Weekly Rashifal : जानें, इस सप्ताह किसकी चमकेगी किस्मत, किसका होगा बुरा हाल (साप्ताहिक राशिफल : 02 अगस्त से 08 अगस्त 2021)

  • राशि के अनुसार जानें कैसा रहने वाला है आपका यह सप्ताह
  • अपनी राशि के अनुसार जानें इस सप्ताह के उपायों के बारे में
  • जानें इस सप्ताह आप भाग्य क्या आपका साथ नहीं देगा
;

Update: 2021-08-01 18:45 GMT

Weekly Rashifal : (साप्ताहिक राशिफल : 02 अगस्त से 08 अगस्त 2021) कैसा रहने वाला है आपका यह सप्ताह आइए जानते हैं साप्ताहिक  राशिफल...

ये भी पढ़ें :vashikaran : कन्या को वश में करने के लिए जल्दी से कर लें पानी का ये उपाय, एक पल के लिए भी दूर नहीं रह पाएगा आपका प्यार


मेष राशि

इस सप्ताह आपको काम से संबंधित अच्छे नतीजे मिलेंगे। साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा और कोई नया काम भी आपके हाथ लग सकता है।, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। समाज में  आपका मान-सम्मान बढ सकता है। यह सप्ताह दांपत्य जीवन में भी खुशियां लाएगा। परिवार में आपको दूसरे लोगों का सहयोग मिलेगा। इस सप्ताह आप कोई चीजें खरीद सकते हैं। 

उपाय – महादेव की पूजा करें।


वृषभ राशि

इस स्पताह आप अपने लापरवाह रवैये के कारण सेहत के साथ धन की हानि भी करवाएंगे। आप जिस भी कार्य का निर्णय लेंगे उनमे से अधिकांश गलत साबित होंगे। किसी मित्र परिचित के दुख में सहभागी भी बनेंगे और इस सप्ताह सार्वजनिक जीवन ज्यादा व्यस्त रहेगा जिससे स्वयं के कार्य अधूरे रह सकते है। नौकरी वाले लोग अपनी जीवन शैली से असंतुष्ट रहेंगे वही व्यवसायी वर्ग भी कारोबारी उठापटक से ऊबन अनुभव करेंगे धन लाभ के लिए किसी की मान गुहार करनी पड़ेगी। महिलाएं बीमार व्यक्ति की तीमारदारी के साथ ही परिवार में बिखरे माहौल को समेटने में व्यस्त रहेंगी।

उपाय –गणेश ही का ध्यान करें।


मिथुन राशि

इस सप्ताह आपके विचार तो उच्च रहेंगे परन्तु कर्म इसके अनुरूप ना होने से अन्य लोगों की तुलना में स्वयं को पिछड़ा अनुभव करेंगे। आप अपनी पुरानी गलतियों की समीक्षा कर पश्चाताप भी करेंगे महिलाएं भी अपने मन मे ही खोई रहेंगी। कार्य के बीच मे टोकाटोकी करने से झगड़ा भी हो सकता है। इस सप्ताह आपको सहयोग करने वालो की कमी नहीं रहेगी लेकिन अहम की भावना के चलते किसी का सहयोग लेना पसंद नही करेंगे। कार्य व्यवसाय में परिश्रम के बाद ही संतोष जनक स्थिति हांसिल कर पाएंगे। धन लाभ आंशिक मात्रा में परन्तु आवश्यकता के समय हो जाएगा।

उपाय – पक्षियों को दाना डालें।


कर्क राशि

यह सप्ताह पूरी तरह आपकी आशाओं पर खरा उतर सकता है। व्यवसायी वर्ग खुल कर निर्णय ले सकेंगे। दूसरों के भरोसे कार्य ना छोड़े अन्यथा अधूरे रह सकते हैं, स्वयं के बल पर लिए निर्णयों में जरूर सफलता मिलेगी। आर्थिक रूप से भी यह सप्ताह लाभदायक रहेगा। एक से अधिक स्तोत्र से धन की आमद होगी। उधारी के व्यवहारों में कमी आने के साथ ही धन कोष में वृद्धि भी कर पाएंगे। परिवार में अविवाहितों के लिए योग्य रिश्ते आएंगे। घरेलू जीवन सुखदायक रहेगा। महिलाएं घर में अपनी चलाएंगी फिर भी सभी कार्य स्वयं के बल पर ही पूर्ण कर लेंगी।

उपाय –भगवान शिव के साथ माता पार्वती की पूजा करें।


सिंह राशि

यह सप्ताह आपके लिए भाग्योन्नति कारक रहेगा। पिछली गलतियों से सीख लेकर ही इस सप्ताह नए कार्य आरंभ करेंगे। सप्ताह के मध्य तक का समय व्यवसाय के लिए उदासीन रहेगा इसके बाद कार्यो में व्यवस्तता बढ़ेगी आर्थिक लाभ आवश्यकता से अधिक ही होगा। कार्य क्षेत्र पर आज नई मशीनरी अथवा अन्य उपकरण की खरीद हो सकती है। घर में भी धन -धान्य की वृद्धि होगी इन सब पर खर्च भी अधिक रहेगा लेकिन आय संतुलित होने से निश्चिन्त रहेंगे। पारिवारिक माहौल प्रसन्नता दायक रहेगा लेकिन अपने अकड़ू व्यवहार से स्वयं अपना हास्य करवाएंगे।

उपाय –प्रतिदिन शिव मंदिर जाएं।


कन्या राशि

इस सप्ताह आप सेहत को लेकर लापरवाही बरत सकते हैं और वहीं इसके परिणाम आगे गंभीर भी हो सकते है। दैनिक कार्य भी विलम्ब से पूर्ण होंगे। काम-धंधे की गति भी इस सप्ताह सुस्त रहेगी। सप्ताह के अंत में धन लाभ की संभावना बन रही है, परन्तु आपके अड़ियल व्यवहार के कारण बने बनाए सौदे बिगड़ भी सकते है। घर मे किसी ना किसी के बीमार रहने से अतिरिक्त भाग-दौड़ करनी पड़ेगी दवाइयों पर भी खर्च होगा। लघु यात्रा के प्रसंग भी उपस्थित होंगे यथा संभव टालने की कोशिश करें। गहरे जल एवं ऊंचाई वाले स्थानों पर जाने से बचें।

उपाय –विघ्नहर्ता की पूजा करें।


तुला राशि

ये सप्ताह आपको लगभग प्रत्येक कार्यो में विजय दिलाएगा जिस कार्य में हानि हो उसका कारण कोई अन्य व्यक्ति ही रहेगा। आर्थिक रूप से यह सप्ताह संतोषजनक रहेगा। व्यवसायियों को धन की प्राप्ति रुक-रुक कर होती रहेगी। वाणी की मिठास लाभ दिलाने में सहायक बनेगी। नौकरी वाले लोगों को किसी सहकर्मी का कार्य भी करना पड़ेगा इससे थोड़ी असुविधा तो बनेगी लेकिन लाभ भी मिलेगा। महिलाएं वैसे तो प्रसन्न ही रहेंगी परन्तु इच्छा पूर्ति ना होने पर चुभने वाली बातें बोलकर घर का माहौल खराब करेंगी। सेहत सामान्य रहेगी।

उपाय – शिव चालीसा का पाठ करें।


वृश्चिक राशि

यह सप्ताह आपके लिए आर्थिक उलझनों से भरा रहेगा। जिस व्यक्ति से कोई उम्मीद नहीं रखेंगे वह आपके लिए किसी ना किसी प्रकार से सहायक बनेगा। वहीं आप अपने उदासीन व्यवहार से बने बनाए लाभ के अवसर हाथ से निकाल देंगे और बाद में इसकी ग्लानि भी होगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु धन को लेकर आज ज्यादा चिंतित रहेंगे। आपकी परेशानी का हल शीघ्र ही निकल भी जाएगा। महिलाएं आर्थिक मामलों में मददगार रहेंगी। महिला मित्र भी आवश्यकता पड़ने पर सहायता के लिए स्वयं आगे आएंगी। परिवारक सदस्यों का महत्व जानेंगे। सेहत ठीक रहेगी लेकिन फिर भी आलस्य करेंगे

उपाय –गणेश जी को मोदक अर्पित करें।


धनु राशि

इस सप्ताह आपको अनुकूल फलों की प्राप्ति होगी, परन्तु इसके लिए शारीरिक एवं बौद्धिक परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। बैठे बिठाए राय देने वाले भी कुछ अधिक ही मिलेंगे, लेकिन आपअपनी बुद्धि का इस्तेमाल करें परिश्रम का उचित फल अवश्य मिलेगा। नौकरी वाले लोगो को भाग-दौड़ अधिक रहेगी। अधिकारी वर्ग आपके निर्णयों से सहमत रहेंगे। अधिकारियों से अपना काम निकालने के लिए भी यह सप्ताह उपयुक्त है। अकस्मात ही धन लाभ होगा। महिलाएं परिवार के लिए सहयोगी रहेंगी, सेहत थोड़ी शिथिल होने पर भी कार्य समय पर पूर्ण कर लेंगी।

उपाय –मां पार्वती की पूजा करें।


मकर राशि

यह सप्ताह आपके लिए प्रतिकूल रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी ना किसी कारण से मन बेचैन रहेगा। परिवार में भी सदस्यों के बीच मनमुटाव रहेगा। स्त्री वर्ग से घर में कलह होगी। आज मौन साधन कलह से बचने का उत्तम उपाय है। कार्य व्यवसाय से भी ज्यादा उम्मीद ना करें। बहुत इंतजार के बाद धन लाभ होगा और खर्चो के हिसाब से नाकाफी रहेगा। सेहत भी ठीक नहीं रहेगी। थकान एवं शारीरिक शिथिलता कार्यो में बाधा डालेगी। सरकार विरोधी अनैतिक कार्यो से दूर रहें मान भंग की संभावना है।

उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।


कुंभ राशि

इस सप्ताह आपको आकस्मिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है। विरोधियो की भी आपके आगे दाल नहीं गलेगी। नौकरी पेशा जातकों के साथ ही इस सप्ताह व्यवसायियों को भी आवश्यकता पड़ने पर महिलाओं की विशेष मदद मिलेगी। बुजुर्ग का सहयोग मिलने से आप संतान की तरफ से निश्चिन्त रहेंगे। कार्य व्यवसाय के लिए अधिक दौड़-धूप करनी पड़ेगी। खर्च भी बजट से अधिक करने पड़ेंगे। धार्मिक कार्यो में रुचि होने पर भी व्यस्तता के चलते अधिक समय नही दे पाएंगे धार्मिक अनुष्ठानों भाग लेने अथवा देवदर्शन के योग हैं।

उपाय – गौरी पूजन करें।


मीन राशि

यह सप्ताह आपके लिए अपेक्षा अनुसार तो नहीं, लेकिन फिर भी संतोषजनक रहेगा। इस सप्ताह किसी से पुराने विवाद के कारण मन विचलित रहेगा। कार्य क्षेत्र पर छोटी -मोटी समस्याएं बनी रहेंगी फिर भी आवश्यकता अनुसार धन की आमद हो जाएगी। नौकरी पेशा जातक अतिरिक्त आय बनाने के चक्कर मे कुछ ना कुछ युक्ति लगाते रहेंगे इसमें आंशिक रूप से ही सफलता मिल सकेगी। महिलाएं घरेलू कार्यों के साथ ही आध्यात्म क्षेत्र में भी मगन रहेंगी। दूर रहने वाले स्वयजनों से शुभ समाचार मिलेंगे महिलाओ को जलन भी रहेगी।

उपाय –भगवान शिव का ध्यान करें। 

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags:    

Similar News