Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें मंगलवार का राशिफल
Today Horoscope 27 June 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन, जानें आज का राशिफल...;
Today Horoscope 27 June 2023: आज आषाढ़ मास (Ashadha Month) के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और दिन मंगलवार है। तो आइये जानते हैं आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।
जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आज आपको मित्रों की सहायता से नौकरी के नई ऑफर आएंगे। घरवालों का भरपूर सहयोग मिलेगा। सेहत अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- लाल व सफेद रंग
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ प्राप्त होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कल से सुखद रहने वाला है। आज आपको किसी रिश्तेदार की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है, जिससे आप काफी खुश नजर आएंगे। सेहत अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- लाल
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप विधि पूर्वक करें, लाभ होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों की बात करें, तो मंगलवार का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज संतान की ओर से अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। सेहत में पहले से अधिक सुधार होगा। जिससे घर में खुशियां बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नीला
उपाय- मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको व्यवसाय में आगे बढ़ने का भरपूर मौका मिलने वाला है। आज जो जातक घर से दूर रहकर नौकरी कर रहे हैं, उन्हें परिवार वालों की याद सताएगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। सेहत अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- नीला
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको शिक्षा के क्षेत्र में बहुत ही बड़ी कामयाबी मिलेगी, जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अगले कुछ दिनों में खुशखबरी मिल सकती है। सेहत पहले से बेहतर रहने वाली है। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नारंगी
उपाय- उगते सूर्य को जल अर्घ देना लाभकारी होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपको बिजनेस में आगे बढ़ने का भरपूर मौका मिलने वाला है। आज दोस्तों की ओर से कारोबार संबंधित कुछ योजनाएं आ सकती है। सेहत अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- ग्रे, नीला
उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के लिए मंगलवार का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपके रुका हुआ धन मिल सकता है। आज आपके सभी कार्य भी पूरे होंगे। मंगलवार के दिन आपका भाग्य भरपूर साथ देने वाला है। बदलते मौसम के कारण आज आपकी सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ब्राउन
उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें, मंगलवार का दिन उत्तम रहने वाला है। आज आपके घर में मांगलिक कार्य को लेकर बातचीत हो सकती है। अगले महीने अंत तक आपके घर में कोई धार्मिक कार्य हो सकता है। रिश्तेदारों की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। सेहत का खास ध्यान रखें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लाल
उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन कल से अच्छा रहेगा, जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें दूसरी जगह से अच्छी नौकरी का ऑफर मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। जिससे आप अधिक खुश रहेंगे। सेहत का खास ख्याल रखें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- ग्रीन
उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज आपको अपनी बहन के द्वारा कुछ नया संदेश मिल सकता है, जिससे घर में प्रसन्नता बनी रहेगी। सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- बैंगनी
उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आपके मन की हर इच्छा पूरी होगी, जिससे आप अधिक खुश नजर आएंगे। घरवालों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आप अपने पैसे से नया वाहन खरीद सकते हैं। जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल
उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों की बात करें, तो मंगलवार का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आपकी सेहत में पहले से अधिक सुधार आएगा। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलने वाला है। आज आप परिवार वालों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। खानपान का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
उपाय- लक्ष्मी जी के मंत्र को 11 बार जप करें, लाभ होगा।
-यह राशिफल प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अमरीश पाण्डेय के मुताबिक है। वे बनारस के रहने वाले हैं।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।