Chandra Grahan 2019 Date And Time In India : चंद्र ग्रहण कब है 2019 में, राशि के अनुसार जानें चंद्र ग्रहण के उपाय
Chandra Grahan 2019 Date And Time In India : इस साल यानी 2019 में चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2019) आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में 16 जुलाई-17 जुलाई 2019 की मध्य में यानी मंगलवार को रात 1 बजकर 32 मिनट से शुरू होकर सुबह 4 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। यह चंद्र ग्रहण खंडग्रास चंद्र ग्रहण कहलायेगा।;
धनु राशि चंद्र ग्रहण के उपाय
धनु राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण का प्रभाव अशुभ रहने वाला है। इस समय आपको धन हानि होने की संभावना है या आपकी कोई किमती चीज गुम हो सकती है। घर में किसी प्रकार की चोरी भी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में कलेश बढ़ेंगे । वाणी में इस समय कटूता आ सकती है। जिसकी वजह से आपका अपने परिवार और जीवनसाथी के साथ झगड़ा हो सकता है। इस समय आपको कहीं यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। उपाय के लिए आप विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ कर सकते हैं और गाय को हरा चारा खिला सकते हैं।