Weekly Rashifal : जानें कैसा रहेगा आपका ये सप्ताह (साप्ताहिक राशिफल : 12 अप्रैल से 18 अप्रैल 2021)

  • राशि के अनुसार जानें कैसा रहने वाला है आपका यह सप्ताह
  • अपनी राशि के अनुसार जानें इस सप्ताह के उपायों के बारे में
  • जानें इस सप्ताह आप भाग्य क्या आपका साथ नहीं देगा
;

Update: 2021-04-11 18:45 GMT

Weekly Rashifal : (साप्ताहिक राशिफल : 12 अप्रैल से 18 अप्रैल 2021) प्रेम के मामले में कैसा रहने वाला है आपका यह सप्ताह आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के अनुसार साप्ताहिक राशिफल...

ये भी पढ़ें : Kamada Ekadashi 2021 : कामदा एकादशी डेट, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व, जानें


मेष राशि

यह सप्ताह आपके लिए बहुत सुखद रहने वाला है। आप अपने काम पर पूरा ध्यान रखेंगे, जिससे बहुत अच्छे नतीजे आपको मिलेंगे। सहकर्मियों से बातचीत करके मन हल्का होगा और कोई आपको खुश करने वाली नई बात सामने आएगी। आप के मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। दांपत्य जीवन में खुशी का अनुभव होगा। पारिवारिक माहौल भी प्रेम से परिपूर्ण रहेगा। इस सप्ताह आपके बुजुर्ग कोई नई चीज खरीद सकते हैं। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा।

उपाय : गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं।


वृषभ राशि

आपके लिए यह सप्ताह अपना विशेष ध्यान रखें और बेवजह के कामों में हस्तक्षेप ना करें। इस सप्ताह कहीं भी पैसा ना लगाएं, नहीं तो वह डूब सकता है लेकिन इस सप्ताह आपका दांपत्य जीवन बहुत खुशनुमा रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे के साथ फोन पर घंटों बिजी रहेंगे। काम के सिलसिले में यह सप्ताह थोड़ा कमजोर है। अपनी सेहत का ध्यान रखें और अच्छा भोजन खाएं।

उपाय : हनुमान चालीसा का पाठ करें।


मिथुन राशि

यह सप्ताह आपके लिए बहुत उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपके खर्चे इस सप्ताह आपको परेशान कर सकते हैं। धनागमन के स्त्रोत भी बढ़ेंगे, लेकिन धन उम्मीद से कम ही प्राप्त होगा। परिवार में तनाव बढ़ सकता है। इस सप्ताह आप खुद को एकांत में रखना पसंद करेंगे। दांपत्य जीवन में स्थितियां सामान्य रहेंगी। प्रेम जीवन जीने वालों को थोड़ा संभल कर रहना पड़ेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों के नौकरी बदलने के योग बन रहे हैं।

उपाय : मछलियों को आटा डालें।


कर्क राशि

यह सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने प्रेम जीवन को खुलकर जीएंगे। पढ़ाई में भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपका दांपत्य जीवन भी इस सप्ताह अच्छा रहेगा। जीवनसाथी की इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। अपनी सेहत का इस सप्ताह विशेष ख्याल रखें। काम के सिलसिले में आशातीत परिणाम मिलेंगे। आप अपने काम को एंजॉय करेंगे और खूब मेहनत करेंगे।

उपाय : भगवान शिव के दर्शन करें।


सिंह राशि

आपके लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। व्यापार में नई ताजगी का एहसास होगा और कोई बड़ा प्रॉफिट आपके हाथ लग सकता है। दांपत्य जीवन में भी प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए भी यह सप्ताह खुशनुमा रहेगा। परिवार का माहौल सामान्य रहेगा, लेकिन आपके छोटे भाई को किसी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। आपकी सेहत मजबूत रहेगी। प्रयासों से सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में नतीजे बेहतरीन रहेंगे।

उपाय : पक्षियों को दाना डालें।


कन्या राशि

आपके लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। अपने कुछ खास दोस्तों से फोन पर बात करके दिल की बात बतलाएंगे और पुरानी यादें ताजा करेंगे। प्रेमी युगल अपनी लव लाइफ में प्रेम करने का कोई ना कोई तरीका ढूंढ ही लेंगे। दांपत्य जीवन जीने वाले लोगों को इस हफ्ते अच्छे नतीजे मिलेंगे। जीवनसाथी परिवार के साथ मिलकर कोई नई बात करेगा, जो परिवार के भले के लिए होगी। इससे आपको खुशी होगी। आपकी इनकम बढ़ेगी। खर्चों में कमी आएगी। काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे।

उपाय : गणेश जी के दर्शन करें।

ये भी पढ़ें : Somvati Amavasya 2021 : सोमवती अमावस्या पर करें ये उपाय, अखंड सौभाग्य, धन लाभ के साथ सभी इच्छा होंगी पूरी


तुला राशि

यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी, जिस वजह से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। नौकरी-पेशा लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत बढ़िया रहेगा। नौकरी में आपके अच्छे काम के कारण आप को प्रोत्साहन मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए भी यह सप्ताह अच्छा है। आपको बस अपने बिजनेस पार्टनर से झगड़ा करने से बचना होगा। दांपत्य जीवन में कुछ झड़प हो सकती है। प्रेम जीवन इस सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

उपाय : हनुमान जी के दर्शन करें।


वृश्चिक राशि

आपके लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। सेहत कमजोर रहेगी और बदलते हुए मौसम में आप बीमार पड़ सकते हैं। थोड़ा ध्यान रखें। काम के सिलसिले में तेज दिमाग बहुत काम आएगा और अच्छे नतीजे मिलेंगे। भविष्य की किसी यात्रा की योजना बनाएंगे और रोमांटिक स्थल पर जाने का प्रयास करेंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन से संतुष्टि रहेगी, लेकिन जीवन जीने वालों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

उपाय : गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।


धनु राशि

यह सप्ताह आपके लिए बढ़िया रहेगा। घर में पूरा आनंद उठाएंगे। अच्छा और स्वादिष्ट भोजन करेंगे। परिवार वालों के साथ आनंद से रहेंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। सेहत मजबूत रहेगी। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। प्रिय कोई अच्छी बात सुना सकता है। दांपत्य जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे और जीवनसाथी से रिश्ता सुधरेगा।

उपाय : भगवान शिव के दर्शन करें।


मकर राशि

आपके लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने परिवार में खुलकर वक्त बिताएंगे और आपको परिवार के लोगों का प्रेम और स्नेह देखकर बहुत खुशी होगी। इससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। इनकम सामान्य रहेगी। आप किसी यात्रा पर जाने का विचार करेंगे लेकिन ध्यान रखें, समय अभी यात्रा पर जाने के लिए अनुकूल नहीं है। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा और प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। काम के सिलसिले में आपको और अधिक प्रयास करने पर जोर देना चाहिए।

उपाय : संकट मोचन का पाठ करें।


कुंभ राशि

आपके लिए यह सप्ताह थोड़ा नाजुक रहने वाला है। इनकम तो ठीक होगी, फिर भी अचानक से होने वाले कुछ खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में कोई नई परेशानी खड़ी हो सकती है। नौकरी-पेशा लोगों को काफी मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार के लोग आपके काम में आपका हाथ बटाएंगे और उनकी मदद से आप को फायदा होगा।

उपाय : कन्या को भोजन कराएं।


मीन राशि

यह सप्ताह आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को इस सप्ताह थोड़ा तनाव मिल सकता है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे आपके हाथ लगेंगे। व्यापारी वर्ग को भी अच्छा खासा लाभ होगा। यात्रा पर जाने की संभावना बनने पर भी यात्रा करना हितकारी नहीं होगा।

उपाय : हनुमान चालीसा का पाठ करें।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें) 

Tags:    

Similar News