Weekly Horoscope: सप्ताहिक राशिफल, जानें आपके जीवन में कैसा रहेगा ये पूरा हफ्ता

Weekly Horoscope: जानें, पूरे सप्ताह के आपके जीवन में प्रेम की बहार आएगी या आप रहेंगे उदास;

Update: 2023-02-27 04:35 GMT

साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) : 27 फरवरी से 5 मार्च 2023 यानी पूरे सप्ताह का राशिफल हम आपको यहां बता रहे हैं। इस दिन की शुरुआत सोमवार से है। आज से अगले 7 दिनों तक कैसा रहेगा आपका पूरे सप्ताह का राशिफल...

मेष- यह सप्ताह मेष राशि वालों के लिए कुछ खास नहीं रहने वाला है। इसलिए जातक को धैर्य बनाकर रखें। कोई भी नया काम करने में जल्दबाजी न करें। अपने दिमाग को शांत रखने की आवश्यकता है, किसी भी व्यक्ति से न उलझें। इस समय आपका भाग्य साथ दे सकता है। आपका ध्यान इधर उधर भटका सकता है। इस सप्ताह सेहत ठीक रहने वाली है।  

वृषभ- इस राशि के जातक को इस सप्ताह में वैवाहिक जीवन का लाभ मिल सकता है। कार्य व्यापार के क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। अपने जरुरी कामों पर नजर बनाए रखें। इस सप्ताह आप अपने लक्ष्यों को हासिल कर सकते हैं लेकिन खर्च पर ध्यान रखें। इस सप्ताह आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना बन रही है। आपके आत्मविश्वास और धैर्य में बढ़ोतरी होगी।

मिथुन- अपने रिश्ते को हर किसी के साथ बना कर रखें। तनाव में आने से परेशान हो सकते हैं। इस सप्ताह धोखाधड़ी से सावधान रहे, हो सकता है आपके साथ धोखा हो जाए। इस सप्ताह आपका तबीयत खराब हो सकता है। 

कर्क- यह सप्ताह कर्क राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह में आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। पूरे सप्ताह आपका स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है। इस सप्ताह में आपको दुर्घटना से बचाव करने की जरूरत है। इस सप्ताह आपको किसी धार्मिक स्थान पर जाने के योग्य बन रहा है। सेहत का ख्याल रखें।

सिंह- सिंह राशि के जातकों को अपने करियर और परिवार की स्थिति को अच्छा बनाए रखने की जरूरत है। इस सप्ताह आपके स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। संपत्ति और निवेश के जैसा मामलों में सावधानी बर्तें। प्रेम के मामले में आपका पूरा सप्ताह अच्छा रहने वाला है। 

कन्या- इस सप्ताह की शुरुआत में संतान से संबंधित कुछ परेशानियां आ सकती है। आपके सेहत पर भी असर पड़ सकता है। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में लाभ की प्राप्ति होने वाली है। पढ़ाई के मामले में इस सप्ताह आपका अच्छा रहने वाला है। कार्यों में व्यस्तता आ सकती है।

तुला- तुला राशि के लिए ये सप्ताह शुभ संकेत ला सकता है। जातक को इस सप्ताह लेनदेन कार्यक्षेत्र में अधिक वृद्धि होगी। समाज में अच्छा मान-सम्मान मिलने वाला है। धार्मिक कार्यों में लगाव अधिक बढ़ेगी। पूरे सप्ताह व्यवसाय की दिशा अनुकूल रहेगी। आपको इस सप्ताह वैवाहिक जीवन सुखी से बीतने वाली है।

धनु- इस धनु राशि के जातक को सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। जातक अपने करियर को लेकर काफी चिंतित हो सकते हैं। किसी लम्बी यात्रा की संभावना बन सकती है। इस सप्ताह कुछ नया और बेहतर कर सकते हैं। इस सप्ताह बृहस्पतिवार का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातक को अपने खर्च पर रोक लगाने की जरूरत है। हद से ज्यादा खर्च न करें। नए लोगों से मिलने में सावधानी रखें। अपने कार्यों को लेकर जल्दबाजी से न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 

कुम्भ- कुंभ राशि के जातक का सप्ताह का शुरुआत सप्ताह व्यर्थ की चिंताओं के साथ हो सकती है। अपने कामों के दबाव को लेकर परेशानियां दिख सकती है। आपका पूरा सप्ताह सेहत अच्छी रहने वाला है। अपने जीवनसाथी का ध्यान रखें, साथ ही अपनी तबीयत का भी ध्यान रखें। 

मकर- मकर राशि के जातक इस सप्ताह में अपनी प्रेमिका के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। लम्बी यात्रा का योग बन रहा है। इस सप्ताह में आपके परिवार में किसी खास व्यक्ति का तबियत खराब हो सकता है। अपने सेहत का ख्याल रखें, वरना आपका भी सेहत खराब हो सकता है। 

मीन- मीन राशि के जातक को इस सप्ताह कारोबार के क्षेत्र में धन की वर्षा होने वाली है। जातक को सफलता के लिए थोड़ी कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह मीन राशि के जातक को कहीं यात्रा करने का प्लान बन रहा है। अपने घरवालों पर ध्यान रखें।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags:    

Similar News