Sawan Shivratri 2023: इन राशियों पर बरसेगी सावन शिवरात्रि के दिन शिव की कृपा, जीवन और करियर में होगी तरक्की
Sawan Shivratri 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन शिवरात्रि इस बार 15 जुलाई को पड़ रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल सावन की शिवरात्रि पर 5 राशियों के जातकों की किस्मत खुलने वाली है। तो आइये जानते हैं किन राशियों की किस्मत चमकेगी।;
Shravan Shivratri 2023: इस साल सावन महीने की शुरुआत 4 जुलाई से हो चुकी है। सावन में शिवरात्रि का बहुत ही अधिक महत्व माना गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन शिवरात्रि इस बार 15 जुलाई को पड़ रही है। ऐसा कहा जाता है कि जातक इस दिन भगवान भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए प्रातकाल से ही मंदिरों में पूजा के लिए जुट जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि के बाद सावन की शिवरात्रि ही एक बड़ा दिन होता है, जिससे भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल सावन की शिवरात्रि पर 5 राशियों के जातकों की किस्मत खुलने वाली है। तो आइये जानते हैं किन राशियों की किस्मत चमकेगी।
ये भी पढ़ें- Sawan Shivratri 2023: नंदी के कान में ऐसे बताएंगे अपनी समस्या तो महादेव तुरंत करेंगे समाधान
सावन शिवरात्रि पर इन राशियों की खुलेगी किस्मत
वृषभ राशि- सावन के शिवरात्रि वृषभ राशि के जातकों के लिए शुभ फलदायी रहने वाली है। शिवरात्रि के दिन अचानक धन का लाभ हो सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार में खुशियां बनी रहेगी। अपने क्रोध और जिद्द पर संयम बनाए रखें।
कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों के लिए शिवरात्रि के दिन शिव की कृपा बनी रहेगी, जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। कोई भी कार्य सावधानी से करें, लाभ होगा।
सिंह राशि- इस साल सावन की शिवरात्रि सिंह राशि के जातकों के लिए अच्छी रहने वाली है। शिवरात्रि के दिन कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं, ये कार्य आपके लिए लाभदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार आएगा।
कन्या राशि- सावन की शिवरात्रि में कन्या राशि के जातकों को गजब का लाभ होगा, जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि का उपहार मिल सकता है। सीनियर का सहयोग मिलेगा। धन का आगमन हो सकता है। मान-सम्मान, पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी।
धनु राशि- धनु राशि के जातकों के लिए इस साल की शिवरात्रि सुखद रहेगी। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा, जो आप योजना बना रहे हैं, वे सफल हो सकती हैं। धन का निवेश लाभदायक होगा। सेहत अच्छी रहेगी।
ये भी पढ़ें- Sawan 2023: सावन में करें भगवान शिव के 108 नामों का जाप, जीवन और करियर में मिलेगा लाभ
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।