। सेहत में पहले से सुधार आएगा। खानपान का खास ख्याल रखें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- लाल व सफेद रंग
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ प्राप्त होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको किसी क्षेत्र से लाभ हो सकता है। आज आप सामाजिक कार्य में सहयोग दे सकते हैं, जिसके कारण आपके मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। परिवार वालों का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो जाएगी। सेहत का ख्याल रखें।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- लाल
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप विधि पूर्वक करें, लाभ होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों की बात करें, रविवार का दिन कल के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। आज आपके जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी, जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनकी अचानक पद में उन्नति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ कहीं धार्मिक स्थान पर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। संतान की ओर से कुछ खुशखबरी मिल सकती है। आज आपको पैतृक संपत्ति से धन का लाभ हो सकता है। सेहत अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नीला
उपाय- मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपको व्यापार में धन का अचानक लाभ हो सकता है। दोस्तों की ओर से भरपूर सहयोग मिलने वाला है। अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखनी होगी, आगे आपको तभी कामयाबी मिलेगी। सीनियर के साथ अच्छा तालमेल बनाकर रखें। बदलते मौसम के कारण आज आपकी सेहत में थोड़ी बहुत खराबी हो सकती है। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- नीला
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन सुखद रहने वाला है, जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। इस नौकरी में पहले की नौकरी से अधिक आय होगी। किसी के साथ संबंध खराब न करें। आज अपनी नौकरी को लेकर असमंजस में रह सकते हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति से बात करें। सेहत का खास ख्याल रखें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नारंगी
उपाय- उगते सूर्य को जल अर्घ देना लाभकारी होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से बेहतर रहने वाला है। आज आप परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आपके घर में किसी नए रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको जल्द सफलता प्राप्त हो सकती है। अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें। किसी से जल्दी विवाद न करें, हानि हो सकती है। अपनी सेहत का ख्याल रखें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- ग्रे, नीला
उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन कल से प्रसन्नता से भरा रहने वाला है, जो जातक कारोबार करने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आज आपको कारोबार में मनचाहा धन का लाभ हो सकता है। दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा। सेहत का ख्याल रखें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ब्राउन
उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए रविवार का दिन बेहतर रहने वाला है। आज आप कार्य के संबंध में किसी बड़े अधिकारी से मिल सकते हैं। आज आपको पैतृक संपत्ति से धन का अच्छा-खासा लाभ हो सकता है। आज आपके घर में अचानक कोई मेहमान आ सकता है। आज किसी काम में जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लाल
उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही खास होने वाला है, जो जातक शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। अचानक नौकरी से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत में पहले से अधिक सुधार हो सकता है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- ग्रीन
उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपको पिता जी की ओर से कुछ धनराशि की प्राप्ति हो सकती है। आज आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। आज कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। सेहत अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- बैंगनी
उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको धन से संबंधित थोड़ी बहुत दिक्कत हो सकती है। आज रिश्तेदारों की ओर कुछ खुशखबरी मिल सकती है। आज आप अपने आप में काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे, जिसके कारण आपके सारे रुके कार्य पूर्ण हो जाएंगे। बहन की सेहत में पहले से अधिक सुधार होगा। अपनी सेहत का भी खास ख्याल रखें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल
उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन काफी सुखद रहने वाला है। आज आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। भाई की ओर से धन का लाभ हो सकता है। बदलते मौसम के कारण आपकी सेहत खराब हो सकती है। ध्यान रखें। अपने खानपान पर भी ध्यान रखें। अपनी दिनचर्या में बदलाव जरूर करें। स्वास्थ्य के लिए लाभदायक रहेगा।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
उपाय- लक्ष्मी जी के मंत्र को 11 बार जप करें, लाभ होगा।
-यह राशिफल प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अमरीश पाण्डेय के मुताबिक है। वे बनारस के रहने वाले हैं।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।