Twitter Down: एक घंटे के बाद बहाल हुई सोशल साइट एक्स की सर्विस
Twitter Down: माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स ( ट्विटर) की सर्विस फिर से बहाल हो गई है।;
Twitter Down: माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स ( ट्विटर) की सर्विस फिर से बहाल हो गई है। हालांकि सर्विस बहाल होने में करीब एक घंटे से ज्यादा का समय लगा। बताते चलें कि आज 21 दिसंबर को सुबह करीब 11 बजे तकनीकी खराबी आ गई। वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशन दोनों ने फ़ीड पर नियमित ट्वीट्स के बजाय 'आपकी टाइमलाइन में आपका स्वागत है' दिखा रहा था। जिससे यूजर्स परेशान हो गए और इसकी शिकायत की भी है। माना जा रहा है कि X को बड़े पैमाने पर आउटेज का सामना करना पड़ा। हालांकि कब ये दिक्कत क्यों हुई थी। इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।
ये भी पढ़ें:- Tech News: एंड्रॉयड और IOS फोन यूजर्स को बड़ा झटका, अब इन डिवाइस में नहीं चलेगा गूगल का ये ऐप